Shuru
Apke Nagar Ki App…
चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
CITI LIVE Jharkhand
चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर चला विशेष सफाई अभियान, लोगों से साफ़ सफाई रखने का अपील चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के संज्ञान लेने के बाद चाईबासा रेलवे ओवरब्रिज पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरब्रिज पर लंबे समय से जमा कचरे तथा उग आए जंगली एवं परजीवी पौधों को हटाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे ओवरब्रिज की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ओवरब्रिज को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। दिनांक: 30 जुलाई 2026 सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद सरायकेला-खरसावां पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरायकेला थाना कांड संख्या-61/2026 के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले की जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा, करण बांस्के एवं कृष्णा नाथ उर्फ बुबु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, गिरोह द्वारा सरायकेला-खरसावां सहित आसपास के जिलों में भी कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की पड़ताल जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास मुख्तार अंसारी उर्फ तेजा के विरुद्ध मानगो, चांडिल, ईचागढ़, पश्चिम बंगाल सहित कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। करण बांस्के का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायकेला, गम्हरिया तथा अन्य क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात सामने आई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अभिनव भारद्वाज पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु (सरायकेला अंचल) पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडु पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा हवलदार राजेश उरांव आरक्षी 360 बॉबी कुमार झा आरक्षी 645 अनिल कुमार चौकीदार 23/99, सरायकेला थाना पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। — रवि गुप्ता, सरायकेला4
- अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद1
- पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. डुमरिया से सुनील कुमार साहू की रिपोर्ट1
- रेल पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेला को लेकर मुरी स्टेशन का किया निरीक्षण मुरी:-राजकीय रेल पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने श्रावणी मेला को देखते हुए बुधवार के दिन मुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को भीड़ पर नियंत्रण करना, स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास द्वार की समुचित व्यवस्था करना,कांवरियों की ठहरने की व्यवस्था पर जोर देते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण बातों को बताया साथ ही यात्रियों एवं कांवरियों की पॉकेटमारी ना हो इसके लिए भी कई दिशा निर्देश दिये। स्टेशन पर कंट्रोल रूम के सहारे रोगियों को चिकित्सा उपलब्ध कराना,ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का मोबाइल नंबर को स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराने को लेकर,सीसीटीवी कैमरे के सहारे चप्पे-चप्पे पर विशेष नजर रखने,कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का उद्देश्य से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था करने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने अपील किया कि पुलिस पूरा सेवा भाव से चुस्ती दुरुस्ती तथा बिना लापरवाही किये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे अन्यथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर चिकित्सा विभाग के सहायक मंडल चिकित्सा अधीक्षक जे कच्छप,राजकीय रेल थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर संजीव कुमार एवं स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- गुरु पूर्णिमा पर बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना। रवि गुप्ता की रिपोर्ट , शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर, कुदरशाही जेल रोड में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई। इस अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान भोलेनाथ को खीर, खिचड़ी, सब्जी, चटनी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी, बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।4
- आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग फैक्ट्री में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। Steel City Breaking News पर देखें झारखंड, जमशेदपुर और आदित्यपुर की हर बड़ी और ताज़ा खबर। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 💬 अपनी राय Comment में लिखें। 🔔 ऐसी ही सबसे तेज़ खबरों के लिए Steel City Breaking News को Subscribe करें और Bell Icon दबाएं। #Adityapur #GloriaEngineering #CylinderBlast #Jamshedpur #JharkhandNews #BreakingNews #SteelCityBreakingNews #LatestNews #YouTubeShorts #Shorts1