logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।

2 hrs ago
user_Lambhua express news
Lambhua express news
पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    1
    Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुलतानपुर से बड़ी खबर… अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट में छापेमारी कर 08 बोरी अवैध निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखा, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—मो. शमीम, काजू और मो. शकील—को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस वीडियो में देखें: • पुलिस की बड़ी कार्रवाई • बरामदगी की पूरी जानकारी • क्षेत्राधिकारी की बाइट • अवैध कारोबार पर सख्ती
    1
    सुलतानपुर से बड़ी खबर… अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट में छापेमारी कर 08 बोरी अवैध निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखा, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—मो. शमीम, काजू और मो. शकील—को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 इस वीडियो में देखें:
• पुलिस की बड़ी कार्रवाई
• बरामदगी की पूरी जानकारी
• क्षेत्राधिकारी की बाइट
• अवैध कारोबार पर सख्ती
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी व जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “जबरन वसूली” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार वादी निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आरोपित किया गया है कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि में घर लौटते समय आरोपीगण द्वारा उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए असलहा दिखाकर रुपयों की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वादी अचेत हो गया। इस संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश यादव मय का0 रमारतन मिश्रा, का0 सतीश द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115 (2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पठखौली रोड नहर पुलिया के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है तथा लोगों से पैसे लेकर शराब पीता है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वादी से पूर्व में भी धमका कर पैसे ले चुका है। अभियुक्त के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को उसने असलहा दिखाकर वादी से पैसे मांगे थे तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही असलहा दिखाकर उसे धमकाया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उक्त असलहा को सलाहपुर स्थित पानी की टंकी के पास छुपाकर रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे निकालकर लोगों को डराकर/धमकाकर पैसे लेता है। आज भी अभियुक्त उक्त स्थान से असलहा निकालकर ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी व जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा “जबरन वसूली” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह, 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार
वादी निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना कोतवाली पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा आरोपित किया गया है कि दिनांक 22.04.2026 को रात्रि में घर लौटते समय आरोपीगण द्वारा उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए असलहा दिखाकर रुपयों की मांग की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयभीत होकर वादी अचेत हो गया। इस संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।  
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़  दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी  आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनीश यादव मय का0 रमारतन मिश्रा, का0 सतीश द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 126(2)/115 (2)/352/351(3)/308(5)/110 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मान सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम सलाहपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत पठखौली रोड नहर पुलिया  के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । 
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 182/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है तथा लोगों से पैसे लेकर शराब पीता है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वादी से पूर्व में भी धमका कर पैसे ले चुका है। अभियुक्त के अनुसार दिनांक 22.04.2026 को उसने असलहा दिखाकर वादी से पैसे मांगे थे तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही असलहा दिखाकर उसे धमकाया था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह उक्त असलहा को सलाहपुर स्थित पानी की टंकी के पास छुपाकर रखता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे निकालकर लोगों को डराकर/धमकाकर पैसे लेता है। आज भी अभियुक्त उक्त स्थान से असलहा निकालकर ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा। डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप। ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल। अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    1
    ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप।
ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल।
अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का  ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.