logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

3 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
3 hrs ago

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    1
    पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • पेपर लीक मामले को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया है। देश का भविष्य गढ़ने वाले इन युवाओं और छात्रों पर ही लाठी चलाने के आदेश दिए गए। इस पूरे घटनाक्रम और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों पर हुए इस लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से भी तुरंत इस्तीफा देने को कहा गया है।
    1
    पेपर लीक मामले को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया है। देश का भविष्य गढ़ने वाले इन युवाओं और छात्रों पर ही लाठी चलाने के आदेश दिए गए। इस पूरे घटनाक्रम और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों पर हुए इस लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से भी तुरंत इस्तीफा देने को कहा गया है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई।

गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पेशे से मोटर मैकेनिक है। यदि चोरी की हुई कोई बाइक नहीं बिक पाती थी, तो दोनों आरोपी उसके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखते थे।

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ दो भाई अपनी 85 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लगभग 200 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पर निकले हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु चौहान और उनके छोटे भाई प्रिंस राघव ने कांवड़ के एक ओर मां गंगा के तीन पवित्र कलश और दूसरी ओर अपनी नानी को सम्मानपूर्वक बैठाया है। दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि वे 11 अगस्त को नोएडा सेक्टर-2 स्थित बड़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पैदल यात्रा में उनकी बहनें लक्ष्मी चौहान, खुशी तोमर और जानवी राघव भी साथ चल रही हैं। इस दौरान भावुक होकर 85 वर्षीय रूपरानी ने बताया कि आज के समय में जब कई बच्चे बुजुर्गों को घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं, वहीं उनके दोनों नाती उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने दोनों भाइयों की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। बहनों ने भी अपने भाइयों के इस कदम की सराहना की और बताया कि दादा-दादी के न रहने पर वे अपनी नानी को वही सम्मान और प्यार दे रहे हैं जो हर बुजुर्ग का अधिकार है। यह कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने तक सीमित न रहकर बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बन गई है। जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी, उसी परंपरा को इस परिवार ने जीवंत कर समाज को यह संदेश दिया है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।
    4
    धर्मनगरी हरिद्वार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ दो भाई अपनी 85 वर्षीय नानी रूपरानी को कांवड़ में बैठाकर लगभग 200 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पर निकले हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु चौहान और उनके छोटे भाई प्रिंस राघव ने कांवड़ के एक ओर मां गंगा के तीन पवित्र कलश और दूसरी ओर अपनी नानी को सम्मानपूर्वक बैठाया है। दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है कि वे 11 अगस्त को नोएडा सेक्टर-2 स्थित बड़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस पैदल यात्रा में उनकी बहनें लक्ष्मी चौहान, खुशी तोमर और जानवी राघव भी साथ चल रही हैं।

इस दौरान भावुक होकर 85 वर्षीय रूपरानी ने बताया कि आज के समय में जब कई बच्चे बुजुर्गों को घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं, वहीं उनके दोनों नाती उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने दोनों भाइयों की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए उनके सुखी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। बहनों ने भी अपने भाइयों के इस कदम की सराहना की और बताया कि दादा-दादी के न रहने पर वे अपनी नानी को वही सम्मान और प्यार दे रहे हैं जो हर बुजुर्ग का अधिकार है।

यह कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने तक सीमित न रहकर बुजुर्गों के सम्मान और सनातन संस्कृति का जीवंत उदाहरण बन गई है। जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी, उसी परंपरा को इस परिवार ने जीवंत कर समाज को यह संदेश दिया है कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने देने के विरोध में देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एश्लेहाल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जहां पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने भी कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    1
    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने देने के विरोध में देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एश्लेहाल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जहां पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने भी कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।
    1
    देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.