logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी का हुआ शुभारंभ। किसानों का किया स्वागत मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से समर्थन मुल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर प्राथमिक सहकारिता समिति आठनेर द्वारा मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे पार्षद अजय पोटफोडे, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों का तिलक फुल माला पहनाकर स्वागत कर खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप ने कहा कि खरीदी केन्द्र पर किसानों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था मिले किसानों की हर समस्याओं का समाधान हो। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की सभी किसान समर्थन मुल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक करें

2 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नगर के मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी का हुआ शुभारंभ। किसानों का किया स्वागत मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से समर्थन मुल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर प्राथमिक सहकारिता समिति आठनेर द्वारा मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे पार्षद अजय पोटफोडे, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों का तिलक फुल माला पहनाकर स्वागत कर खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप ने कहा कि खरीदी केन्द्र पर किसानों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था मिले किसानों की हर समस्याओं का समाधान हो। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की सभी किसान समर्थन मुल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
    1
    पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *महिलाओं और युवाओं की रहेगी विशेष भागीदारी* छिंदवाड़ा 11 अप्रेल शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने हेतु जिला माली समाज सहित महिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा के तत्वाधान में भव्य वाहन रैली शनिवार सुबह 10:00 बजे से सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गढ़कालिका मंदिर कालीपाठा शांति कॉलोनी बगलामुखी माता मंदिर बगलामुखी चौक राजपाल चौक पोला ग्राउंड पुनः बगलामुखी माता मंदिर चौक सुभाष कॉलोनी पवार होटल ईएलसी चौक बस स्टैंड सत्कार तिराहा शुक्ला ग्राउंड गुरैया रोड संचार कॉलोनी गुरैया सब्जी मंडी बजरंग नगर चेतन आश्रम सातपुते टेंट हाउस मालीपुर मुल्लाजी पेट्रोल पंप आलू स्टोर कामठी बिहार होते हुए माली समाज महात्मा फूले भवन नोनिया वार्ड नंबर 40 में रैली का समापन होगा जहां पर सामाजिक भवन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं समाज के संयोजक भाऊराव चरपे अध्यक्ष देवानंद निकाजू जिला महामंत्री प्रभाकर भूसानकर कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कनेरे संगठन मंत्री गणेश कारटे कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे (गब्बर) वरिष्ठ उपाध्याय हरिभाऊ बाड़बुदे उपाध्यक्ष संजय दास भैयालाल मुन्ना चरपे विनोद कारटे सत्येंद्र सेमेंकर सचिव महेंद्र सातपुते युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम बोरकर ,राधेश्याम घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर आलोने राजकुमार अलोनकर सह सचिव राजेश भगत प्रचार मंत्री दिलीप चरपे मनीष सातपुते विशेष आमंत्रित सदस्य संरक्षक अजाबराव सतपुते वामनराव अलोनकर पंढरी बन्नाइत गजानन चरपे एवं बड़ी संख्या में महिला युवा वर्ग सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री दिलीप चरपे व मीडिया प्रभारी मनीष घोरसे ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिनांक 11 अप्रेल को आयोजित वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया है इस संबंध में आज बरारीपुरा स्थित माली समाज भवन में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी जिसमे अमिता चरपे सहित अन्य महिलाओं की भागीदारी भी रही।
    1
    *महिलाओं और युवाओं की रहेगी विशेष भागीदारी*
छिंदवाड़ा
11 अप्रेल शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने हेतु जिला माली  समाज सहित महिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा के तत्वाधान में भव्य वाहन रैली शनिवार सुबह 10:00 बजे से सामाजिक कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति में गढ़कालिका मंदिर कालीपाठा शांति कॉलोनी बगलामुखी माता मंदिर बगलामुखी चौक राजपाल चौक पोला ग्राउंड पुनः बगलामुखी माता मंदिर चौक सुभाष कॉलोनी पवार होटल ईएलसी चौक बस स्टैंड सत्कार तिराहा शुक्ला ग्राउंड गुरैया रोड संचार कॉलोनी गुरैया सब्जी मंडी बजरंग नगर चेतन आश्रम सातपुते टेंट हाउस मालीपुर मुल्लाजी पेट्रोल पंप आलू स्टोर कामठी बिहार होते हुए माली समाज महात्मा फूले भवन नोनिया वार्ड नंबर 40 में रैली का समापन होगा जहां पर सामाजिक भवन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं समाज के संयोजक भाऊराव चरपे अध्यक्ष देवानंद निकाजू जिला महामंत्री प्रभाकर भूसानकर कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कनेरे संगठन मंत्री गणेश