अमेठी में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों को राहतफेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लॉन्च अमेठी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को “फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज” इंजेक्शन की शुरुआत की गई। इस इंजेक्शन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ पी.के. उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साक्षी, डीएफपीएस सम्मान सिंह, एचईओ मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी और बीसीपीएम जयदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह इंजेक्शन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज की पांच अलग-अलग डोज लेनी पड़ती थीं, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती थी। वहीं, फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन की एक ही डोज से बेहतर और तेज परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 7 है, तो एक डोज के बाद यह बढ़कर 8 तक पहुंच सकता है। सीएमओ ने बताया कि, इंजेक्शन की मात्रा के आधार पर हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। एक एमएल डोज से एक ग्राम तक बढ जाता है। अब इस इंजेक्शन को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के एनीमिया पीड़ित मरीजों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।
अमेठी में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों को राहतफेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लॉन्च अमेठी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को “फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज” इंजेक्शन की शुरुआत की गई। इस इंजेक्शन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ पी.के. उपाध्याय, अधीक्षक
डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साक्षी, डीएफपीएस सम्मान सिंह, एचईओ मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी और बीसीपीएम जयदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह इंजेक्शन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में
उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज की पांच अलग-अलग डोज लेनी पड़ती थीं, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती थी। वहीं, फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन की एक ही डोज से बेहतर और तेज परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 7 है, तो एक डोज के बाद यह बढ़कर 8 तक पहुंच सकता है। सीएमओ ने बताया कि,
इंजेक्शन की मात्रा के आधार पर हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। एक एमएल डोज से एक ग्राम तक बढ जाता है। अब इस इंजेक्शन को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के एनीमिया पीड़ित मरीजों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।
- कब्जे से विभिन्न बैकों के कुल 19 एटीएम कार्ड, 2500/- रुपये व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद अमेठी पुलिस दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को वाहन चेकिंग वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.विशाल कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी टीना दुबान थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष, 2.शिवा सरोज पुत्र लवकुश सरोज निवासी अगई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त विशाल कोरी के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंकों के 11 एटीएम कार्ड व कुल 1300/-रुपये एवं अभियुक्त शिवा सरोज के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंको के 08 एटीएम कार्ड व 1200/- रुपये बरामद हुए । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि *हम लोग एटीएम के बाहर खड़े हो जाते है जैसे ही कोई पुरूष या महिला एटीएम में रूपये निकालने आते है तभी हम लोग भी एटीएम के अन्दर चले जाते है और उसको बातचीत में उलझाकर उसका पिन कोड देख लेते हैं और मौका पाते ही उसका एटीएम कार्ड बदल लेते है । बाद में हम लोग उससे कह देते है कि एटीएम खराब है जैसे ही वह व्यक्ति चला जाता है और हम लोग उसके रूपये निकाल लेते है । बरामद रुपयों के बारे में पूछने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि दो तीन दिन पहले हम दोनों लोगों ने सगरा तिराहा के पास अमेठी में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 4000/- रूपये निकाल लिये थे और इसी मोटरसाइकिल से भाग गये थे तथा रुपये आपस में बांट लिये थे । शेष रूपये हम लोगों ने खर्च कर लिये हैं । । होण्डा साइन मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके तथा बताया कि यह मोटरसाइकिल गौरीगंज से एक बरात से चोरी किये थे । पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट हम लोगों ने बदलकर दूसरी लगा दिये हैं । एटीएम बदलकर चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर व मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना गौरीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपर्युक्त में धारा 317(2), 317(4) की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- अमेठी में जनगणना को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में सरस्वती विद्या मंदिर की सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई।इस दौरान अमेठी तहसील के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।रैली तहसील से निकलकर कास्बे का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान जाकर सम्पात हुई। दरअसल सात मई से जनगणना की शुरुवात हो रही है जिसे लेकर प्रसाशन द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है ।इसी कड़ी में आज अमेठी तहसील क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में।अमेठी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए।बच्चो द्वारा बैंड बाजे बजाकर लोगो को।जागरूक किया गया।इस दौरान अमेठी एसडीएम पंकज मिश्र,तहसीलदार नेहा राजवंशी समेत अन्य अधिकारी औरनकर्मचारी शामिल हुए।जागरूकता रैली अमेठी तहसील से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद शहर के रामलीला मैदान में जाकर।समाप्त हुई।वही जागरूकता रैली को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे और पूरी यात्रा के साथ पुलिसबल को तैनात किया गया था।2
