Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जामा मस्जिद मस्वाडी में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई ईद के इस अवसर पर मौलाना रोशन दीन कासमी ने नमाज के बाद देश व प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी और अमन व भाईचारे की दुआ की
Him Darishti
आज जामा मस्जिद मस्वाडी में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई ईद के इस अवसर पर मौलाना रोशन दीन कासमी ने नमाज के बाद देश व प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी और अमन व भाईचारे की दुआ की
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- आज जामा मस्जिद मस्वाडी में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई ईद के इस अवसर पर मौलाना रोशन दीन कासमी ने नमाज के बाद देश व प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी और अमन व भाईचारे की दुआ की1
- प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में लगातार बारिश और भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र का संपर्क प्रदेश, देश और विश्व से पूरी तरह कट गया है। खराब मौसम के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालांकि मौसम साफ होने पर तांदी–संसारी नाला सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वर्तमान हालात में यह मार्ग बंद पड़ा है। पांगी के अंदरूनी क्षेत्रों सहित कुल्लू–किलाड़ के बीच चलने वाली बस सेवा भी पूरी तरह ठप हो गई है। निजी वाहनों से सफर करना भी जोखिम भरा हो गया है। लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण जगह-जगह हिमस्खलन (एवलांच), भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पांगी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब तीन फीट तक और निचले इलाकों में दो फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुराल, हुडान, कुमार परमार, प्रेग्राम, चस्क, मूर्छ, चस्क भटोरी, सुण, उदीन, चलोली, कुठाह सहित अन्य ऊंचाई वाले गांवों में 12 से 15 इंच ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मुख्यालय किलाड़ और आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 इंच बर्फ गिरी है। वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को जरूरी कार्यों के लिए पैदल ही सफर करना पड़ रहा है, जो बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। वहीं, बर्फबारी के कारण किसानों और पशुपालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई पशुपालकों के पास चारे की कमी होने लगी है और यदि मौसम ऐसे ही बना रहा तो पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा सकता है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि मार्च माह के मध्य के बाद हुई बर्फबारी से खुबानी और ठंगी के फूलों को नुकसान पहुंचता है, जिससे इस बार ठंगी और जीरा की फसल प्रभावित होने की आशंका है। एसडीएम पांगी अमन दीप सिंह का बयान उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पांगी अमन दीप सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मौजूदा मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। क्षेत्र में भूस्खलन, पत्थर गिरने और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। सभी लोग जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन इसमें जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है।” उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तांदी–संसारी नाला मार्ग पर मशीनरी तैनात कर रखी है, लेकिन सड़क बहाली का कार्य मौसम साफ होने के बाद ही संभव हो पाएगा।1
- Post by Till The End News1
- बतराहन में नशा निवारण बैठक | SP कुलभूषण वर्मा की बड़ी अपील | Nurpur Drug Awareness Meeting Himachal जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना रैहन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बतराहन में नशा निवारण कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की, जिसमें डीएसपी चंद्रपाल सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान नशे के बढ़ते खतरे और उसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। इसे खत्म करने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। SP कुलभूषण वर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। साथ ही ग्राम स्तर पर नशा निवारण समितियों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। 👉 इस बैठक में लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। 📍 स्थान: बतराहन, नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) 🎤 रिपोर्ट: राजेश कतनौरिया (ज्वाली1
- धर्मपुर और पूरे हिमाचल के लोगों को अब सच समझना होगा। सालों से हमने पार्टियों को समर्थन दिया, लेकिन आज UGC जैसे फैसलों से हमारे युवाओं के भविष्य पर सीधा खतरा खड़ा हो रहा है। सरकारें बदलती रहीं, वादे होते रहे, लेकिन नौकरियों और अवसरों के नाम पर युवाओं को केवल इंतज़ार मिला। यह लड़ाई किसी एक समाज की नहीं, बल्कि हिमाचल के हर छात्र, हर परिवार और हर मेहनतकश युवा के भविष्य की है। अब समय आ गया है कि धर्मपुर की जनता एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करे और गलत नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हो। #UGC_Rollback केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य की सुरक्षा की मांग है। — ब्यास ठाकुर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 🚩3
- भागवत कथा के सातवें दिन उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर बडोआ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक आचार्य श्री शिव कुमार शास्त्री जी कथा सुनाने हुए।1
- Ram चन्द सिंगर🌹🔱फ़ॉलो करो1
- Post by Till The End News1