Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशjai hanuman ji6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर से बड़ी खबर… अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात पुलिस ने प्रतापगंज बाजार, ग्राम रामनगर बनकट में छापेमारी कर 08 बोरी अवैध निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखा, बारूद और उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों—मो. शमीम, काजू और मो. शकील—को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस वीडियो में देखें: • पुलिस की बड़ी कार्रवाई • बरामदगी की पूरी जानकारी • क्षेत्राधिकारी की बाइट • अवैध कारोबार पर सख्ती1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- सुलतानपुर: दबंगई की भेंट चढ़ा विकास; राजस्व की हरी झंडी के बाद भी पंचायत भवन का रास्ता अवरुद्ध जयसिंहपुर, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विकास खंड जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम गंगेव में प्रशासन की शिथिलता और स्थानीय दबंगों की मनमानी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पक्की सड़क से पंचायत भवन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ का साम्राज्य है, जबकि पिछले कई दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। हादसों को दावत देता 'नरकीय' रास्ता ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की हालत इतनी बदतर है कि आए दिन लोग बाइक और साइकिल लेकर गिर रहे हैं। पंचायत भवन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान तक पहुँचने के लिए बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना बारिश के जलभराव इस बात का प्रमाण है कि जल निकासी और सड़क निर्माण की सख्त जरूरत है। कागजों में पास, जमीन पर दबंगों का 'राज हैरानी की बात यह है कि ग्राम प्रधान द्वारा इस मार्ग के लिए बाकायदा कार्य योजना और एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके की जांच कर रिपोर्ट लगा दी है और नजरी नक्शा भी पास हो चुका है। इसके बावजूद, गांव के कुछ दबंगों ने अपनी हठधर्मिता के कारण निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। नेताओं की चुप्पी और अधिकारियों की बेरुखी ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि: प्रशासनिक दौड़: जिलाधिकारी (DM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और उपजिलाधिकारी (SDM) को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। विधायक से निराशा: ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर क्षेत्रीय विधायक के पास भी गए, लेकिन वहां से भी केवल 'मौन' ही हाथ लगा है। "जब सरकार की मंशा हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने की है, तो गंगेव में राजस्व विभाग के नक्शे के बावजूद काम क्यों रोका जा रहा है? क्या प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक है?" — पीड़ित ग्रामीण ग्रामीणों की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराकर सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि सुलतानपुर जिला प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है या गंगेव के लोग इसी तरह कीचड़ में गिरने को मजबूर रहेंगे1
- गौरीगंज,अमेठी।जनपद अमेठी के गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल,असम तथा पांडिचेरी में प्राप्त अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में एकत्रित होकर गगनभेदी नारों के साथ हर्षोल्लास व्यक्त किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर इस विजय का अभिनंदन किया तथा नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश सहित समस्त देश के कार्यकर्ताओं तथा बंगाल, असम एवं पांडिचेरी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। इस प्रचंड विजय हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दीदी स्मृति इरानी सहित समस्त नेतृत्व के प्रति गहन आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,चन्द्रमौलि सिंह,राकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, सोनू यज्ञसैनी,जयप्रकाश तिवारी, अजय अग्रवाल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरीगंज ग्रामीण, दिनेश तिवारी,संतोष दुबे, विनोद मिश्रा सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संगठन की उन्नति हेतु संकल्प के साथ संपन्न हुआ।4
- अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।1
- कैसा आदमी है रे तू 😱🤣😂😁 #funny #comedy #viral #trending #viralreels #cycling1
- Post by Raju.u.p.441