सुल्तानपुर: महुली में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में राम पटेसर (65 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय और सुरेश चंद्र मिश्रा, निवासी इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में तिलकराज (42 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घायल मानसी (16 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री अशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
सुल्तानपुर: महुली में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में राम पटेसर (65 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय और सुरेश चंद्र मिश्रा, निवासी इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में तिलकराज (42 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घायल मानसी (16 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री अशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने ऐसी भिड़ीं कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।मृतकों में राम पटेसर (65) निवासी अत्तानगर और सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इनायतनगर,अयोध्या शामिल हैं। वहीं तिलकराज (42) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मानसी (16) का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। नहर पटरी का संकरा रास्ता और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानि जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अशुतोष कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शाम की इस भीषण दुर्घटना से अत्तानगर व आसपास के गांवों में मातम छा गया !!1
- बंगाल में काउंटिंग के समय हुआ बवाल TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प।1
- पट्टी बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों से सिपाही ने मांगी रिश्वत पट्टी कोतवाली के सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों में आक्रोश 33 बात 11 केवी विद्युत उपकेंद्र पट्टी में तैनात संविदा कर्मी कर्मचारियों ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से रुपये मांगने और न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पट्टी कोतवाली का एक सिपाही संविदा कर्मियों को लगातार फोन कर ₹6000 की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे और विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे। संविदा कर्मचारियों में गंगा प्रसाद यादव चंद्रशेखर पटेल नितिन सिंह रामराज वर्मा सुखदेव चंदन शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय पांडे सूर्यबली यादव राम अकबाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर मे सरकारी रास्ते पर कब्जा! 3 साल से फरियाद, लेकिन प्रशासन बना मूकदर्शक सुल्तानपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोशैसिंहपुर में सरकारी खंडजा मार्ग पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2003-04 में बना यह सरकारी रास्ता आज दबंगों के कब्जे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। 👉 क्या है पूरा मामला? गांव के इस महत्वपूर्ण मार्ग को पहले 2022 में उखाड़ दिया गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ रास्ते के बीचों-बीच नीम का पेड़ खड़ा कर दिया, बल्कि करीब 2 फुट तक दीवार बढ़ाकर रास्ता संकरा कर दिया। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है। 👉 3 साल से शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य ग्रामीणों ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई। यहां तक कि सांसद तक शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन नतीजा सिर्फ आश्वासन ही रहा। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस नहीं हुआ। 👉 बड़ा सवाल? क्या सरकारी जमीन पर इसी तरह कब्जा होता रहेगा? क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है? या फिर जिम्मेदार जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं? ⚠️ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है। 📢 अब देखना होगा—क्या प्रशासन जागेगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ‘कब्जे का खेल’?1
- मई में मौसम दिखाएगा रूद्र रूप।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ की ठगी रूट प्योर कंपनी में नौकरी के दिलाने का झांसा देकर महिला से 14 000 और एक जोड़ी झुमका की दो महिलाओं की ठगी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज बभनपुर गांव निवासिनी कुसुम गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फूलचंद्र मंगलवार की दोपहर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं बभनपुर प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती हूं करीब एक माह पूर्व दो महिलाएं जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की हैं मेरे पास आई और कहां की रूट प्योर कंपनी में हम लोग काम करते हैं आपको नौकरी दिला देंगे आप अच्छा खासा पैसा कमाएंगी महिला उनके झांसे में आ गई₹14000 दे दी इसके दो दिन बाद दोनों महिलाएं पुनः उनके घर आई और कहां की मेरे घर पर सगाई है अपना सोने का झुमका दे दो मैं सगाई करके तुम्हें वापस कर दूंगी भोली भाली महिला इनके झांसे में आकर अपना झुमका भी दे दिया बात तब बिगड़ी जब महिला झुमका मांगने लगी झुमका वापस करने से मना कर दिया उक्त दोनों महिलाएं धोखाधड़ी हुआ कूट रचित दस्तावेज दिखाकर नगदी व झुमका लेकर चली गई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1