Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना नगर निगम कर्मियों के हड़ताल के कारण पूरे पटना में कचरा पुणे की ढेर बन चुकी है इस पर सरकार को उचित कार्रवाई करना चाहिए
मनोज कुमार
पटना नगर निगम कर्मियों के हड़ताल के कारण पूरे पटना में कचरा पुणे की ढेर बन चुकी है इस पर सरकार को उचित कार्रवाई करना चाहिए
More news from बिहार and nearby areas
- अमरपुर नगर पंचायत परिसर में लाखों रुपए कि लागत से बना शौचालय बना कर्मचारियों का बेड रुम जनता का शौचालय या कर्मचारी का बेडरूम? महिला शौचालय में बेड, ताला लगने पर अमरपुर में हंगामा। अमरपुर नगर पंचायत परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सुलभ शौचालय अब विवादों के घेरे में है। आरोप है कि यहां तैनात कर्मचारी शौचालय पर ताला लगा देते हैं और महिला शौचालय के अंदर बेड लगाकर आराम करते हैं। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा हुआ। मामला मंगलवार सुबह का है। एक महिला शौचालय का उपयोग करने नगर पंचायत परिसर स्थित सुलभ शौचालय पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारी ने महिला को अंदर जाने से रोक दिया। विरोध करने पर कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा, "मेरा मन है, जहां शिकायत करनी है कर दीजिए, मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता।" घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद सफाई कर्मी भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कर्मचारी के व्यवहार का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि आखिर सार्वजनिक शौचालय पर ताला किसके आदेश से लगाया जाता है? महिला शौचालय के अंदर बेड लगाकर आराम करने की अनुमति किसने दी? सफाई कर्मियों ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि यह शौचालय आम लोगों, राहगीरों और दुकानदारों की सुविधा के लिए बनाया गया है, न कि किसी कर्मचारी के निजी उपयोग के लिए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश साह ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालय का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसे जल्द हटाकर जिम्मेदार और बेहतर कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जनता की सुविधा के लिए बने शौचालय पर ही ताला लटकने लगे और महिला शौचालय को आरामगाह बना दिया जाए, तो आम लोगों की परेशानी का जिम्मेदार कौन होगा? क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा?1
- विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस विदुपुर में इंसानियत शर्मसर नाबालिक होटल वाले को जबरन ले जाकर मारपीट करने का गंभीर आरोप अस्पताल पहुंचा कर भागी पुलिस1
- समाजसेवी, मनीष कुमार खड़गा को मिली जान से मारने की धमकी। परिवार दहशत में स्वास्थ्य सेवा एवं बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनीष कुमार खड़गा, जो IIMT Meditech Private Ltd के निदेशक होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं. इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पटना के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके आवास पर पहुँचकर, उनकी परिवार वालों को जान से मारने और बच्चें को अगवा करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उनका परिवार, भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। मनीष कुमार खड़गा का मानना है कि, बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वे वर्षों से इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं, कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सही, गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज उपलब्ध हो सके। उनका प्रयास है कि, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ आम लोगों की पहुँच में हों और कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित ना हों। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता, मानवीय सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनका उद्देश्य केवल अस्पताल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसी बीच उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी ने, न केवल उनके परिजनों को मानसिक रूप से झंकझोरा है, बल्कि समाज में भी चिंता का विषय बना दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, तथा अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। समाज के विभिन्न वर्गों का कहना है कि, जो व्यक्ति, आम लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और समाज में कानून का विश्वास बना रहे।1
- Patna #कुत्ता #बिलाई के जीतने वाले बांकीपुर #विधानसभा के लोग नहीं है अच्छे #लोगों को जीतने वाले हैं1
- पीड़ित परिवार से मिलीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, न्याय का दिलाया भरोसा। फतुहा के कोल्हर गांव में छह वर्षीय अमरजीत पासवान की मौत के बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि 27 जुलाई को खेत में गिरे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अमरजीत की मौत हो गई थी। वहीं, परिजन गांव के एक पड़ोसी पर जानबूझकर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कवीन्द्र कुमार तांती, एससी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राणा राजेंद्र पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- पटना में छात्रों का एका फिर से प्रदर्शनमुख्यमंत्री आवास गर्ने जा रहे थे . पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, छात्र बैरिकेडिंग तोड़ कर सीएम हाउस का घिराव करने के लिए आगे बढ़ा1