logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमस भरी गर्मी में ऊंचाहार की जनता बेहाल, बिजली कटौती पर अतुल सिंह ने उठाए सवाल ऊंचाहार, रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के विभिन्न गांवों में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चौपाल और जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी, जलालाबाद, भरसना, कंधरपुर, सराय लखनी और कुटिया चौराहा समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पानी और किसानों से जुड़ी समस्याएं बताईं। अतुल सिंह ने कहा कि उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि कई क्षेत्रों में 24 घंटे में महज 5-6 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को डीएपी खाद की समस्या, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान, टूटी सड़कों और घरों में पानी जाने की शिकायतों का मुद्दा उठाया। अतुल सिंह ने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह सहित गजेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, संदीप मौर्य, गया शुक्ला, राहुल राज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उमस भरी गर्मी में ऊंचाहार की जनता बेहाल, बिजली कटौती पर अतुल सिंह ने उठाए सवाल ऊंचाहार, रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के विभिन्न गांवों में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चौपाल और जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी, जलालाबाद, भरसना, कंधरपुर, सराय लखनी और कुटिया चौराहा समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पानी और किसानों से जुड़ी समस्याएं बताईं। अतुल सिंह ने कहा कि उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि कई क्षेत्रों में 24 घंटे में महज 5-6 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को डीएपी खाद की समस्या, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान, टूटी सड़कों और घरों में पानी जाने की शिकायतों का मुद्दा उठाया। अतुल सिंह ने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह सहित गजेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, संदीप मौर्य, गया शुक्ला, राहुल राज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के सुनियोजित शहरी विकास को 100 करोड़ से अधिक की सौगात रायबरेली। जनपद के सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है। योजना की लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलने के बाद योजना के क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से रायबरेली शहर के विस्तार को व्यवस्थित स्वरूप देने के साथ ही आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। योजना के तहत शहर के बढ़ते विस्तार को ध्यान में रखते हुए आवासीय विकास और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित किए जाने की उम्मीद है। इससे शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को गति मिल सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से रायबरेली के शहरी क्षेत्र को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रशासन द्वारा योजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में भी शहर के विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
    1
    रायबरेली के सुनियोजित शहरी विकास को 100 करोड़ से अधिक की सौगात
रायबरेली। जनपद के सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है। योजना की लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलने के बाद योजना के क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से रायबरेली शहर के विस्तार को व्यवस्थित स्वरूप देने के साथ ही आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।
योजना के तहत शहर के बढ़ते विस्तार को ध्यान में रखते हुए आवासीय विकास और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित किए जाने की उम्मीद है। इससे शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को गति मिल सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से रायबरेली के शहरी क्षेत्र को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रशासन द्वारा योजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में भी शहर के विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • 18 एवं 19 सितम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रायबरेली: जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद रायबरेली में दो स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। 18 सितम्बर 2026 को राणा बेनीमाधव मैदान, निकट विकास खण्ड अमावां तथा 19 सितम्बर 2026 को विधानसभा ऊंचाहार के डॉ० अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    1
    18 एवं 19 सितम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
रायबरेली: 
जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद रायबरेली में दो स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। 18 सितम्बर 2026 को राणा बेनीमाधव मैदान, निकट विकास खण्ड अमावां तथा 19 सितम्बर 2026 को विधानसभा ऊंचाहार के डॉ० अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ​विशेष ​ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता ​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। ​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति ​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। ​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    3
    ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
​विशेष 
​ऊँचाहार (रायबरेली):
आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता
​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना।
​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति
​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया।
​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी 👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार आकाश घर से काम के बहाने निकला था और शेरगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश की मां ने गांव के ही कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस घायल को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि चोट गंभीर होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को बुलाया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर मौजूद रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो कौशाम्बी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर थाना पिपरी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    2
