Shuru
Apke Nagar Ki App…
बधाई अरुंधति, बधाई कोटा... ये सफलता कोटा की ही नही पुरे राजस्थान की है। जय हिन्द ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में महिला बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और (कोटा)राजस्थान का मान बढ़ाने वाली कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई...... हमें आप पर गर्व है!
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बधाई अरुंधति, बधाई कोटा... ये सफलता कोटा की ही नही पुरे राजस्थान की है। जय हिन्द ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में महिला बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और (कोटा)राजस्थान का मान बढ़ाने वाली कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई...... हमें आप पर गर्व है!
More news from राजस्थान and nearby areas
- 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का राष्ट्रीय आव्हान, कोटा में हजारों मजदूर, किसान, महिलाएं व छात्र देंगे गिरफ्तारी -बकाया भुगतान की मांग को लेकर 532 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं का संघर्ष सोमवार को 532 वें दिन भी जारी रहा, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक समाधान की कोई पहल नहीं की गई है। सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन के राष्ट्रीय आह्वान पर कोटा जिले में हजारों मजदूर, किसान, महिलाएं, छात्र, नौजवान और कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि करीब 29 साल पहले कोटा में संचालित जेके सिंथेटिक फैक्ट्री अचानक बंद हो गई थी। फैक्ट्री मालिक ने प्लांट बंद कर 4200 मजदूरों को बेरोजगार कर दिया। इन मजदूरों का लगभग 260 करोड़ रुपये से अधिक बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य देय लाभ अभी तक नहीं मिला। सीटू से जुड़ी तीनों मजदूर यूनियनों ने प्लांट दोबारा चालू कराने और बकाया भुगतान के लिए संघर्ष शुरू किया। सरकार के हस्तक्षेप से त्रिपक्षीय समझौता हुआ और फैक्ट्री अराफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर दी गई। शर्त थी कि एक साल के अंदर प्लांट चालू कर मजदूरों को रोजगार और बकाया वेतन दिया जाएगा। अराफात ग्रुप ने न तो प्लांट चालू किया और न ही भुगतान किया। मजदूरों के पक्ष में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला सीटू के महामंत्री कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड हबीब खान ने कानूनी व जमीनी स्तर पर आंदोलन जारी रखा। वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने माना कि समझौते की शर्तें पूरी नहीं हुईं, इसलिए लीज रद्द मानी जाती है। 20 अप्रैल 2023 को राजस्थान सरकार को आदेश दिया गया कि अराफात कंपनी की जमीन कब्जे में लेकर अधिग्रहण करे और मजदूरों का बकाया वेतन चुकाए। दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने आदेश लागू नहीं किया। दबाव में प्रशासन ने जमीन का किया अधिग्रहण उन्होंने बताया कि मजबूर होकर मजदूरों ने 18 फरवरी 2025 को जिला न्यायाधीश के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। दबाव में 24 जून 2025 को प्रशासन ने लीज डीड रद्द कर जमीन अधिग्रहित की, लेकिन बकाया वेतन चुकाए बिना कोटा विकास प्राधिकरण को सौंप दी। धरने के दौरान लगभग 20-25 मजदूरों की मौत हो चुकी है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदार राज्य सरकार है। आमजन में बढ़ रहा आक्रोश 532 दिन बीतने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार नेता या अधिकारी ने धरना संचालक कमेटी से वार्ता नहीं की। इससे मजदूरों, महिलाओं और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर 10 अगस्त को कोटा जिले भर और जिला कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन होगा। आंदोलन में शामिल होने की अपील धरना संचालक कमेटी के नेताओं कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड अशोक सिंह और कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कोटा शहर व जिले के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, सुविधा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों, राजीविका संविदा कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सोमवार को 532 वें दिन धरने और प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- देशभर से कोटा पढ़ने आए विद्यार्थियों से लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का आत्मीय संवाद एवं सफलता का आशीर्वाद।।1
- राजस्थान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' का नोडल विश्वविद्यालय बना करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, करोड़ों विद्यार्थियों ने ली शपथ कोटा/करियर पॉइंट विश्वविद्यालय (CPU), अलनिया कैंपस, कोटा को राजस्थान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। यह अभियान देशभर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीराल नागर मुख्य अतिथि तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला एनएसएस समन्वयक श्रीमती रीमा सहित शिक्षाविद, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर "100 रविवार – 100 कदम" अभियान, 21 सितंबर को आयोजित होने वाले युवा शिखर सम्मेलन, करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के डांस एंड ड्रामा क्लब द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, योग एवं पुनर्वास गतिविधियों, MY BHARAT कार्यक्रम तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने कहा कि "युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए उन्हें विकसित भारत के विजन से जोड़ें और नशे से मुक्त रखें।" करियर पॉइंट विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने को प्रदेश में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- Post by राजू मेहरा1
- अभिजीत दीपके के पिता और कपिल सिब्बल के खिलाफ शिकायत दर्ज काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर व्यक्तिगत हमले शुरू हो गए। अभी हाल में गुजरात के एक एक्टिविस्ट ने दीपके के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें मांग की गई कि दीपके के पिता इंजीनियर रहे और उनकी तनख्वाह 60-70 हजार रुपए प्रतिमाह है तो अभिजीत दीपके अमेरिका में पढाई कैसे कर सकते हैं। क्योंकि वहां का प्रतिमाह खर्चा एक करोड करीब है। इसलिए इसकी जांच की मांग की गई है। इसी प्रकार कपिल सिब्बल पर भी एक करोड फंड के मामले में शिकायत की गई है।1
- कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) किशोर पटेल ने रविवार को नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में कोटा से शामगढ़ के बीच विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 26 यात्री बिना टिकट और 8 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने सभी 34 यात्रियों से कुल ₹25,545 का जुर्माना वसूल किया। इस अभियान में चल टिकट परीक्षक बहादुर सिंह, देवाशीष चटर्जी, त्रिलोक चंद तथा रेलवे सुरक्षा बल के दिनेश कुमार हाड़ा और मोहन दास ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) किशोर पटेल ने रविवार को नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में कोटा से शामगढ़ के बीच विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 26 यात्री बिना टिकट और 8 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने सभी 34 यात्रियों से कुल ₹25,545 का जुर्माना वसूल किया। इस अभियान में चल टिकट परीक्षक बहादुर सिंह, देवाशीष चटर्जी, त्रिलोक चंद तथा रेलवे सुरक्षा बल के दिनेश कुमार हाड़ा और मोहन दास ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।1
- जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान, चार हजार पंपलेट वितरित करने व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय -किसान सभा, सीटू और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक सम्पन्न इटावा। अखिल भारतीय किसान सभा, निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक रविवार को इटावा स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करते हुए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड सूरजमल मीणा, कामरेड गोपाल लाल महावर, कामरेड मुकुट बिहारी जंगम एवं भोजराज नागर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 4 हजार पंपलेट छपवाकर आमजन के बीच वितरित किए जाएंगे। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आंदोलन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दे बैठक में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) तथा अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार 10 अगस्त को आंदोलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता एवं नागरिक इटावा रोडवेज डिपो स्थित न्यू बस स्टैंड (कोटा रोड) पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में आगे बढ़ते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प बैठक में सीटू यूनियन के तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, प्रेम पेंटर, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के तहसील संयोजक मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा के तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ चूलिया फाल बना मौत का केंद्र, कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान, पैर फिसलने से हुई मौत, दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने, परिवार में छाया मातम , क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ। रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ चूलिया फाल बना मौत का केंद्र, कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान, पैर फिसलने से हुई मौत, दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने, परिवार में छाया मातम , क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ।1