चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत; पांच घायल रामगढ़। जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित कंटेनर ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सारा तबस्सुम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी थीं। वहीं, फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल और होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चुटूपालू घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।1
- मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! Share l मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! ब्लॉक के चक्कर काटने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें शेयर1
- जनी शिकार पता है ना, वैसे ही सेंदरा करेंगे आप लोग का,आदिवासी को जानते हैं ना क्या होता है।1
- रामगढ़ गोला : 52 बूथों के सत्यापन पर भाजपा ने जताया गर्व, आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन1
- सुधीव्य कुमार सोनू, झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री का आज निधन हो गया पिछले 4 वर्षों में तिसरा निधन शिक्षा मंत्री का आख़िर क्या कारण है1
- विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस की धूम, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व केक कटिंग से बढ़ी समारोह की रौनक रांची: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी विकास रांची में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक कटिंग के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के निदेशक राधा चरण सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार एवं शुभकामना कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य को एक सही आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और समारोह अनुशासन, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, विकास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव प्रसाद सिंह, सुमन कुमारी, डॉ. ए.पी. सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल अनूपा खलखो, अनुपमा सुरिन, प्रतिमा कुमारी, बेबी कुमारी, ऐलिस अट्टा, हनी कुमारी, एस.के. तिवारी, असलम जावेद, पूजा कुमारी, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, दिव्या कुमारी सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 🇮🇳🕊️ #SudivyaKumarSonu #Jharkhand #RajkiyaShok #HemantSoren #JharkhandNews #SpeakUpJharkhand #BreakingNews1
- झारखंड में वायरल हुआ ये विशाल ट्रक, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़! #Jharkhand #JharkhandNews #ViralTruck #ViralVideo #TruckViral #JharkhandViral #BreakingNews #TrendingNews1
- शिक्षक दिवस के अगले ही दिन हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दिनदहाड़े जा*नलेवा ह*मला। पदमा थाना क्षेत्र के सूर्यपूरा में बाइक सवार हमलावर ने रिटायर्ड शिक्षक पर फा*यरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS, रांची रेफर किया गया। वारदात के बाद पुलिस हम*लावर की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है। #Hazaribagh #Padma #JharkhandNews #CrimeNews #RIMS Jharkhand BreakingNews SpeakUpJharkhand1