    प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी 👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार आकाश घर से काम के बहाने निकला था और शेरगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश की मां ने गांव के ही कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस घायल को थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि चोट गंभीर होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को बुलाया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
बुधवार को दोनों पक्ष थाने पर मौजूद रहे। मामले ने तूल पकड़ा तो कौशाम्बी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर थाना पिपरी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    1
    माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं :- अतुल सिंह , कांग्रेस नेता उमस भरी गर्मी से ऊंचाहार की जनता बेहाल, विद्युत आपूर्ति ठप :- अतुल सिंह कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी,जलालाबाद,भरसना,कंधरपुर,सराय लखनी, कुटिया चौराहा आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी एवं समस्याओं को जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,कितनी बड़ी समस्या है कि 24 घंटे में 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आती है बच्चे बूढ़े महिलाएं उमस भरी गर्मी से परेशान है बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छमाही परीक्षा की तैयारी करना है लेकिन बिजली न आने से सभी परेशान हैं श्री सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है इस सरकार ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है आवारा पशुओं से किसान भाइयों की फसल नष्ट हो रही है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है गांव की सड़क टूटी है लोगों के घरों में पानी जा रहा है, मैं पूछना चाहता हूं कि विधानसभा ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे लेकिन विकास की कोई बात नहीं की।विद्युत मंत्री आए थे उन्होंने भी कोई बिजली विभाग की कोई चर्चा नहीं की।इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी। देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बढ़ती महंगाई के दौर में चीनी ₹75,दूध,दाल सभी महंगी हो गई हैं आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं है! इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह, नेता गजेंद्र सिंह ,रंजीत कुमार,संदीप मौर्य, गया शुक्ला मुन्ना,यादव,राहुल राज, अजय कुमार,कमला प्रसाद, रामस्वरूप मौर्य, मुकेश मौर्य, मोहनलाल सरोज,मुखिया सरोज, हिमांशु मोर्य,नीरज सिंह,संतोष सोनकर, अवधेश सिंह,संदीप मौर्य,विनय सविता, सुभाष यादव , नीरज सोनकर,रवि सिंह, सुशील सरोज,अवधेश यादव,राम अवध प्रजापति, गंगाराम गौतम,अमरजीत सिंह, प्रेम पटेल बचोले प्रसाद उमेश मौर्य, अमरनाथ सरोज शिवम पटेल,छोटेलाल पाल , अजय कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    3
    देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं :- अतुल सिंह , कांग्रेस नेता 
उमस भरी गर्मी से ऊंचाहार की जनता बेहाल, विद्युत आपूर्ति ठप :- अतुल सिंह कांग्रेस 
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी,जलालाबाद,भरसना,कंधरपुर,सराय लखनी, कुटिया चौराहा आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी एवं समस्याओं को जल्द समाधान करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,कितनी बड़ी समस्या है कि 24 घंटे में 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आती है बच्चे बूढ़े महिलाएं उमस भरी गर्मी से परेशान है बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं छमाही परीक्षा की तैयारी करना है लेकिन बिजली न आने से सभी परेशान हैं श्री सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है इस सरकार ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है आवारा पशुओं से किसान भाइयों की फसल नष्ट हो रही है,कोई देखने सुनने वाला नहीं है गांव की सड़क टूटी है लोगों के घरों में पानी जा रहा है, मैं पूछना चाहता हूं कि विधानसभा ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए थे लेकिन विकास की कोई बात नहीं की।विद्युत मंत्री आए थे उन्होंने भी कोई बिजली विभाग की कोई चर्चा नहीं की।इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी। देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है बढ़ती महंगाई के दौर में चीनी ₹75,दूध,दाल सभी महंगी हो गई हैं आम आदमी परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को इन समस्याओं से कोई लेना - देना नहीं है! इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह, नेता गजेंद्र सिंह ,रंजीत कुमार,संदीप मौर्य, गया शुक्ला मुन्ना,यादव,राहुल राज, अजय कुमार,कमला प्रसाद, रामस्वरूप मौर्य, मुकेश मौर्य, मोहनलाल सरोज,मुखिया सरोज, हिमांशु मोर्य,नीरज सिंह,संतोष सोनकर, अवधेश सिंह,संदीप मौर्य,विनय सविता, सुभाष यादव , नीरज सोनकर,रवि सिंह, सुशील सरोज,अवधेश यादव,राम अवध प्रजापति, गंगाराम गौतम,अमरजीत सिंह, प्रेम पटेल बचोले प्रसाद उमेश मौर्य, अमरनाथ सरोज शिवम पटेल,छोटेलाल पाल , अजय कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी कथा का किया श्रवण रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी कथा स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी ऊंचाहार पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कथा पंडाल में पहुंचकर कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण की कथा सुनी। शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के संरक्षण में हो रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख हस्तियां कथा स्थल पर पहुंच चुकी हैं। बुधवार को उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। श्रद्धालुओं ने अतिथियों की मौजूदगी में कथा का श्रवण किया और भगवान शिव के जयकारे लगाए।
    1
    ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी कथा का किया श्रवण
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी कथा स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी ऊंचाहार पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।
चड़रई टोल प्लाजा के पास आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने कथा पंडाल में पहुंचकर कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण की कथा सुनी।
शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के संरक्षण में हो रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख हस्तियां कथा स्थल पर पहुंच चुकी हैं।
बुधवार को उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। श्रद्धालुओं ने अतिथियों की मौजूदगी में कथा का श्रवण किया और भगवान शिव के जयकारे लगाए।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.