सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार युवक की मौत, चालक फरार जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में घनश्यामपुर रोड स्थित सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास एक हिट एंड रन दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान 20 वर्षीय संदीप बरनवाल, पुत्र अशोक बरनवाल, निवासी मेढ़ा बाजार के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- Post by Rahat time's1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- जौनपुर जिले के तहसील मछली शहर में देशी व अंग्रेजी दारू सुबह 6,7 बजे से बिकना शुरू हो जाता है और रात 11,12 बजे तक खुला रहता है1
- सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में राम पटेसर (65 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय और सुरेश चंद्र मिश्रा, निवासी इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में तिलकराज (42 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घायल मानसी (16 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री अशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- बिहार से गया में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष लोग हुए घायल।1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- जौनपुर ब्रेकिंग युवक का आर्केस्ट्रा में अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल युवक की पहचान दीपक यादव मदारपुर थाना लाइन बाजार का निवासी बताया जा रहा है वीडियो शोसल मिडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं1