logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम दोताई में गैस सिलेंडर न मिलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगने के बावजूद 10 से 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। समय पर खाना न बनने से बच्चों और परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण

2 hrs ago
user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम दोताई में गैस सिलेंडर न मिलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगने के बावजूद 10 से 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। समय पर खाना न बनने से बच्चों और परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लम्भुआ में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही बढ़ी हलचल *कई थानों की फोर्स तैनात, पीएसी के साथ पुलिस अलर्ट मोड में* 📍 लम्भुआ / सुलतानपुर लम्भुआ क्षेत्र में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लगभग 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। मौके पर एक गाड़ी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) भी मौजूद है और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
    1
    लम्भुआ में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही बढ़ी हलचल
*कई थानों की फोर्स तैनात, पीएसी के साथ पुलिस अलर्ट मोड में*
📍 लम्भुआ / सुलतानपुर
लम्भुआ क्षेत्र में अर्पित गुप्ता का शव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लगभग 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।
मौके पर एक गाड़ी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) भी मौजूद है और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत में जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    1
    सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत में जालपा मंदिर के पास पीली नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वायरल वीडियो शादी के दिन
    1
    वायरल वीडियो शादी के दिन
    user_Rohit Rajbhar
    Rohit Rajbhar
    Artist कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लंभुआ में AIMIM का सदस्यता अभियान तेज, कई पदों पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान। जनसम्पर्क कार्यालय में बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर—युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी। सुलतानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आज एआईएमआईएम पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लंभुआ स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई। विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद इरफान फारूकी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिलाल फारूकी को नगर पंचायत लंभुआ का नगर सचिव बनाया गया। गुलाम गौस को संगठन सचिव, सादिक सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष और सलमान जावेद राईन को नगर ब्लॉक अध्यक्ष और सुहैल सिद्दीकी को भी विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रेहान फारुकी को विधानसभा छात्रसंघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को जोड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में AIMIM के भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 42 सरताज अहमद फारुकी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मुमताज, जमील अंसारी विधानसभा महा सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले चुनावों में मजबूती से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    4
    लंभुआ में AIMIM का सदस्यता अभियान तेज, कई पदों पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान।
जनसम्पर्क कार्यालय में बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर—युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
सुलतानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आज एआईएमआईएम पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लंभुआ स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई।
विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद इरफान फारूकी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं बिलाल फारूकी को नगर पंचायत लंभुआ का नगर सचिव बनाया गया।
गुलाम गौस को संगठन सचिव, सादिक सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष और सलमान जावेद राईन को नगर ब्लॉक अध्यक्ष और सुहैल सिद्दीकी को भी विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा रेहान फारुकी को विधानसभा छात्रसंघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को जोड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में AIMIM के भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 42 सरताज अहमद फारुकी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मुमताज, जमील अंसारी विधानसभा महा सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले चुनावों में मजबूती से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन से बस को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
    1
    अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन से बस को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    1 hr ago
  • ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा। डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप। ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल। अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    1
    ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप।
ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल।
अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का  ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर पेट्रोल टंकी के पास आज सुबह-सुबह डायनेमिक स्कूल की बस छात्रों को भरकर जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई गलीमत रही बस पलटने से बच गई नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था बस छात्रों से भरी हुई थी, सभी छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से बस को बाहर निकलवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    1
    अंबेडकर नगर जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर पेट्रोल टंकी के पास आज सुबह-सुबह डायनेमिक स्कूल की बस छात्रों को भरकर जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई गलीमत रही बस पलटने से बच गई नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था बस छात्रों से भरी हुई थी, सभी छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से बस को बाहर निकलवाया। 
*ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक युवक की शादी एक वर्ष पहले तय हुई थी और 15 मार्च 2025 को दोनों की सगाई भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के दिन युवक अपनी प्रेमिका से विवाह करने मैरिज हॉल पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही तयशुदा दुल्हन को हुई, वह मौके पर पहुंची और 112 पुलिस को सूचना देकर शादी रुकवा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरिज हॉल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह कर युवक प्रेमिका से विवाह करने की कोशिश कर रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस दोनों पक्षों और संबंधित लोगों को थाने ले गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन तयशुदा दुल्हन ने खुद पहल करते हुए प्रेमी युगल की शादी करवा दी।
    2
    उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, एक युवक की शादी एक वर्ष पहले तय हुई थी और 15 मार्च 2025 को दोनों की सगाई भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।
लेकिन शादी के दिन युवक अपनी प्रेमिका से विवाह करने मैरिज हॉल पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही तयशुदा दुल्हन को हुई, वह मौके पर पहुंची और 112 पुलिस को सूचना देकर शादी रुकवा दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरिज हॉल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह कर युवक प्रेमिका से विवाह करने की कोशिश कर रहा था।
स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस दोनों पक्षों और संबंधित लोगों को थाने ले गई।
चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन तयशुदा दुल्हन ने खुद पहल करते हुए प्रेमी युगल की शादी करवा दी।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.