logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। दिनांक: 30 जुलाई 2026 सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अभिनव भारद्वाज पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल) पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा हवलदार राजेश उरांव आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा आरक्षी 645 अनिल कुमार चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। — रवि गुप्ता, सरायकेला

4 hrs ago
user_Ravi Gupta
Ravi Gupta
सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
4 hrs ago

रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। दिनांक: 30 जुलाई 2026 सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं

bf30cad2-3ef3-4d18-a273-f3b90eccdd8c

को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

श्री अभिनव भारद्वाज पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल) पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा हवलदार राजेश उरांव आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा आरक्षी 645 अनिल कुमार चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। — रवि गुप्ता, सरायकेला

More news from झारखंड and nearby areas
  • यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद
    1
    यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए  गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो 
कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद
    user_Har Har🚩 Mahadev🛐
    Har Har🚩 Mahadev🛐
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    5 hrs ago
  • खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    1
    खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी।
शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।
अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    8 hrs ago
  • रामगढ़ : सड़क किनारे लगे कई पेड़ सुख जाने से राहगीरों और वाहन चलोको के लिए परेशानी
    1
    रामगढ़ : सड़क किनारे लगे कई पेड़ सुख जाने से राहगीरों और वाहन चलोको के लिए परेशानी
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    9 hrs ago
  • Power का घमंड ज़्यादा दिन नहीं चलता | अमिशा प्रसाद का तीखा बयान | Justice की लड़ाई जारी | Ranchi Club TV Power का घमंड ज़्यादा दिन नहीं चलता | अमिशा प्रसाद का तीखा बयान | Justice की लड़ाई जारी | Ranchi Club TV Power का घमंड ज़्यादा दिन तक नहीं चलता... सच को कोई ज़्यादा देर तक दबा नहीं सकता।" संपूर्ण संकट मोचन फाउंडेशन की निदेशक अमिशा प्रसाद ने अपने बयान में न्याय, कानून और सच की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि दबाव और धमकियों से सच की आवाज़ नहीं दबाई जा सकती। इस वीडियो में देखिए उनका पूरा बयान। 📍 Ranchi Club TV – सच्ची खबर, सबसे पहले 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें। Disclaimer: यह वीडियो संबंधित वक्ता के सार्वजनिक बयान पर आधारित है। Ranchi Club TV वक्ता के व्यक्तिगत विचारों का समर्थन या विरोध करने का दावा नहीं करता। Amisha Prasad, Sampoorna Sankat Mochan Foundation, Amisha Prasad Speech, Power vs Justice, Justice Speech, Truth Wins, Law and Justice, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi Club TV, Latest News, Breaking News, Political Statement, Hindi News, Justice, Power, Truth, Public Statement, Viral Speech, News Update #AmishaPrasad #Justice #Truth #Power #Law #Jharkhand #Ranchi #RanchiClubTV #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #PublicStatement #ViralVideo #NewsUpdate #IndiaNews
    1
    Power का घमंड ज़्यादा दिन नहीं चलता | अमिशा प्रसाद का तीखा बयान | Justice की लड़ाई जारी | Ranchi Club TV
Power का घमंड ज़्यादा दिन नहीं चलता | अमिशा प्रसाद का तीखा बयान | Justice की लड़ाई जारी | Ranchi Club TV
Power का घमंड ज़्यादा दिन तक नहीं चलता... सच को कोई ज़्यादा देर तक दबा नहीं सकता।"
संपूर्ण संकट मोचन फाउंडेशन की निदेशक अमिशा प्रसाद ने अपने बयान में न्याय, कानून और सच की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि दबाव और धमकियों से सच की आवाज़ नहीं दबाई जा सकती।
इस वीडियो में देखिए उनका पूरा बयान।
📍 Ranchi Club TV – सच्ची खबर, सबसे पहले
👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।
Disclaimer: यह वीडियो संबंधित वक्ता के सार्वजनिक बयान पर आधारित है। Ranchi Club TV वक्ता के व्यक्तिगत विचारों का समर्थन या विरोध करने का दावा नहीं करता।
Amisha Prasad, Sampoorna Sankat Mochan Foundation, Amisha Prasad Speech, Power vs Justice, Justice Speech, Truth Wins, Law and Justice, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi Club TV, Latest News, Breaking News, Political Statement, Hindi News, Justice, Power, Truth, Public Statement, Viral Speech, News Update
#AmishaPrasad #Justice #Truth #Power #Law #Jharkhand #Ranchi #RanchiClubTV #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #PublicStatement #ViralVideo #NewsUpdate #IndiaNews