कारटे कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे (गब्बर) वरिष्ठ उपाध्याय हरिभाऊ बाड़बुदे उपाध्यक्ष संजय दास भैयालाल मुन्ना चरपे विनोद कारटे सत्येंद्र सेमेंकर सचिव महेंद्र सातपुते युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम बोरकर ,राधेश्याम घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर आलोने राजकुमार अलोनकर सह सचिव राजेश भगत प्रचार मंत्री दिलीप चरपे मनीष  सातपुते विशेष आमंत्रित सदस्य संरक्षक अजाबराव सतपुते वामनराव अलोनकर पंढरी बन्नाइत गजानन चरपे एवं बड़ी संख्या में महिला युवा वर्ग सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री दिलीप चरपे  व मीडिया प्रभारी मनीष घोरसे ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिनांक 11 अप्रेल को आयोजित वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया है इस संबंध में आज बरारीपुरा स्थित माली समाज भवन में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी जिसमे अमिता चरपे सहित अन्य महिलाओं की भागीदारी भी रही।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से संत समागम आयोजित होंगा। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रकृति के उपासक संत श्री दादा गुरु पिछले 5 वर्षों से केवल मां नर्मदा के पवित्र जल का सेवन कर रहें हैं। साथ ही वें मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अब तक 4 बार परिक्रमा कर चुके हैं।  मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
    1
    बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से संत समागम आयोजित होंगा। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रकृति के उपासक संत श्री दादा गुरु पिछले 5 वर्षों से केवल मां नर्मदा के पवित्र जल का सेवन कर रहें हैं। साथ ही वें मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अब तक 4 बार परिक्रमा कर चुके हैं।  मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
    user_Baljeet
    Baljeet
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन 15 सूत्रीय मांगों का लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा भुगतान तिथि बढ़ाने की मांग छिंदवाड़ा में किसान कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। यहां पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने आज गुरुवार शाम 3 बजे बताया कि शासकीय समितियों में राशि जमा करने की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रेल थी, जिसे घटाकर 28 मार्च कर दिया गया है, लेकिन फसल अभी तक बिकी नहीं है। ऐसे में किसान डिफॉल्टर बनने के खतरे में हैं। इसलिए किसान कांग्रेस ने भुगतान की तिथि बढ़ाकर कम से कम 15 मई करने की मांग की है।
    1
    छिंदवाड़ा में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन 15 सूत्रीय मांगों का लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा भुगतान तिथि बढ़ाने की मांग
छिंदवाड़ा में किसान कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। यहां पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने आज गुरुवार शाम 3 बजे बताया कि शासकीय समितियों में राशि जमा करने की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रेल थी, जिसे घटाकर 28 मार्च कर दिया गया है, लेकिन फसल अभी तक बिकी नहीं है। ऐसे में किसान डिफॉल्टर बनने के खतरे में हैं। इसलिए किसान कांग्रेस ने भुगतान की तिथि बढ़ाकर कम से कम 15 मई करने की मांग की है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरदा टिमरनी /-भाजपा मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल टिमरनी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका समापन गुरुवार को स्थानीय सनराइज स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया एवं आईटी का उपयोग, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डी.डी. उईके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, विनीत गीते, भाजपा मंत्री अखिलेश बांके, निशा दुबे, रुक्मणी गौर, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, अभ्यास वर्ग जिला संयोजक देवीसिंह सांखला , अशोक पाराशर,उदय चौहान,दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री द्वय संतोष डोंगरे,अंकित कनेरे ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग के सुचारू संचालन हेतु मंडल उपाध्यक्ष रोहित काशिव ने वर्ग नियंत्रक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीके बताए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    4
    हरदा
टिमरनी /-भाजपा मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल टिमरनी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुआ, जिसका समापन गुरुवार को स्थानीय सनराइज स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यहां प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया एवं आईटी का उपयोग, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डी.डी. उईके ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ,जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत,  भाजपा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी, विनीत गीते,
