Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नरेंद्रपुर गोमती तट पर हुआ अर्पित का अंतिम संस्कार* *एसडीएम प्रीति जैन व सीओ ऋतिक कपूर की सूझबूझ से माने परिजन* लम्भुआ / सुलतानपुर अर्पित हत्याकांड में आज नरेंद्रपुर गांव स्थित गोमती नदी के किनारे अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। प्रारंभिक तनाव और असमंजस की स्थिति के बीच प्रशासन की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रीति जैन और सर्किल ऑफिसर ऋतिक कपूर ने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए परिजनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अर्पित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
Ashok verma
*नरेंद्रपुर गोमती तट पर हुआ अर्पित का अंतिम संस्कार* *एसडीएम प्रीति जैन व सीओ ऋतिक कपूर की सूझबूझ से माने परिजन* लम्भुआ / सुलतानपुर अर्पित हत्याकांड में आज नरेंद्रपुर गांव स्थित गोमती नदी के किनारे अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। प्रारंभिक तनाव और असमंजस की स्थिति के बीच प्रशासन की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रीति जैन और सर्किल ऑफिसर ऋतिक कपूर ने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए परिजनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अर्पित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग* *26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ* लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- मई में मौसम दिखाएगा रूद्र रूप।1
- पट्टी बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों से सिपाही ने मांगी रिश्वत पट्टी कोतवाली के सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों में आक्रोश 33 बात 11 केवी विद्युत उपकेंद्र पट्टी में तैनात संविदा कर्मी कर्मचारियों ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से रुपये मांगने और न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पट्टी कोतवाली का एक सिपाही संविदा कर्मियों को लगातार फोन कर ₹6000 की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे और विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे। संविदा कर्मचारियों में गंगा प्रसाद यादव चंद्रशेखर पटेल नितिन सिंह रामराज वर्मा सुखदेव चंदन शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय पांडे सूर्यबली यादव राम अकबाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by Raju.u.p.441
- अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।1
- बिहार से गया में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष लोग हुए घायल।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1