Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुराने जमाने की बाइक में हम लोग जा रहे हैं शादी में राजभर का परिवार वायरल वीडियो शादी के दिन
Rohit Rajbhar
पुराने जमाने की बाइक में हम लोग जा रहे हैं शादी में राजभर का परिवार वायरल वीडियो शादी के दिन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वायरल वीडियो शादी के दिन1
- Post by जितेन्द्र श्रीवास्तव1
- *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग* *26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ* लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।1
- ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा। डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप। ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल। अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।1
- लंभुआ में AIMIM का सदस्यता अभियान तेज, कई पदों पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान। जनसम्पर्क कार्यालय में बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर—युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी। सुलतानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आज एआईएमआईएम पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लंभुआ स्थित विधानसभा कार्यालय में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई। विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद इरफान फारूकी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बिलाल फारूकी को नगर पंचायत लंभुआ का नगर सचिव बनाया गया। गुलाम गौस को संगठन सचिव, सादिक सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष और सलमान जावेद राईन को नगर ब्लॉक अध्यक्ष और सुहैल सिद्दीकी को भी विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रेहान फारुकी को विधानसभा छात्रसंघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को जोड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में AIMIM के भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 42 सरताज अहमद फारुकी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मुमताज, जमील अंसारी विधानसभा महा सचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले चुनावों में मजबूती से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।4
- कोइरीपुर जालपा मंदिर के पास मिले लास2
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- लंभुआ, सुलतानपुर में ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है। प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में यह ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा गया। प्रधानों का कहना है कि 26 मई 2026 को कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि पंचायत चुनाव करीब 1 साल तक टल सकते हैं। ऐसे में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय मौजूदा प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। वीडियो में जानिए पूरा मामला, प्रधानों की मांग और प्रशासन का रुख। 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 🔁 करें और चैनल Subscribe 🔔 करना न भूलें।1