डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन* *डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन* लखनऊ।राजधानी के मर्क्योर होटल में मासिक पत्रिका ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रिका का नया अंक जारी करते हुए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।डिप्टी सीएम ने कहा कि पत्रकारिता महज खबरों तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के मुद्दों को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव के लिए जनजागरूकता पैदा करने की भी जिम्मेदारी निभाती है।उन्होंने ‘क्रिएटिव विज़न’ की सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने की पहल को सराहनीय बतायाlउन्होंने पत्रिका के संपादक मोहम्मद शबाब की उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रशंसा की और कहा कि किसी भी पत्रिका की पहचान उसकी टीम की मेहनत,विषयों की गंभीरता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पत्रिका की पूरी टीम को सम्मानित भी किया।समारोह में पत्रकारिता,सामाजिक सरोकार और रचनात्मक लेखन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।पत्रकार सुशील विश्वकर्मा,पत्रकार निसार अहमद,पत्रकार राकेश यादव और प्रतीक यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन* *डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन* लखनऊ।राजधानी के मर्क्योर होटल में मासिक पत्रिका ‘क्रिएटिव विज़न’ के नए अंक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रिका का नया अंक जारी करते हुए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।डिप्टी सीएम ने कहा कि पत्रकारिता महज खबरों तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के मुद्दों को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव के लिए जनजागरूकता पैदा करने की भी जिम्मेदारी निभाती
है।उन्होंने ‘क्रिएटिव विज़न’ की सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने की पहल को सराहनीय बतायाlउन्होंने पत्रिका के संपादक मोहम्मद शबाब की उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रशंसा की और कहा कि किसी भी पत्रिका की पहचान उसकी टीम की मेहनत,विषयों की गंभीरता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पत्रिका की पूरी टीम को सम्मानित भी किया।समारोह में पत्रकारिता,सामाजिक सरोकार और रचनात्मक लेखन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।पत्रकार सुशील विश्वकर्मा,पत्रकार निसार अहमद,पत्रकार राकेश यादव और प्रतीक यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- प्राथमिक विद्यालय रैंचा में 8:30 बजे तक नहीं खुलता ताला बल्दीराय:सुलतानपुर-बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्राथमिक विद्यालयों में समय से विद्यालय संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय रैंचा में सुबह करीब 8:30 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुलने का आरोप है। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे काफी देर तक शिक्षकों के आने और स्कूल खुलने का इंतजार करते हैं। समय से विद्यालय न खुलने के कारण कई बच्चे निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि जब विद्यालय खुलने का निर्धारित समय है तो शिक्षक समय से विद्यालय क्यों नहीं पहुंच रहे हैं? क्या विद्यालयों की नियमित निगरानी और शिक्षकों की उपस्थिति पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं है? बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय से सवाल है कि विद्यालय समय से न खुलने के मामले में कब तक कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराकर लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी? अभिभावकों ने विद्यालय के समय से संचालन तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- मनोज पांडेय का सपा पर बड़ा हमला: PDA के बदलते अर्थ पर सवाल, स्टैंड साफ करने की मांग कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित निशुल्क बस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री पांडेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के रुख और बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी रोजाना 'पीडीए' के मायने बदल रही है। पांडेय ने एक लेखक का जिक्र करते हुए कहा कि 'पीडीए' का अर्थ लिखते-लिखते डायरी भर गई, लेकिन इसका पूरा अर्थ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने सपा के इस रुख को भ्रम पैदा करने वाला बताया और कहा कि पार्टी को पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक महीने पहले सपा ने ब्राह्मणों को लेकर क्या बयान दिया था और अब वे क्या कर रहे हैं। सपा द्वारा 2027 के चुनाव में सरकार बनाने के दावों पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को सपने देखने का अधिकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि विपक्ष ने सत्ता में रहते हुए गरीब, कमजोर, युवा और किसानों के हित में काम किया होता, तो उन्हें सत्ता से बाहर नहीं होना पड़ता। चीनी और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों तथा महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार बाजार की स्थितियों और कीमतों पर लगातार कड़ी नजर रख रही है। कृत्रिम किल्लत और जमाखोरी करने वाले 200 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता और गरीब परिवारों को कोई समस्या न हो, इसके लिए बाजार में आपूर्ति और कीमतों का नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जहाँ बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं, ताकि बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके।1
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल 30 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना में संवरा गौरीगंज स्टेशन, बारिश में तालाब बना परिसर, यात्री बेहाल जिले के मुख्यालय गौरीगंज रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सौंदर्यीकरण कराया गया था। आधुनिक सुविधाओं, नए प्लेटफार्म और आकर्षक भवन के दावों के बीच बारिश में सारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्टेशन परिसर और उसके बाहर मुख्य मार्ग पर पिछले 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद स्टेशन के बाहर का पूरा मार्ग जलमग्न हो गया है। मौके पर ली गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। पैदल यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी अधिक होने से यात्री समय पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी ट्रेन छूटनें का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी से स्थिति स्पष्ट न दिखने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस जलभराव से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 30 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन का कायाकल्प किया गया तो जल निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई या कमीशनबाजी के चलते गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि गौरीगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन के बाहर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल सके।2
- अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी में गरजा नारी शक्ति का मंच, अपना दल (एस) के सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाएं अमेठी। शहर के दुर्गा मैरिज लॉन में मंगलवार को अपना दल (एस) ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित नारी शक्ति समारोह एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा लॉन खचाखच भर गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल (एस) महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रहीं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सम्मेलन में पहुंचीं सभी महिलाओं को उपहार के रूप में एक-एक साड़ी भेंट की। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेठी विधानसभा से भाजपा को जिताकर प्रदेश में भेजें और भाजपा सरकार बनाने में सहयोग कर पार्टी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के तीन प्रमुख संकल्प हैं - शिक्षा, महिलाओं का स्वावलंबन और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाना। उन्होंने कहा कि 'पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी' के मंत्र पर पार्टी काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा, करुणा शंकर वर्मा, लल्लन वर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जगह-जगह भर गया है। लैब, चिकित्सकों और एएनएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की लैब में जांच कराने आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्सकों और एएनएम आवास तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इलाज और जांच के लिए आने वाले लोगों को पहले ही बीमारी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही जलभराव की स्थिति उनके लिए अतिरिक्त समस्या बन गई है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।1