नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोशैसिंहपुर में सरकारी खंडजा मार्ग पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2003-04 में बना यह सरकारी रास्ता आज दबंगों के कब्जे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 👉 क्या है पूरा मामला? गांव के इस महत्वपूर्ण मार्ग को पहले 2022 में उखाड़ दिया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ रास्ते के बीचों-बीच नीम का पेड़ खड़ा कर दिया, बल्कि करीब 2 फुट तक दीवार बढ़ाकर रास्ता संकरा कर दिया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। 👉 3 साल से शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। यहां तक कि सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन ही रहा। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ। 👉 बड़ा सवाल? क्या सरकारी जमीन पर इसी तरह कब्जा होता रहेगा? क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है? या फिर जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं? ⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है। 📢 अब देखना होगा—क्या प्रशासन जागेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ‘कब्जे का खेल’?1
- जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में घनश्यामपुर रोड स्थित सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास एक हिट एंड रन दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान 20 वर्षीय संदीप बरनवाल, पुत्र अशोक बरनवाल, निवासी मेढ़ा बाजार के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।1
- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड़ स्थित सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जें में लेकर जिसकी पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा बाजार निवासी करीब 22 वर्षीय संदीप बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल के रूप में करते हुए पुलिस मामले की अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है। संदीप बरनवाल अपने माता पिता का एकलौता बेटा था,और इनकी एक बड़ी बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है। फिलहाल इस सम्बन्ध में बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।1
- Post by जितेन्द्र श्रीवास्तव1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।1
- *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग* *26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ* लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।1