logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
16 hrs ago

देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • पेपर लीक मामले को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया है। देश का भविष्य गढ़ने वाले इन युवाओं और छात्रों पर ही लाठी चलाने के आदेश दिए गए। इस पूरे घटनाक्रम और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों पर हुए इस लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से भी तुरंत इस्तीफा देने को कहा गया है।
    1
    पेपर लीक मामले को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया है। देश का भविष्य गढ़ने वाले इन युवाओं और छात्रों पर ही लाठी चलाने के आदेश दिए गए। इस पूरे घटनाक्रम और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों पर हुए इस लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से भी तुरंत इस्तीफा देने को कहा गया है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    1
    पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड स्थित व्यास घाटी में तवाघाट–आदि कैलाश मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्ध स्तर पर राहत व बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 20 जुलाई को केतन लाल प्रकरण को लेकर टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। इस मामले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद रखकर, चक्काजाम करके और थाने का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने, कथित सहयोगी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई है। हालांकि, इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि सक्षम जांच एजेंसियों द्वारा की जानी अभी शेष है।
    1
    20 जुलाई को केतन लाल प्रकरण को लेकर टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। इस मामले के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद रखकर, चक्काजाम करके और थाने का घेराव कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने, कथित सहयोगी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई है। हालांकि, इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि सक्षम जांच एजेंसियों द्वारा की जानी अभी शेष है।
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company Pratapnagar, Tehri Garhwal•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    1
    हरिद्वार पुलिस ने कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुए साधुओं के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 जुलाई को ऐथल पथरी निवासी पंकज ने उत्तम झा के साथ थाना पथरी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दो साधुओं की हत्या कर शव गड्ढे में दबाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया कि मंदिर में रह रहे सेवागिरी और पारसगिरी का अखिल गिरी पर दबाव था। 18 जुलाई की रात पारसगिरी ने सेवागिरी को पगड़ी पहनाकर गद्दी का मालिक बना दिया था। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पाठल से हमला कर सेवागिरी व पारसगिरी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों साधुओं के शवों को आश्रम के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, खून साफ कर गद्दे जला दिए गए और गवाह उत्तम झा को फोन तोड़कर भागने की धमकी दी गई।

गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 22 जुलाई को काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42), आशु (37) और राममिलन (38) को दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो फावड़े और एक पाठल भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में संलिप्त एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।
    1
    देहरादून के ऋषिकेश स्थित रूसा फार्म क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में एनआईयू आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग कार्रवाई में शराब तस्करों द्वारा शराब छिपाने के तरीके का भी भंडाफोड़ हुआ।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 17 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 25 लीटर पाई गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर, पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रुसा फार्म ऋषिकेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम तथा रेशमा मौजूद रहे।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.