logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अगस्त में पात्र राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बकाया सरसों तेल “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा वितरण गुरुग्राम, 25 अगस्त। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला गुरुग्राम में पात्र लाभार्थियों को माह जुलाई 2026 के बकाया सरसों के तेल का वितरण माह अगस्त 2026 के पात्र लाभार्थियों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के.के गोयल ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में माह जुलाई 2026 के वितरण के बाद भी काफी मात्रा में सरसों का तेल शेष रह गया है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जुलाई माह का बकाया सरसों तेल अगस्त 2026 के पात्र लाभार्थियों को 31 अगस्त 2026 तक प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र राशन कार्ड धारकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी डिपो पर पहुंचकर सरसों का तेल प्राप्त करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रहे।

20 hrs ago
user_राजेन्द्र कुमार होटला
राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
20 hrs ago
6cf09918-1448-4902-aaff-513a788ddff0

अगस्त में पात्र राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बकाया सरसों तेल “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा वितरण गुरुग्राम, 25 अगस्त। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला गुरुग्राम में पात्र लाभार्थियों को माह जुलाई 2026 के बकाया सरसों के तेल का वितरण माह अगस्त 2026 के पात्र लाभार्थियों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के.के गोयल ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में माह जुलाई 2026 के वितरण के बाद भी काफी मात्रा में सरसों का तेल शेष रह गया है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जुलाई माह का बकाया सरसों तेल अगस्त 2026 के पात्र लाभार्थियों को 31 अगस्त 2026 तक प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र राशन कार्ड धारकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने नजदीकी डिपो पर पहुंचकर सरसों का तेल प्राप्त करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस सुविधा से वंचित न रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    1
    इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज   सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। 
यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर  से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है।
यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू
संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां
कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर
नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 
फिरोजपुर  झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।
आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    1
    मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना
नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया।
आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • सीएम फ्लाइंग ने पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट पलवल /माथुर : बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है। उक्त सूचना के संबंध में  विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    4
    सीएम फ्लाइंग ने पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट

पलवल /माथुर : बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है।
उक्त सूचना के संबंध में  विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है।
इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 min ago
  • हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
    1
    हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    1
    हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी।
* स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... *
गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    1
    प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।
प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित


नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.