Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशjai hanuman1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत में जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- अमेठी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को “फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज” इंजेक्शन की शुरुआत की गई। इस इंजेक्शन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने फीता काटकर किया। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ पी.के. उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साक्षी, डीएफपीएस सम्मान सिंह, एचईओ मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी और बीसीपीएम जयदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह इंजेक्शन खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कम हीमोग्लोबिन वाले मरीजों को आयरन सुक्रोज की पांच अलग-अलग डोज लेनी पड़ती थीं, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती थी। वहीं, फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन की एक ही डोज से बेहतर और तेज परिणाम मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 7 है, तो एक डोज के बाद यह बढ़कर 8 तक पहुंच सकता है। सीएमओ ने बताया कि, इंजेक्शन की मात्रा के आधार पर हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है। एक एमएल डोज से एक ग्राम तक बढ जाता है। अब इस इंजेक्शन को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के एनीमिया पीड़ित मरीजों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार आने की उम्मीद है।4
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी खबरें हिंदी सुरु ऐप पर देखे कुछ भी #देशी #कॉमेडी #फनी 😱😅🤣😂1
- UP के अम्बेडकरनगर में 4 मासूम बच्चो व उनकी माँ को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले युवक आमिर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। महिला गोसिया का अपने शौहर से विवाद था क्योंकि शौहर ने सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया था। ऐसे में शातिर आमिर ने महिला को फंसाया.. और अब शादी से इंकार के बाद प्रॉपर्टी के लालच में 5 लोगो का क़त्ल कर गया। आमिर ने गौसिया को प्रपोज किया था। मगर महिला का इंकार आमिर को इतना चुभा की उसने पहले उसके 4 बच्चो को मारा.. फिर महिला की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी। पुलिस जांच में महिला गायब मिली तो 4 बच्चो की हत्या का शक माँ पर गया। क्योंकि हत्या के बाद वह गायब थी। अब माँ की लाश मिली तो शक की सुई उसके कथित प्रेमी पर घूमी। सीडीआर व लोकेशन ने राज़ खोल दिया। अंबेडकरनगर में चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या और उनकी मां की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। आपको बता दें कि 02 मई 2026 को थाना अकबरपुर क्षेत्र में चार नाबालिग बच्चों की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों का गठन किया गया। घटना के अगले ही दिन 03 मई को मृत बच्चों की मां गासिया का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटनाक्रम ने मामले को और गंभीर बना दिया। विवेचना और गवाहों के बयान के आधार पर आमिर पुत्र जान मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी थी। 04 मई की सुबह सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे सीएचसी मीरानपुर ले जाया गया, जहां उसने अपनी पहचान आमिर के रूप में बताई। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से पीली धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल बरामद की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये जेवर मृतका के थे, जिससे घटना में उसकी संलिप्तता और मजबूत हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आमिर के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, साक्ष्य छिपाने, गोवध निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस शामिल हैं।4
- सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोशैसिंहपुर में सरकारी खंडजा मार्ग पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2003-04 में बना यह सरकारी रास्ता आज दबंगों के कब्जे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 👉 क्या है पूरा मामला? गांव के इस महत्वपूर्ण मार्ग को पहले 2022 में उखाड़ दिया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ रास्ते के बीचों-बीच नीम का पेड़ खड़ा कर दिया, बल्कि करीब 2 फुट तक दीवार बढ़ाकर रास्ता संकरा कर दिया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। 👉 3 साल से शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। यहां तक कि सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन ही रहा। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ। 👉 बड़ा सवाल? क्या सरकारी जमीन पर इसी तरह कब्जा होता रहेगा? क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है? या फिर जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं? ⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है। 📢 अब देखना होगा—क्या प्रशासन जागेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ‘कब्जे का खेल’?1
- Post by Raju.u.p.441
- कब्जे से विभिन्न बैकों के कुल 19 एटीएम कार्ड, 2500/- रुपये व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद अमेठी पुलिस दो शातिर अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को वाहन चेकिंग वाहन के दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.विशाल कोरी पुत्र रमेश कोरी निवासी टीना दुबान थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष, 2.शिवा सरोज पुत्र लवकुश सरोज निवासी अगई थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त विशाल कोरी के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंकों के 11 एटीएम कार्ड व कुल 1300/-रुपये एवं अभियुक्त शिवा सरोज के कब्जे से भिन्न भिन्न बैंको के 08 एटीएम कार्ड व 1200/- रुपये बरामद हुए । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि *हम लोग एटीएम के बाहर खड़े हो जाते है जैसे ही कोई पुरूष या महिला एटीएम में रूपये निकालने आते है तभी हम लोग भी एटीएम के अन्दर चले जाते है और उसको बातचीत में उलझाकर उसका पिन कोड देख लेते हैं और मौका पाते ही उसका एटीएम कार्ड बदल लेते है । बाद में हम लोग उससे कह देते है कि एटीएम खराब है जैसे ही वह व्यक्ति चला जाता है और हम लोग उसके रूपये निकाल लेते है । बरामद रुपयों के बारे में पूछने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि दो तीन दिन पहले हम दोनों लोगों ने सगरा तिराहा के पास अमेठी में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 4000/- रूपये निकाल लिये थे और इसी मोटरसाइकिल से भाग गये थे तथा रुपये आपस में बांट लिये थे । शेष रूपये हम लोगों ने खर्च कर लिये हैं । । होण्डा साइन मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके तथा बताया कि यह मोटरसाइकिल गौरीगंज से एक बरात से चोरी किये थे । पकड़े जाने के डर से नम्बर प्लेट हम लोगों ने बदलकर दूसरी लगा दिये हैं । एटीएम बदलकर चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर व मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना गौरीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी के आधार पर अभियोग उपर्युक्त में धारा 317(2), 317(4) की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- *नरेंद्रपुर गोमती तट पर हुआ अर्पित का अंतिम संस्कार* *एसडीएम प्रीति जैन व सीओ ऋतिक कपूर की सूझबूझ से माने परिजन* लम्भुआ / सुलतानपुर अर्पित हत्याकांड में आज नरेंद्रपुर गांव स्थित गोमती नदी के किनारे अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। प्रारंभिक तनाव और असमंजस की स्थिति के बीच प्रशासन की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रीति जैन और सर्किल ऑफिसर ऋतिक कपूर ने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए परिजनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अर्पित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।1