- प्रतापगढ़। जनपद में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में बुधवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात मनोज कुमार यादव एवं यातायात उपनिरीक्षक (TSI) अली अकबर की टीम ने चौक घंटाघर क्षेत्र में नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने मौके पर कई ट्रैक्टरों को पकड़कर उन्हें यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस की इस सख्ती के बाद कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए, वहीं कुछ ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।1
- कल रात नीलम चौक के पास स्थित सलूजा पेट्रोल पंप पर कथित रूप से पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक कस्टमर के साथ झगड़ा करने का प्रयास किया.. वीडियो में एक महिला चीख कर पुलिस को बुलाने की बात भी कह रही है हालांकि पेट्रोल डालने का प्रयास किया या नहीं, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं1
- ममता बनर्जी के आवास के बाहर गूंजे 'जय श्री राम' के नारे, गरमाया सियासी पारा1
- Post by Raju.u.p.441
- गौरीगंज,अमेठी।जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल,असम तथा पांडिचेरी में प्राप्त अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित होकर गगनभेदी नारों के साथ हर्षोल्लास व्यक्त किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस विजय का अभिनंदन किया तथा नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश सहित समस्त देश के कार्यकर्ताओं तथा बंगाल, असम एवं पांडिचेरी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। इस प्रचंड विजय हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दीदी स्मृति इरानी सहित समस्त नेतृत्व के प्रति गहन आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,चन्द्रमौलि सिंह,राकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, सोनू यज्ञसैनी,जयप्रकाश तिवारी, अजय अग्रवाल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरीगंज ग्रामीण, दिनेश तिवारी,संतोष दुबे, विनोद मिश्रा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संगठन की उन्नति हेतु संकल्प के साथ संपन्न हुआ।4
- बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय और कोलकाता के प्रदेश मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका चुना—'झालमुड़ी का भोज'।1
- *🪷🪷🪷तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा एवं नगर मंडल मैहर के नेतृत्व में घंटाघर चौक में मनाया गया विजयी उत्सव पर्व🪷🪷🪷* *🪷 “भाजपा की ऐतिहासिक विजय: जनविश्वास, विकास और राष्ट्रवाद का महापर्व” 🪷* 🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷 *✒️ रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मैहर* *✍️अखंड भारत के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जनसमर्थन की एक नई मिसाल स्थापित की है।* *ताजा चुनावी रुझानों एवं परिणामों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार प्रचंड बहुमत हासिल कर 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया।पांडिचेरी में भी स्पष्ट बहुमत के साथ में विजय हुई है।इसी ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मैहर एवं नगर मंडल के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर भव्य “विजयी भाजपा पर्व” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ एवं झालमुड़ी वितरित कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति नंदिता पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं नगर मंडल अध्यक्ष श्री विकास तिवारी आदि के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी,वरिष्ठ जन, ज्येष्ठ श्रेष्ठ जिला मैहर के समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर के माध्यम से अतिथियों ने उद्बोधन एवं शुभकामना संदेश प्रदान करते हुए 🪷सर्वप्रथम जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक जी ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा भाव एवं “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प ने देश की जनता के मन में विश्वास पैदा किया है। यह परिणाम उसी विश्वास की अभिव्यक्ति है।* *🪷जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जी ने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है।* *उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है, और यही कारण है कि जनता लगातार पार्टी को समर्थन दे रही है।* *🪷मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय “नए भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस जनादेश का सम्मान करते हुए और अधिक सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।* *🪷नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी जी ने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है, जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव जन-जन की भागीदारी का प्रतीक है।* *घंटाघर चौक मैहर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भगवा रंग की छटा बिखरी रही और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है।जय भाजपा विजयी भाजपा🪷🪷🪷।* *✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर )मैहर, राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए ) नई दिल्ली मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष ,एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम नई दिल्ली राष्ट्रीय सयुक्त सचिव,एवं सर्वजन न्यायमंच नई दिल्ली राष्ट्रीय सचिव एवं जिला, संभागीय संवाददाता ब्यूरो जिला मैहर एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जिला मैहर1