Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल में खिला कमल: भाजपा मुख्यालय में 'झालमुड़ी भोज' से मना जीत का जश्न बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय और कोलकाता के प्रदेश मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका चुना—'झालमुड़ी का भोज'।
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
बंगाल में खिला कमल: भाजपा मुख्यालय में 'झालमुड़ी भोज' से मना जीत का जश्न बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय और कोलकाता के प्रदेश मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका चुना—'झालमुड़ी का भोज'।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ममता बनर्जी के आवास के बाहर गूंजे 'जय श्री राम' के नारे, गरमाया सियासी पारा1
- अमेठी में जनगणना को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में सरस्वती विद्या मंदिर की सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुई।इस दौरान अमेठी तहसील के एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।रैली तहसील से निकलकर कास्बे का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान जाकर सम्पात हुई। दरअसल सात मई से जनगणना की शुरुवात हो रही है जिसे लेकर प्रसाशन द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही है ।इसी कड़ी में आज अमेठी तहसील क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में।अमेठी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए।बच्चो द्वारा बैंड बाजे बजाकर लोगो को।जागरूक किया गया।इस दौरान अमेठी एसडीएम पंकज मिश्र,तहसीलदार नेहा राजवंशी समेत अन्य अधिकारी औरनकर्मचारी शामिल हुए।जागरूकता रैली अमेठी तहसील से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद शहर के रामलीला मैदान में जाकर।समाप्त हुई।वही जागरूकता रैली को लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे और पूरी यात्रा के साथ पुलिसबल को तैनात किया गया था।2
- Post by Raju.u.p.441
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पर देखे कुछ भी #देशी #कॉमेडी #फनी 😱😅🤣😂1
- UP के अम्बेडकरनगर में 4 मासूम बच्चो व उनकी माँ को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले युवक आमिर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। महिला गोसिया का अपने शौहर से विवाद था क्योंकि शौहर ने सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया था। ऐसे में शातिर आमिर ने महिला को फंसाया.. और अब शादी से इंकार के बाद प्रॉपर्टी के लालच में 5 लोगो का क़त्ल कर गया। आमिर ने गौसिया को प्रपोज किया था। मगर महिला का इंकार आमिर को इतना चुभा की उसने पहले उसके 4 बच्चो को मारा.. फिर महिला की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी। पुलिस जांच में महिला गायब मिली तो 4 बच्चो की हत्या का शक माँ पर गया। क्योंकि हत्या के बाद वह गायब थी। अब माँ की लाश मिली तो शक की सुई उसके कथित प्रेमी पर घूमी। सीडीआर व लोकेशन ने राज़ खोल दिया। अंबेडकरनगर में चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या और उनकी मां की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। आपको बता दें कि 02 मई 2026 को थाना अकबरपुर क्षेत्र में चार नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों का गठन किया गया। घटना के अगले ही दिन 03 मई को मृत बच्चों की मां गासिया का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटनाक्रम ने मामले को और गंभीर बना दिया। विवेचना और गवाहों के बयान के आधार पर आमिर पुत्र जान मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी थी। 04 मई की सुबह सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी मीरानपुर ले जाया गया, जहां उसने अपनी पहचान आमिर के रूप में बताई। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से पीली धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये जेवर मृतका के थे, जिससे घटना में उसकी संलिप्तता और मजबूत हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आमिर के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, साक्ष्य छिपाने, गोवध निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस शामिल हैं।4
- अमेठी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को “फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज” इंजेक्शन की शुरुआत की गई। इस इंजेक्शन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ पी.के. उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साक्षी, डीएफपीएस सम्मान सिंह, एचईओ मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी और बीसीपीएम जयदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह इंजेक्शन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज की पांच अलग-अलग डोज लेनी पड़ती थीं, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती थी। वहीं, फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन की एक ही डोज से बेहतर और तेज परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 7 है, तो एक डोज के बाद यह बढ़कर 8 तक पहुंच सकता है। सीएमओ ने बताया कि, इंजेक्शन की मात्रा के आधार पर हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। एक एमएल डोज से एक ग्राम तक बढ जाता है। अब इस इंजेक्शन को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के एनीमिया पीड़ित मरीजों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।2
- Post by Rakesh Rawat1
- बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय और कोलकाता के प्रदेश मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत को खास बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका चुना—'झालमुड़ी का भोज'।1