logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का हुआ भव्य स्वागत पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

8 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया का हुआ भव्य स्वागत पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

  • user_User9931
    User9931
    Chhindwara, Madhya Pradesh
    😔
    1 hr ago
  • user_User9931
    User9931
    Chhindwara, Madhya Pradesh
    👌
    1 hr ago
  • user_User9931
    User9931
    Chhindwara, Madhya Pradesh
    👌
    1 hr ago
  • user_User9931
    User9931
    Chhindwara, Madhya Pradesh
    👌
    1 hr ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
    1
    पांढुर्णा:-सोपान कोहले के निवास पर हुआ आगमन, विधायक निलेश उइके सहित कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके भी उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    10 hrs ago
  • मुलताई। आज दोपहर करीब 11:18 बजे ग्राम चिचखेड़ा (मसोद चौकी) में एक खेत में नरवाई जलाने के दौरान आग फैल गई। जानकारी के अनुसार यह आग जितेंद्र सोलंकी के खेत से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र में फैल गई, जिससे पशु चारा, केबल, पेड़ और लकड़ी जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर टीम के ड्राइवर धनराज पवार और गिरीश पिपले ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। बता दें कि नरवाई जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आगजनी का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन द्वारा पहले भी नरवाई नहीं जलाने की समझाइश दी जा चुकी है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने की अपील प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई जलाने से बचें और सुरक्षित तरीके अपनाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    मुलताई। आज दोपहर करीब 11:18 बजे ग्राम चिचखेड़ा (मसोद चौकी) में एक खेत में नरवाई जलाने के दौरान आग फैल गई। जानकारी के अनुसार यह आग जितेंद्र सोलंकी के खेत से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र में फैल गई, जिससे पशु चारा, केबल, पेड़ और लकड़ी जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर टीम के ड्राइवर धनराज पवार और गिरीश पिपले ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। बता दें कि नरवाई जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आगजनी का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन द्वारा पहले भी नरवाई नहीं जलाने की समझाइश दी जा चुकी है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
प्रशासन ने की अपील
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई जलाने से बचें और सुरक्षित तरीके अपनाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से संत समागम आयोजित होंगा। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रकृति के उपासक संत श्री दादा गुरु पिछले 5 वर्षों से केवल मां नर्मदा के पवित्र जल का सेवन कर रहें हैं। साथ ही वें मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अब तक 4 बार परिक्रमा कर चुके हैं।  मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
    1
    बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से संत समागम आयोजित होंगा। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रकृति के उपासक संत श्री दादा गुरु पिछले 5 वर्षों से केवल मां नर्मदा के पवित्र जल का सेवन कर रहें हैं। साथ ही वें मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अब तक 4 बार परिक्रमा कर चुके हैं।  मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
    user_Baljeet
    Baljeet
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आमला।दिनांक 08 एवं 09 अप्रैल 2026 को आयोजित 12वीं संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग क्रिकेट प्रतियोगिता बैतूल जिले के लिए गर्व, उत्साह और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण बन गई। जिले की क्रिकेट टीम ने शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए जिला हरदा एवं जिला नर्मदापुरम जैसी मजबूत टीमों को पराजित कर शानदार विजय दर्ज की। यह जीत केवल एक खेल प्रतियोगिता की सफलता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, संघर्ष, समर्पण और सपनों की जीत है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बैतूल की टीम ने मैदान पर जो जज़्बा दिखाया, उसने सभी का दिल जीत लिया। हर रन, हर विकेट और हर कैच में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और जीत का जुनून साफ नजर आया। *खिलाड़ियों ने दिखाया अदम्य साहस और टीम स्पिरिट* प्रतियोगिता में बैतूल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित प्रदर्शन किया। मजबूत मानी जा रही प्रतिद्वंदी टीमों के खिलाफ खिलाड़ियों ने न केवल तकनीकी रूप से शानदार खेल दिखाया, बल्कि धैर्य, रणनीति और एकजुटता का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। टीम की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह संदेश दिया कि बैतूल की खेल प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बढ़ा आत्मविश्वास* इस यादगार जीत के साथ ही बैतूल जिले ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इस सफलता ने न केवल टीम का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले में खेलों के प्रति एक नया उत्साह भी पैदा किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे बैतूल जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों और अभिभावकों में इस