logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ फायर ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

2 hrs ago
user_DIGITALभारत
DIGITALभारत
Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
2 hrs ago

सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ फायर ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
    1
    बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
    user_Ujjwal bhavishya Seva tru
    Ujjwal bhavishya Seva tru
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई।

गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
    1
    रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • पथरी पुलिस ने पार्थेश्वर मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य पुजारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    पथरी पुलिस ने पार्थेश्वर मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य पुजारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.