उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
- हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।1
- धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ दो भाई अपनी 85 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लगभग 200 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पर निकले हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु चौहान और उनके छोटे भाई प्रिंस राघव ने कांवड़ के एक ओर मां गंगा के तीन पवित्र कलश और दूसरी ओर अपनी नानी को सम्मानपूर्वक बैठाया है। दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि वे 11 अगस्त को नोएडा सेक्टर-2 स्थित बड़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पैदल यात्रा में उनकी बहनें लक्ष्मी चौहान, खुशी तोमर और जानवी राघव भी साथ चल रही हैं। इस दौरान भावुक होकर 85 वर्षीय रूपरानी ने बताया कि आज के समय में जब कई बच्चे बुजुर्गों को घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं, वहीं उनके दोनों नाती उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने दोनों भाइयों की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। बहनों ने भी अपने भाइयों के इस कदम की सराहना की और बताया कि दादा-दादी के न रहने पर वे अपनी नानी को वही सम्मान और प्यार दे रहे हैं जो हर बुजुर्ग का अधिकार है। यह कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने तक सीमित न रहकर बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बन गई है। जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी, उसी परंपरा को इस परिवार ने जीवंत कर समाज को यह संदेश दिया है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।4
- पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।1
- बच्चों की शिक्षा के लिए एक छोटी-सी पहल के तहत सुमैया अंसारी एवं अदनान अंसारी को सपोर्ट साइकिल भेंट की गई है। इस अवसर पर दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति बिगड़ गई और कांग्रेसी कार्यकर्ता गलियों में दौड़ते नजर आए।1