जीत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई टीम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। *कोच मैनेजर और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी बधाई* इस अवसर पर टीम के कोच मैनेजर परवेज आलम एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार ने सभी खिलाड़ियों को भावुक शब्दों में बधाई देते हुए कहा— “यह जीत आपके समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। आप सभी ने बैतूल जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हमें पूरा विश्वास है कि राज्य स्तर पर भी आप इसी जोश और जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन करेंगे।” उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाले समय में जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। *युवाओं के हौसलों की उड़ान बनी यह जीत* बैतूल की यह सफलता अब सिर्फ एक ट्रॉफी या मैच की जीत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास, सपनों और मेहनत की पहचान बन चुकी है। क्रिकेट मैदान पर मिली यह जीत जिले के लिए एक ऐसी प्रेरक कहानी बन गई है, जो आने वाले समय में कई नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।
    4
    आमला।दिनांक 08 एवं 09 अप्रैल 2026 को आयोजित 12वीं संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग क्रिकेट प्रतियोगिता बैतूल जिले के लिए गर्व, उत्साह और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण बन गई। जिले की क्रिकेट टीम ने शानदार खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए जिला हरदा एवं जिला नर्मदापुरम जैसी मजबूत टीमों को पराजित कर शानदार विजय दर्ज की।
यह जीत केवल एक खेल प्रतियोगिता की सफलता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, संघर्ष, समर्पण और सपनों की जीत है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बैतूल की टीम ने मैदान पर जो जज़्बा दिखाया, उसने सभी का दिल जीत लिया। हर रन, हर विकेट और हर कैच में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और जीत का जुनून साफ नजर आया।
*खिलाड़ियों ने दिखाया अदम्य साहस और टीम स्पिरिट*
प्रतियोगिता में बैतूल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित प्रदर्शन किया। मजबूत मानी जा रही प्रतिद्वंदी टीमों के खिलाफ खिलाड़ियों ने न केवल तकनीकी रूप से शानदार खेल दिखाया, बल्कि धैर्य, रणनीति और एकजुटता का भी बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
टीम की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह संदेश दिया कि बैतूल की खेल प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।
*राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बढ़ा आत्मविश्वास*
इस यादगार जीत के साथ ही बैतूल जिले ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इस सफलता ने न केवल टीम का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले में खेलों के प्रति एक नया उत्साह भी पैदा किया है।
इस उपलब्धि के बाद पूरे बैतूल जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों और अभिभावकों में इस जीत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई टीम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
*कोच मैनेजर और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी बधाई*
इस अवसर पर टीम के कोच मैनेजर परवेज आलम एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार ने सभी खिलाड़ियों को भावुक शब्दों में बधाई देते हुए कहा—
“यह जीत आपके समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। आप सभी ने बैतूल जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हमें पूरा विश्वास है कि राज्य स्तर पर भी आप इसी जोश और जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन करेंगे।”
उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाले समय में जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
*युवाओं के हौसलों की उड़ान बनी यह जीत*
बैतूल की यह सफलता अब सिर्फ एक ट्रॉफी या मैच की जीत तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास, सपनों और मेहनत की पहचान बन चुकी है। क्रिकेट मैदान पर मिली यह जीत जिले के लिए एक ऐसी प्रेरक कहानी बन गई है, जो आने वाले समय में कई नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से समर्थन मुल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर प्राथमिक सहकारिता समिति आठनेर द्वारा मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे पार्षद अजय पोटफोडे, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों का तिलक फुल माला पहनाकर स्वागत कर खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप ने कहा कि खरीदी केन्द्र पर किसानों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था मिले किसानों की हर समस्याओं का समाधान हो। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की सभी किसान समर्थन मुल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक करें
    1
    मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से समर्थन मुल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर प्राथमिक सहकारिता समिति आठनेर द्वारा मुल्ताई रोड़ पर स्थित वेयर हाउस में गेहूं खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे पार्षद अजय पोटफोडे, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों का तिलक फुल माला पहनाकर स्वागत कर खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप ने कहा कि खरीदी केन्द्र पर किसानों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था मिले किसानों की हर समस्याओं का समाधान हो। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की सभी किसान समर्थन मुल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लाट बुक करें
