logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद

3 hrs ago
user_Har Har🚩 Mahadev🛐
Har Har🚩 Mahadev🛐
गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
3 hrs ago

यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद

More news from झारखंड and nearby areas
  • अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद
    1
    अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है
आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद
    user_Har Har🚩 Mahadev🛐
    Har Har🚩 Mahadev🛐
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    1
    चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील 
चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया।
नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    41 min ago
  • रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। दिनांक: 30 जुलाई 2026 सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अभिनव भारद्वाज पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल) पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा हवलदार राजेश उरांव आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा आरक्षी 645 अनिल कुमार चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। — रवि गुप्ता, सरायकेला
    4
    रवि गुप्ता की रिपोर्ट
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी।
दिनांक: 30 जुलाई 2026
सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अभिनव भारद्वाज
पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल)
पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो
थाना प्रभारी विनोद कुमार
पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु
पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा
हवलदार राजेश उरांव
आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा
आरक्षी 645 अनिल कुमार
चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना
पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
— रवि गुप्ता, सरायकेला
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती **विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती** **बसिया:** बसिया-हरीबनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह महर्षि वेद व्यास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महर्षि वेद व्यास, भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं। वहीं, विद्यालय के सचिव सुनील कुमार और प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुमुद कुमार झा, उपाध्यक्ष अभय चौधरी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, नरेश कुमार, विजय सिंह, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती
**विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती**
**बसिया:** बसिया-हरीबनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह महर्षि वेद व्यास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महर्षि वेद व्यास, भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं। वहीं, विद्यालय के सचिव सुनील कुमार और प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुमुद कुमार झा, उपाध्यक्ष अभय चौधरी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, नरेश कुमार, विजय सिंह, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    1
    खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी।
शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।
अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    6 hrs ago
  • यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद
    1
    यह वीडियो देखने के बाद आपके मन से डर गएब हो जाना चाहिए  गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सीखो 
कहीं भी कोई भी कुछ गलत करता हो तो मिलकर आवाज उठाओ सच के साथ सब देते हैं और गलत के खिलाफ साथ कोई नहीं देता अकेले ही लड़ना पड़ता है जय 🇮🇳हिंद
    user_Har Har🚩 Mahadev🛐
    Har Har🚩 Mahadev🛐
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सूरत स्टेशन का बाहर का नजारा कभी आओ सूरत ट्रैफिक जाम नहीं हुआ है ट्रैफिक जाम होगा तो मैं दिखा दूंगा आपको दोस्तों देख सकते हैं सूरत स्टेशन का बाहर का नजारा इस प्रकार का शांतिपूर्वक है अभी दिन में बाद में ट्रैफिक जाम होगा तो हम बाद में आपको दिखा सकते हैं ट्रैफिक जाम यहां पर कैसा होता है बाद में आपको सिटी बस कहां जाकर दिखा देंगे
    1
    सूरत स्टेशन का बाहर का नजारा कभी आओ सूरत ट्रैफिक जाम नहीं हुआ है ट्रैफिक जाम होगा तो मैं दिखा दूंगा आपको
दोस्तों देख सकते हैं सूरत स्टेशन का बाहर का नजारा इस प्रकार का शांतिपूर्वक है अभी दिन में बाद में ट्रैफिक जाम होगा तो हम बाद में आपको दिखा सकते हैं ट्रैफिक जाम यहां पर कैसा होता है बाद में आपको सिटी बस कहां जाकर  दिखा देंगे
    user_AMIT SAMAD
    AMIT SAMAD
    बानो, सिमडेगा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.