logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोशैसिंहपुर में सरकारी खंडजा मार्ग पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2003-04 में बना यह सरकारी रास्ता आज दबंगों के कब्जे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 👉 क्या है पूरा मामला? गांव के इस महत्वपूर्ण मार्ग को पहले 2022 में उखाड़ दिया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ रास्ते के बीचों-बीच नीम का पेड़ खड़ा कर दिया, बल्कि करीब 2 फुट तक दीवार बढ़ाकर रास्ता संकरा कर दिया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। 👉 3 साल से शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। यहां तक कि सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन ही रहा। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ। 👉 बड़ा सवाल? क्या सरकारी जमीन पर इसी तरह कब्जा होता रहेगा? क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है? या फिर जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं? ⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है। 📢 अब देखना होगा—क्या प्रशासन जागेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ‘कब्जे का खेल’?

4 hrs ago
user_Lambhua express news
Lambhua express news
पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोशैसिंहपुर में सरकारी खंडजा मार्ग पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2003-04 में बना यह सरकारी रास्ता आज दबंगों के कब्जे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 👉 क्या है पूरा मामला? गांव के इस महत्वपूर्ण मार्ग को पहले 2022 में उखाड़ दिया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ रास्ते के बीचों-बीच नीम का पेड़ खड़ा कर दिया, बल्कि करीब 2 फुट तक दीवार बढ़ाकर रास्ता संकरा कर दिया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। 👉 3 साल से शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। यहां तक कि सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन ही रहा। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ। 👉 बड़ा सवाल? क्या सरकारी जमीन पर इसी तरह कब्जा होता रहेगा? क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है? या फिर जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं? ⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है। 📢 अब देखना होगा—क्या प्रशासन जागेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ‘कब्जे का खेल’?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग* *26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ* लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए। प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
    1
    *लंभुआ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन,कार्यकाल बढ़ाने की मांग*
*26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव 1 साल टलने की आशंका, प्रशासक की जगह प्रधानों को ही रखें: प्रधान संघ*
लंभुआ, सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ के समस्त ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बैठक कर प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडियो पंचायत प्रदीप यादव को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों द्वारा कार्यकाल विस्तार करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 26 मई 2026 को वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रधानों ने आशंका जताई है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष आगे बढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए।
प्रधानों का तर्क है कि पूर्व में प्रशासकीय व्यवस्था अपेक्षाकृत कम प्रभावी रही है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। जबकि निर्वाचित प्रधान अपने गांव के प्रति अधिक जवाबदेह एवं प्रतिबद्ध रहते हैं। 
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों के विकास एवं समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं तथा उन्हें कार्य करने का अनुभव भी है। जनहित एवं सुचारु विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल बढ़ाना अधिक उचित होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान माधवी सिंह,गंगादेई,संगीता देवी,प्रीति,रेखा यादव,संजू यादव,मधुनिशा वर्मा,उमेश तिवारी,प्रसून मालवीय,केदारनाथ सिंह समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    1
    Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मई में मौसम दिखाएगा रूद्र रूप।
    1
    मई में मौसम दिखाएगा रूद्र रूप।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    23 min ago
  • पट्टी बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों से सिपाही ने मांगी रिश्वत पट्टी कोतवाली के सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों में आक्रोश 33 बात 11 केवी विद्युत उपकेंद्र पट्टी में तैनात संविदा कर्मी कर्मचारियों ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से रुपये मांगने और न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पट्टी कोतवाली का एक सिपाही संविदा कर्मियों को लगातार फोन कर ₹6000 की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे और विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे। संविदा कर्मचारियों में गंगा प्रसाद यादव चंद्रशेखर पटेल नितिन सिंह रामराज वर्मा सुखदेव चंदन शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय पांडे सूर्यबली यादव राम अकबाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
    1
    पट्टी बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों से सिपाही ने मांगी रिश्वत
पट्टी कोतवाली के सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों में आक्रोश
33 बात 11 केवी विद्युत उपकेंद्र पट्टी में तैनात संविदा कर्मी कर्मचारियों ने
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से रुपये मांगने और न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
आरोप है कि इसी मामले को लेकर पट्टी कोतवाली का एक सिपाही संविदा कर्मियों को लगातार फोन कर ₹6000 की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
इस घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे और विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे।
संविदा कर्मचारियों में गंगा प्रसाद यादव चंद्रशेखर पटेल नितिन सिंह रामराज वर्मा सुखदेव चंदन शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय पांडे सूर्यबली यादव राम अकबाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। ➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।
    1
    अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार
इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, खुलासे की तैयारी तेज 
📍 लम्भुआ, सुल्तानपुर
लम्भुआ क्षेत्र में चर्चित अर्पित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में लम्भुआ पुलिस लगातार सक्रिय थी और इसी कड़ी में यह अहम गिरफ्तारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना है।
फिलहाल पुलिस टीम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं हत्याकांड के जल्द खुलासे की उम्मीद भी तेज हो गई है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिहार से गया में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष लोग हुए घायल।
    1
    बिहार से गया में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष लोग हुए घायल।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    25 min ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी 
रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं
करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया  बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका  वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर  नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.