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    45 min ago
  • रवि गुप्ता की रिपोर्ट , शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर कमेटी ने बजरंगबली मंदिर में की पूजा-अर्चना सरायकेला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटनायक टोला स्थित बजरंग चौक के बजरंगबली मंदिर में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अगरबत्ती अर्पित कर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं देश की उन्नति की कामना की। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 348, पटनायक टोला बजरंग चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार सिंह, राजू महापात्र, सुमित चौधरी, तुषार दुबे, संजय ठाकुर, उत्तम महापात्र, मुरली प्रधान, श्रीमती रीता दुबे, कबलो पटनायक, भीम कर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। — रवि गुप्ता, सरायकेला
    4
    रवि गुप्ता की रिपोर्ट ,
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से।
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर कमेटी ने बजरंगबली मंदिर में की पूजा-अर्चना
सरायकेला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटनायक टोला स्थित बजरंग चौक के बजरंगबली मंदिर में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अगरबत्ती अर्पित कर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं देश की उन्नति की कामना की। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 348, पटनायक टोला बजरंग चौक में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार सिंह, राजू महापात्र, सुमित चौधरी, तुषार दुबे, संजय ठाकुर, उत्तम महापात्र, मुरली प्रधान, श्रीमती रीता दुबे, कबलो पटनायक, भीम कर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पूजा-अर्चना के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
— रवि गुप्ता, सरायकेला
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    21 hrs ago
  • महर्षि में ही आश्रम व शबरी कुटिया में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं ग्रंथ पाठ से हुआ। मुख्य वक्ता स्वामी गंगाधर ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन का उद्धार होता है। डॉ. डी.एन. तिवारी ने गुरु भक्ति के लिए विनम्रता और पात्रता को आवश्यक बताया। मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा एवं सुबोध भारती बाबा ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव, रासबिहारी मुंडा, देवमन पुर्ति, सुरेश पंडित, जूरन मुंडा, हरिद्वार ठाकुर, सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, अजय गुप्ता, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    महर्षि में ही आश्रम व शबरी कुटिया में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं ग्रंथ पाठ से हुआ।
मुख्य वक्ता स्वामी गंगाधर ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन का उद्धार होता है। डॉ. डी.एन. तिवारी ने गुरु भक्ति के लिए विनम्रता और पात्रता को आवश्यक बताया। मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा एवं सुबोध भारती बाबा ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव, रासबिहारी मुंडा, देवमन पुर्ति, सुरेश पंडित, जूरन मुंडा, हरिद्वार ठाकुर, सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, अजय गुप्ता, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    12 hrs ago
  • "Students' release or Bengal-wide protest: ASISA's ultimatum." "Release the students, or Bengal will protest." 🚨 ASISA has issued a strong warning, saying that if the detained students are not released, a massive statewide protest will be launched across West Bengal. The statement has intensified the ongoing student movement, with all eyes now on the administration's next move. What's your take on this issue? Share your opinion below. #WestBengal #StudentProtest #ASISA #BreakingNews #Students #Protest #BengalNews #NewsUpdate #IndiaNews #TrendingNow
    1
    "Students' release or Bengal-wide protest: ASISA's ultimatum."
"Release the students, or Bengal will protest." 🚨
ASISA has issued a strong warning, saying that if the detained students are not released, a massive statewide protest will be launched across West Bengal. The statement has intensified the ongoing student movement, with all eyes now on the administration's next move.
What's your take on this issue? Share your opinion below.
#WestBengal #StudentProtest #ASISA #BreakingNews #Students #Protest #BengalNews #NewsUpdate #IndiaNews #TrendingNow
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चुटुपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा तीन वाहनों की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
    1
    चुटुपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा तीन वाहनों की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
    user_REHAN
    REHAN
    Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.