logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी! बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ट्रेन से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए All in One Media को Subscribe करें और वीडियो को शेयर करना न भूलें।

7 hrs ago
user_ALL IN ONE MEDIA
ALL IN ONE MEDIA
Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी! बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ट्रेन से बाहर निकलने लगे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए All in One Media को Subscribe करें और वीडियो को शेयर करना न भूलें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चाचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव: भिंड-रतलाम एक्सप्रेस के एसी कोच का कांच फूटा, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बचीं ​गुना/बीनागंज(ईएमएस) चाचौड़ा-बीनागंज स्टेशन के समीप रविवार सोमवार की दरम्यानी रात रात भिंड-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारी-भरकम पत्थर लगने से ट्रेन के एच-1 (फर्स्ट एसी) कोच का शीशा टूट गया और पत्थर सीधे कोच के अंदर जा गिरा। गनीमत रही कि सीट नंबर 13 व 14 पर यात्रा कर रही बुजुर्ग महिला (दादी) इस हमले में बाल-बाल बच गईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रात 2 से 3 के बीच बताई जाती है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही बीनागंज स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक ई-केबिन के समीप अज्ञात उपद्रवियों ने ट्रेन पर बड़ा पत्थर दे मारा। पत्थर इतनी तेजी से टकराया कि कोच की खिड़की में बड़ा सुराख हो गया और भारी पत्थर अंदर आ गिरा। घटना से कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। ​मामले की सूचना तुरंत गुना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद चाचौड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित यात्रियों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। वहीं ट्रेन में मौजूद टीटीई और रेलवे स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित यात्रियों की बर्थ बदलवाई। पुलिस और आरपीएफ ने मामला दर्ज कर पथराव करने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।- -सीताराम नाटानी
    1
    चाचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव: भिंड-रतलाम एक्सप्रेस के एसी कोच का कांच फूटा, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बचीं
​गुना/बीनागंज(ईएमएस)  चाचौड़ा-बीनागंज स्टेशन के समीप रविवार सोमवार की दरम्यानी रात रात भिंड-रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारी-भरकम पत्थर लगने से ट्रेन के एच-1 (फर्स्ट एसी) कोच का शीशा टूट गया और पत्थर सीधे कोच के अंदर जा गिरा। गनीमत रही कि सीट नंबर 13 व 14 पर यात्रा कर रही बुजुर्ग महिला (दादी) इस हमले में बाल-बाल बच गईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना रात 2 से 3 के बीच बताई जाती है
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही बीनागंज स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक ई-केबिन के समीप अज्ञात उपद्रवियों ने ट्रेन पर बड़ा पत्थर दे मारा। पत्थर इतनी तेजी से टकराया कि कोच की खिड़की में बड़ा सुराख हो गया और भारी पत्थर अंदर आ गिरा। घटना से कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
​मामले की सूचना तुरंत गुना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद चाचौड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित यात्रियों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। वहीं ट्रेन में मौजूद टीटीई और रेलवे स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित यात्रियों की बर्थ बदलवाई। पुलिस और आरपीएफ ने मामला दर्ज कर पथराव करने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।- -सीताराम नाटानी
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कलेक्टर ने कहा,बड़ी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगी रेडियम शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने तथा जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सींगों पर रेडियम पट्टी/स्टिकर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    1
    कलेक्टर ने कहा,बड़ी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगी रेडियम
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने तथा जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सींगों पर रेडियम पट्टी/स्टिकर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया उप चुनाव जीत पर मनाया विजय जश्न शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया उप चुनाव जीत पर मनाया विजय जश्न ढोल पर नाचते हुए पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर कांग्रेस ने जय कारे लगाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा यह सभी कार्यकर्ता ओर युवाओं की यह जीत है और बीजेपी के अहंकार की हार हे। देश ओर प्रदेश में आगे कांग्रेस का माहौल बन रहा है आगे कांग्रेस विजय है।
    3
    शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया उप चुनाव जीत पर मनाया विजय जश्न 
शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया उप चुनाव जीत पर मनाया विजय जश्न 
ढोल पर नाचते हुए पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर कांग्रेस ने जय कारे लगाए
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा यह सभी कार्यकर्ता ओर युवाओं की यह जीत है और बीजेपी के अहंकार की हार हे। देश ओर प्रदेश में आगे कांग्रेस का माहौल बन रहा है आगे कांग्रेस विजय है।
    user_Aamin Pathan
    Aamin Pathan
    Local News Reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 158 वर्षों से आस्था और भाईचारे की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम। ❤️ देशभर से श्रद्धालु मन्नत लेकर आते हैं और मुराद पूरी होने पर नारियल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। हमारी टीम लेकर आई है इस ऐतिहासिक परंपरा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। 📹 पूरा वीडियो देखें। हर खबर, आपके साथ। 🙏 आपके अपने चैनल को लाइक करें, शेयर करें, फॉलो करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। #Susner #Chehlum #BohraSamaj #ImamHussain #AgarMalwa #MadhyaPradesh #News #HindiNews #Trending #Viral
    1
    158 वर्षों से आस्था और भाईचारे की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम। ❤️

देशभर से श्रद्धालु मन्नत लेकर आते हैं और मुराद पूरी होने पर नारियल चढ़ाकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। हमारी टीम लेकर आई है इस ऐतिहासिक परंपरा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।

📹 पूरा वीडियो देखें।

हर खबर, आपके साथ।
🙏 आपके अपने चैनल को लाइक करें, शेयर करें, फॉलो करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

#Susner #Chehlum #BohraSamaj #ImamHussain #AgarMalwa #MadhyaPradesh #News #HindiNews #Trending #Viral
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।
    1
    बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित
बकानी : चालीसवें मोहर्रम एवं आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित
बकानी। आगामी चालीसवें मोहर्रम पर्व एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक मे मोहर्रम पर्व के रोड मेप के बारे मे चर्चा की गई इस दौरान बैठक मे सी एल जी सदस्यों द्वारा मनचलो पर कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन एवं सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग एवं शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।
    1
    सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत  
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया उप चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया
    1
    दतिया उप चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.