logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरा में चाकूबाजी: पत्नी और सास की हत्या, आरोपी फरार बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

21 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
21 hrs ago

नगरा में चाकूबाजी: पत्नी और सास की हत्या, आरोपी फरार बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from Ballia and nearby areas
  • बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    21 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मंडलायुक्त आजमगढ़, विवेक कुमार ने ली परेड की सलामी 60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित जनपद मऊ में कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षान्त परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली मऊ। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढं श्री विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ 'स्मार्ट पुलिसिंग' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।" उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले रि0आ0- बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार (सर्वागसर्वोत्तम) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कने वाले रिक्रूट आरक्षी टोली न0 14 – रोहिक कुमार दूबे प्रथम कमाण्डर- रि0 आ0 विकास यादव दोली न0- 03 द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 अमन कुमार नायक टोला न0-05 तृतीय कमाण्डर रि0आ0 राजमणि तिवारी टोली न0-06
    4
    मंडलायुक्त आजमगढ़,  विवेक कुमार  ने ली परेड की सलामी
60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस
अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित
जनपद  मऊ में कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षान्त परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली 
मऊ।  जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढं श्री विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 
कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। 
प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण
मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की।
राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ
समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ 'स्मार्ट पुलिसिंग' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।"
उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले रि0आ0-
बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार (सर्वागसर्वोत्तम) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कने वाले रिक्रूट आरक्षी टोली न0 14 – रोहिक कुमार दूबे
प्रथम कमाण्डर- रि0 आ0 विकास यादव दोली न0- 03 
द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 अमन कुमार नायक टोला न0-05
तृतीय कमाण्डर रि0आ0 राजमणि तिवारी टोली न0-06
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ye nala aur pattiya sab tot choki h yaha ke mimbar sahab ko kuch bhi nhi dikhraha h ward number 33 naseem ahmad
    1
    ye nala aur pattiya sab tot choki h yaha ke mimbar sahab ko kuch bhi nhi dikhraha h ward number 33 naseem ahmad
    user_Mohammad Salim
    Mohammad Salim
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बरहज में दबंगों के हौसले बुलंद, कैमरा तोड़ा, जान से मारने की धमकी, पुलिस मौजूदगी में बुजुर्ग की पिटाई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
    1
    बरहज में दबंगों के हौसले बुलंद, कैमरा तोड़ा, जान से मारने की धमकी, पुलिस मौजूदगी में बुजुर्ग की पिटाई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
    user_Agrasen Vishwakarma
    Agrasen Vishwakarma
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद देवरिया के थाना भाटपार रानी क्षेत्र के अन्तर्गत 4 लड़के छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे । नहाने के दौरान 2 लड़कों की डूबने से मृत्यु हो गई जिनके नाम अतुल कुशवाहा उम्र करीब 14 वर्ष तथा किशन गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्त
    1
    जनपद देवरिया के थाना भाटपार रानी क्षेत्र के अन्तर्गत 4 लड़के छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे । नहाने के दौरान 2 लड़कों की डूबने से मृत्यु हो गई जिनके नाम अतुल कुशवाहा उम्र करीब 14 वर्ष तथा किशन गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। 
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्त
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा। छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अतुल कुशवाहा और 15 वर्षीय किशन गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में मातम का माहौल।
    1
    देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा। छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अतुल कुशवाहा और 15 वर्षीय किशन गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में मातम का माहौल।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस लाइन में आज महिला कांस्टेबलो पासिंग आउट परेड हुई जिसमें मुख्य अतिथि देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल रही
    1
    पुलिस लाइन में आज महिला कांस्टेबलो पासिंग आउट परेड हुई जिसमें मुख्य अतिथि देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल रही
    user_Agrasen Vishwakarma
    Agrasen Vishwakarma
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.