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • *महिलाओं और युवाओं की रहेगी विशेष भागीदारी* छिंदवाड़ा 11 अप्रेल शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने हेतु जिला माली समाज सहित महिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा के तत्वाधान में भव्य वाहन रैली शनिवार सुबह 10:00 बजे से सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गढ़कालिका मंदिर कालीपाठा शांति कॉलोनी बगलामुखी माता मंदिर बगलामुखी चौक राजपाल चौक पोला ग्राउंड पुनः बगलामुखी माता मंदिर चौक सुभाष कॉलोनी पवार होटल ईएलसी चौक बस स्टैंड सत्कार तिराहा शुक्ला ग्राउंड गुरैया रोड संचार कॉलोनी गुरैया सब्जी मंडी बजरंग नगर चेतन आश्रम सातपुते टेंट हाउस मालीपुर मुल्लाजी पेट्रोल पंप आलू स्टोर कामठी बिहार होते हुए माली समाज महात्मा फूले भवन नोनिया वार्ड नंबर 40 में रैली का समापन होगा जहां पर सामाजिक भवन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं समाज के संयोजक भाऊराव चरपे अध्यक्ष देवानंद निकाजू जिला महामंत्री प्रभाकर भूसानकर कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कनेरे संगठन मंत्री गणेश कारटे कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे (गब्बर) वरिष्ठ उपाध्याय हरिभाऊ बाड़बुदे उपाध्यक्ष संजय दास भैयालाल मुन्ना चरपे विनोद कारटे सत्येंद्र सेमेंकर सचिव महेंद्र सातपुते युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम बोरकर ,राधेश्याम घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर आलोने राजकुमार अलोनकर सह सचिव राजेश भगत प्रचार मंत्री दिलीप चरपे मनीष सातपुते विशेष आमंत्रित सदस्य संरक्षक अजाबराव सतपुते वामनराव अलोनकर पंढरी बन्नाइत गजानन चरपे एवं बड़ी संख्या में महिला युवा वर्ग सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री दिलीप चरपे व मीडिया प्रभारी मनीष घोरसे ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिनांक 11 अप्रेल को आयोजित वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया है इस संबंध में आज बरारीपुरा स्थित माली समाज भवन में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी जिसमे अमिता चरपे सहित अन्य महिलाओं की भागीदारी भी रही।
    1
    *महिलाओं और युवाओं की रहेगी विशेष भागीदारी*
छिंदवाड़ा
11 अप्रेल शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने हेतु जिला माली  समाज सहित महिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा के तत्वाधान में भव्य वाहन रैली शनिवार सुबह 10:00 बजे से सामाजिक कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति में गढ़कालिका मंदिर कालीपाठा शांति कॉलोनी बगलामुखी माता मंदिर बगलामुखी चौक राजपाल चौक पोला ग्राउंड पुनः बगलामुखी माता मंदिर चौक सुभाष कॉलोनी पवार होटल ईएलसी चौक बस स्टैंड सत्कार तिराहा शुक्ला ग्राउंड गुरैया रोड संचार कॉलोनी गुरैया सब्जी मंडी बजरंग नगर चेतन आश्रम सातपुते टेंट हाउस मालीपुर मुल्लाजी पेट्रोल पंप आलू स्टोर कामठी बिहार होते हुए माली समाज महात्मा फूले भवन नोनिया वार्ड नंबर 40 में रैली का समापन होगा जहां पर सामाजिक भवन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं समाज के संयोजक भाऊराव चरपे अध्यक्ष देवानंद निकाजू जिला महामंत्री प्रभाकर भूसानकर कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर कनेरे संगठन मंत्री गणेश कारटे कार्यवाहक अध्यक्ष विजय घोरसे (गब्बर) वरिष्ठ उपाध्याय हरिभाऊ बाड़बुदे उपाध्यक्ष संजय दास भैयालाल मुन्ना चरपे विनोद कारटे सत्येंद्र सेमेंकर सचिव महेंद्र सातपुते युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम बोरकर ,राधेश्याम घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर आलोने राजकुमार अलोनकर सह सचिव राजेश भगत प्रचार मंत्री दिलीप चरपे मनीष  सातपुते विशेष आमंत्रित सदस्य संरक्षक अजाबराव सतपुते वामनराव अलोनकर पंढरी बन्नाइत गजानन चरपे एवं बड़ी संख्या में महिला युवा वर्ग सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे जिला माली समाज विकास परिषद के प्रचार मंत्री दिलीप चरपे  व मीडिया प्रभारी मनीष घोरसे ने समाज के सभी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिनांक 11 अप्रेल को आयोजित वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया है इस संबंध में आज बरारीपुरा स्थित माली समाज भवन में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई थी जिसमे अमिता चरपे सहित अन्य महिलाओं की भागीदारी भी रही।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बैतूल परतवाड़ा रोड़ चिचोलाढाना के समीप चंडी ढाबे के पास किसी ट्रक डायवर द्वारा संदिग्ध वस्तुएं रोड़ किनारे फेंकर उसमें आग लगा दी इस तरह आग देख लोगों के अंदर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार आग में से पटाखे भुटने जैसी आवाजें आ रही है फिलहाल ऐ जांच का विषय है कि आखिर रोड़ किनारे फेंकर कर ऐसा क्या जलाया गया। भारी मात्रा में धूंआ उठ रहा है ऐसे में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बैतूल परतवाड़ा रोड़ चिचोलाढाना के समीप चंडी ढाबे के पास किसी ट्रक डायवर द्वारा संदिग्ध वस्तुएं रोड़ किनारे फेंकर उसमें आग लगा दी इस तरह आग देख लोगों के अंदर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार आग में से पटाखे भुटने जैसी आवाजें आ रही है फिलहाल ऐ जांच का विषय है कि आखिर रोड़ किनारे फेंकर कर ऐसा क्या जलाया गया। भारी मात्रा में धूंआ उठ रहा है ऐसे में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.