खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद छीपाबड़ौद - बारां खाटू श्याम जी आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम जी में श्री रंगीला श्याम सेवा समिति रींगस रोड़ पर श्री श्याम मित्र मंडल छीपाबड़ौद द्वारा तृतीय भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों और भजनों के बीच माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और भंडारे को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी भक्तों से बाबा श्याम के दरबार में सेवा और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद छीपाबड़ौद - बारां खाटू श्याम जी आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम जी में श्री रंगीला श्याम सेवा समिति रींगस रोड़ पर श्री श्याम मित्र मंडल छीपाबड़ौद द्वारा तृतीय भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों और भजनों के बीच माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और भंडारे को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी भक्तों से बाबा श्याम के दरबार में सेवा और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
- लगाने के 1 घंटे बाद ही गिरा विद्युत पोल हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना अटरू गोविंदपुरा में एक मकान पर गिरा विद्युत पोल किसी प्रकार की हताहत नहीं आखिर किसने लगाया और क्यों लगाया विभाग को भी पता नहीं1
- जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की आमजन से अपील जिले में बारिश का दौर झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें। अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें। कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹1
- जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें। अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें। कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।1
- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में रही धूम कई मंदिरों पर चल तथा धार्मिक आयोजन शाहाबाद उपखंड सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति में पूरे उपखण्ड क्षेत्र के शिवालयों में बाबा महाकाल, जय भोलेनाथ, जय शिव शंकर का उद्घोष अल सुबह से ही सुनाई देने लगा। क्षेत्र के समूचे शिवालयों में दिनभर पूजा अर्चना करने एवं बेलपत्र चढ़ाने को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाहाबाद तपस्वी जी की बगीची स्थित भोलेनाथ मंदिर पर रोजाना भगवान शंकर का महा अभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। वही देवरी कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित भोलेनाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया उसके बाद पंचामृत, दूर्वा, विल्व पत्र, आँक, धतूरा, पुष्प आदि से भगवान का अभिषेक किया। वहीं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।2
- श्रवण के दूसरे सोमवार भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए सैकड़ो कावोढ़िया जल भरकर जा रहे हैं अभिषेक करने अटरू में श्रवण के दूसरे सोमवार को कावड़ में जल भरकर सैकड़ो कावड़िया करने जा रहे हैं महाकाल का अभिषेक1
- कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue1