Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ गोला : 52 बूथों के सत्यापन पर भाजपा ने जताया गर्व, आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन
Dilip Karmali
रामगढ़ गोला : 52 बूथों के सत्यापन पर भाजपा ने जताया गर्व, आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन
More news from Ramgarh and nearby areas
- रामगढ़ गोला : 52 बूथों के सत्यापन पर भाजपा ने जताया गर्व, आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन1
- सुधीव्य कुमार सोनू, झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री का आज निधन हो गया पिछले 4 वर्षों में तिसरा निधन शिक्षा मंत्री का आख़िर क्या कारण है1
- फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... फर्जी राशन कार्ड वालों की बढ़ी मुश्किल, सरकार ने भेजा नोटिस... नाम नहीं हटाया तो होगी वसूली1
- मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंम्भ कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो एवं सभी कॉलेज के प्राचार्यो, व्याख्यातागण ने द्वीप प्रज्जवलित करके एवं केक काट कर किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को स्मरण करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष मनरखन महतो ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक मनोज कुमार महतो ने भी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संस्थान परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, जीवन एवं उनके कर्मयोग के संदेश को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े आदर्शों एवं सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी और पूनम कुमारी, मनरखन महतो बी. एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या श्रुति सुमन, मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डी. के. शर्मा, सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।1
- रामगढ़ के गोला में XUV गाड़ी में तस्करी के तीन मवेशी बरामद , आक्रोश1
- गूंज परिवार सिल्ली की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सिल्ली:-गूंज परिवार की ओर से किसान भवन सिल्ली में शनिवार के दिन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गूंज परिवार के सुनील सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया।मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा ही शिक्षा देकर समाज को गढ़ने का काम किया जाता है एवं आपके अच्छे मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में नई-नई कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ते हैं।उन्होंने शिक्षकों से यह अपील भी किया कि हमलोग सामूहिक रूप से अच्छे शिक्षा के तहत शिक्षा को बढ़ावा देंगे ताकि राज्य के साथ-साथ हमारा देश भी विकसित हो सके।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो,ब्रजेश्वर प्रसाद, पूर्व शिक्षक विजय चंद्र महतो, समीर सिंह,विकास महतो, नीतीश महतो एवं नीरज समेत आसपास के सैकड़ो शिक्षक गण मौजूद रहे।3
- मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! Share l मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! ब्लॉक के चक्कर काटने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें शेयर1
- चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत; पांच घायल रामगढ़। जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित कंटेनर ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सारा तबस्सुम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी थीं। वहीं, फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल और होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चुटूपालू घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।1