भाजपा मंत्री अखिलेश बांके,   निशा दुबे, रुक्मणी गौर, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, अभ्यास वर्ग जिला संयोजक देवीसिंह सांखला , अशोक पाराशर,उदय चौहान,दीपक नेमा,मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, महामंत्री द्वय संतोष डोंगरे,अंकित कनेरे ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वर्ग के सुचारू संचालन हेतु मंडल उपाध्यक्ष रोहित काशिव ने वर्ग नियंत्रक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीके बताए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Lakhan Singh
    1
    Post by Lakhan Singh
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer नर्मदापुरम•
    7 hrs ago
  • किसानों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव कर दी चेतावनी एमएसपी खरीदी, खाद संकट और भुगतान में देरी को लेकर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने का ऐलान
    1
    किसानों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव कर दी चेतावनी
एमएसपी खरीदी, खाद संकट और भुगतान में देरी को लेकर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने का ऐलान
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    19 hrs ago
  • सोहागपुर में समिति प्रबंधकों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना खरीदी वेयरहाउस परिसर में खुले में न करने की माँग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गेहूं / चना उपार्जन वर्ष-2026-27 में सोहागपुर विकासखंड की जिन समितियों को सन्दर्भ पत्र अनुसार उपार्जन कार्य हेतु आदेशित किया गया है समस्त समितियों की ओर से निवेदन है कि पूर्व वर्षों में शासन के निर्देशानुसार खुले मैदानों में उपार्जन कार्य करने से आकस्मिक आपदा एवं वर्षा के कारण समितियों को अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ा एवं अतिरिक्त व्यय के भुगतान का प्रावधान नहीं होने से स्कंध सुरक्षा करना संभव नहीं है। वर्तमान में मौसम की परिस्थियों में आकस्मिक वर्षाक को द्रष्टिगत रखते हुए एवं खुले में खरीदी कार्य किये जाने में विलम्ब से परिवहन होने के कारण समिति को माल में सूखत, समिति स्तर पर खर्च होता है जबकि गोदाम स्तरीय (० पॉइंट) के मान से समितियों को भुगतान किया जाता है जिसमे संस्थाओं को लोडिंग परिवहन एवं स्टेकिंग में होने वाले पर्याप्त व्यय का भुगतान नहीं किया जाता है जिससे समिति प्रबंधको व्यक्तिगत रूप से उपार्जन में हुए अधिक खर्च का नुकसान होता है और अन्य समस्याओं का सामना जैसे आवारा मवेशियों द्वारा स्कंध एवं बारदानो का नुकसान होना, माल चोरी होने की आशंका, मानव संसाधन की कमी के कारण रखवाली की समस्या एवं जिला नर्मदापुरम के आधे क्षेत्र जैसे (नर्मदापुरम, सिवनीमालवा, बनापुरा ) विकासखंडों में भी गोदाम परिसर के अन्दर समितिया खरीदी कार्य करती हैं अतः सोहागपुर विकासखंड की समितियां भी वर्ष 2026-27 में गोदाम के अन्दर ही खरीदी कार्य करेंगी अन्यथा की स्थिति में समस्त समितियां गेंहू एवं चना का उपार्जन कार्य करने में असमर्थ रहेंगी। ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक के सभी समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
    1
    सोहागपुर में समिति प्रबंधकों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना खरीदी वेयरहाउस परिसर में खुले में न करने की माँग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गेहूं / चना उपार्जन वर्ष-2026-27 में सोहागपुर विकासखंड की जिन समितियों को सन्दर्भ पत्र अनुसार उपार्जन कार्य हेतु आदेशित किया गया है समस्त समितियों की ओर से निवेदन है कि पूर्व वर्षों में शासन के निर्देशानुसार खुले मैदानों में उपार्जन कार्य करने से आकस्मिक आपदा एवं वर्षा के कारण समितियों को अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ा एवं अतिरिक्त व्यय के भुगतान का प्रावधान नहीं होने से स्कंध सुरक्षा करना संभव नहीं है। वर्तमान में मौसम की परिस्थियों में आकस्मिक वर्षाक को द्रष्टिगत रखते हुए एवं खुले में खरीदी कार्य किये जाने में विलम्ब से परिवहन होने के कारण समिति को माल में सूखत, समिति स्तर पर खर्च होता है जबकि गोदाम स्तरीय (० पॉइंट) के मान से समितियों को भुगतान किया जाता है जिसमे संस्थाओं को लोडिंग परिवहन एवं स्टेकिंग में होने वाले पर्याप्त व्यय का भुगतान नहीं किया जाता है जिससे समिति प्रबंधको व्यक्तिगत रूप से उपार्जन में हुए अधिक खर्च का नुकसान होता है और अन्य समस्याओं का सामना जैसे आवारा मवेशियों द्वारा स्कंध एवं बारदानो का नुकसान होना, माल चोरी होने की आशंका, मानव संसाधन की कमी के कारण रखवाली की समस्या एवं जिला नर्मदापुरम के आधे क्षेत्र जैसे (नर्मदापुरम, सिवनीमालवा, बनापुरा ) विकासखंडों में भी गोदाम परिसर के अन्दर समितिया खरीदी कार्य करती हैं अतः सोहागपुर विकासखंड की समितियां भी वर्ष 2026-27 में गोदाम के अन्दर ही खरीदी कार्य करेंगी अन्यथा की स्थिति में समस्त समितियां गेंहू एवं चना का उपार्जन कार्य करने में असमर्थ रहेंगी। ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक के सभी समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.