Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार..... रेडियो स्टेशन के पास पुलिस की सख्ती, चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा गया। पटना के नदी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेडियो स्टेशन के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके से संजय महतो, उम्र करीब 23 वर्ष, ग्राम फतेहजामपुर, थाना नदी, जिला पटना निवासी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06EB7818 है, जो चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
Shashi Kumar
वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार..... रेडियो स्टेशन के पास पुलिस की सख्ती, चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा गया। पटना के नदी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेडियो स्टेशन के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके से संजय महतो, उम्र करीब 23 वर्ष, ग्राम फतेहजामपुर, थाना नदी, जिला पटना निवासी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06EB7818 है, जो चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
More news from बिहार and nearby areas
- बांकीपुर चुनाव हारने के बाद भाजपा की बड़ी समीक्षा बैठक ! बांकीपुर में भाजपा की करारी हार के बाद आज भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बड़ी बैठक खत्म हुई। बांकीपुर भाजपा कार्यकर्ता से जब फीडबैक लिया गया, तो भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी को निर्देश दिया है कि बांकीपुर के लिए जिस तरह से कार्यकर्ता पहले काम करते रहे हैं आगे भी उसी तरीके से कम करते रहेंगे1
- पटना नगर निगम कर्मियों के हड़ताल के कारण पूरे पटना में कचरा पुणे की ढेर बन चुकी है इस पर सरकार को उचित कार्रवाई करना चाहिए1
- फतुहा के मोहिद्दीनपुर व जैतीया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन. फतुहा. प्रखंड क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर एवं जातिया पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए. शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही दोनों पंचायतों से कुल 66 आवेदन प्राप्त किए गए.प्राप्त आवेदनों मोहिउद्दीनपुर पंचायत से 35 और जैतिया पंचायत से 31आवेदन लिए गए जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले आए. इस मौके पर बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा,सीओ मुकेश कुमार,जिला से सीमा कुमारी,मुखिया आलोक कुमार समेत सैक्गो ग्रामीणों और पदाधिकारी मौजूद थे.4
- पटना के गौरीचक में जमीनी विबाद /आखिर क्या हुआ इस विवाद में पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीचक गांव में मंगलवार रात जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बेखौफ बदमाशों ने स्थानीय निवासी सुरेश सिंह उर्फ मास्टर को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि हमलावर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और सुरेश सिंह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। भाग रहे हमलावरों को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर की पिटाई वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन हमलावरों को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर घेर लिया। इस दौरान दो आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत, दूसरा पीएमसीएच में भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही गौरीचक और परसा बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र भीड़ के बीच से दोनों घायलों (विवेक कुमार और सूरज कुमार) को बचाकर तुरंत पीएमसीएच (PMCH) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान आरोपी सूरज कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरे आरोपी विवेक कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस को मिली चोरी की बाइक, कारतूस और खोखा बरामद मामले की जांच करते हुए पटना सदर के पुलिस अनुमंडल अधिकारी-2 (SDPO-2) रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस, एक इस्तेमाल किया गया खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। छानबीन में यह बात सामने आई है कि बरामद बाइक फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात घटनास्थल की गहन जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए लक्ष्मीचक में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।1
- पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे। पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।4
- फतुहा-दनियावां रोड पर एक भीषण सड़क हादसा... ऑटो चालक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फतुहा-दनियावां रोड पर एक भीषण सड़क हादसा... ऑटो चालक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। फतुहा-दनियावां मुख्य मार्ग पर कोहलर गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया। घायल चालक ने अपना नाम नीरज पंडित बताया है, लेकिन वह किस गांव का रहने वाला है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। हादसे में शामिल ऑटो का नंबर BR 01 PT 2854 है। फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस घायल के परिजनों की तलाश कर रही है। यदि कोई व्यक्ति नीरज पंडित या इस ऑटो के बारे में जानकारी रखता हो, तो वह तुरंत फतुहा थाना से संपर्क करे। ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए जुड़े रहिए हलो इंडिया के साथ।1