Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्नी के नागनी बन जाने और अपने ही पति को मौत के घाट उतार देने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जैसा आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा। इस सनसनीखेज घटना में पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।
रवि कुमार आजाद
पत्नी के नागनी बन जाने और अपने ही पति को मौत के घाट उतार देने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जैसा आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा। इस सनसनीखेज घटना में पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात की भीड़ में एक कांवड़िए और एक व्यक्ति के बीच टक्कर होने से कहासुनी हो गई। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- मुजफ्फरनगर के कसबाला सुभाष नगर में पानी की टंकी और पाइपलाइन निर्माण को लेकर विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने ठेकेदार और मेंबर साहब पर काम में तानाशाही करने, गाली-गलौज करने और बार-बार धमकी देने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने पाइप लगवाने को लेकर ठेकेदार और मेंबर साहब से कई बार निवेदन किया, लेकिन मेंबर साहब ने तानाशाही दिखाते हुए मना कर दिया। आरोप है कि मेंबर साहब ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि "तुम कहीं भी शिकायत कर दो, हम जो लिखकर दे देंगे वही होगा और यह पाइप यहीं रहेगा।" पीड़ित का आरोप है कि दूसरे का पाइप भी उनके हिस्से में लगा दिया गया है और जो पाइप अंडरग्राउंड होने थे, उन्हें सही से बिछाने के बजाय दबा दिया गया है। इसके अलावा, ठेकेदार द्वारा गांव में गाड़ी गिफ्ट देने की बात कही जा रही है और नवनिर्मित पानी की टंकी अभी से पानी छोड़ रही है।2
- मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर मंगलवार देर रात चल रहे धरने के दौरान अचानक हल्का तनाव पैदा हो गया। प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद एक कथित रूप से नशे में धुत्त व्यक्ति ने कुछ आपत्तिजनक शब्द कह दिए, जिससे माहौल गरमा गया। इस बात से उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहां तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया, बल्कि सूझबूझ से काम लेते हुए शांति व्यवस्था कायम रखी गई। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया और पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया। इसके बाद धरना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।1
- सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ फायर ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी के मामलों में वांछित आरोपी शुऐब को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट का निवासी है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान आरोपी भागने लगा और पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की हीरो HF डीलक्स बाइक, 12 बोर का तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था तथा उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर शहर के महावीर चौक पर समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। इस धरने में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध जताया तथा अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। धरना स्थल से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। देर रात तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के डटे रहने से मौके पर राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह बनी रहीं।1
- हरिद्वार के लक्सर में 2.088 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर को धर दबोचा गया है। तस्करी के इस मामले में आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया है।1