logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

;बहराइच। जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के बिस्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज करन घर के बाहर लघु शंकर करने गया था। उसी दौरान वह बिजली के पोल के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।यह पूरा मामला बहराइच के थाना बौंडी इलाके के बिस्वा गांव का है।

13 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

;बहराइच। जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के बिस्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज करन घर के बाहर लघु शंकर करने गया था। उसी दौरान वह बिजली के पोल के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।यह पूरा मामला बहराइच के थाना बौंडी इलाके के बिस्वा गांव का है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ;बहराइच। जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के बिस्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज करन घर के बाहर लघु शंकर करने गया था। उसी दौरान वह बिजली के पोल के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।यह पूरा मामला बहराइच के थाना बौंडी इलाके के बिस्वा गांव का है।
    1
    ;बहराइच। जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के बिस्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राज करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज करन घर के बाहर लघु शंकर करने गया था। उसी दौरान वह बिजली के पोल के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट का झटका लगा। करंट इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।यह पूरा मामला बहराइच के थाना बौंडी इलाके के बिस्वा गांव का है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित* *जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग* *उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का हुआ शुभारंभ* *आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित* *अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी रहे उपस्थित* *गोण्डा 02 सितम्बर,2026*। जिला पंचायत सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। मानदेय में वृद्धि की पहल से आउटसोर्स कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका विभिन्न विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही पहल से उन्हें अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताते हुए इसे पारदर्शिता, सुशासन एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा सिद्धार्थ मोदियानी, मण्डलीय सेवायोजन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    1
    आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित*
*जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग*
*उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का हुआ शुभारंभ*
*आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित*
*अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी रहे उपस्थित*
*गोण्डा 02 सितम्बर,2026*।
जिला पंचायत सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। मानदेय में वृद्धि की पहल से आउटसोर्स कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका विभिन्न विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही पहल से उन्हें अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताते हुए इसे पारदर्शिता, सुशासन एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा सिद्धार्थ मोदियानी, मण्डलीय सेवायोजन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डीएम ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का किया निरीक्षण* डीएम ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का किया निरीक्षण कटान से प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश रामनगर-बाराबंकी डीएम ईशान प्रताप सिंह ने आज तहसील रामनगर अंतर्गत सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान की स्थिति के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, कटान की स्थिति तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा सरयू नदी के जलस्तर एवं कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा खतरे की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं राहत-बचाव संबंधी कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं कटान की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। इस अवसर पर एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम रामनगर सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का किया निरीक्षण*
डीएम ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का किया निरीक्षण

कटान से प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
रामनगर-बाराबंकी 
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने आज तहसील रामनगर अंतर्गत सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान की स्थिति के दृष्टिगत संवेदनशील ग्राम हेतमापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नदी के जलस्तर, कटान की स्थिति तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा सरयू नदी के जलस्तर एवं कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी के बढ़ते जलस्तर एवं कटान को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा खतरे की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटान प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक एवं राहत-बचाव संबंधी कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं कटान की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।
इस अवसर पर एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम रामनगर सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय बहराइच ब्रेकिंग *मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय आपको बतादे नानपारा टोल प्लाजा से पहले वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवार दो बदमाश कैमरे में हुए थे कैद,,,, घटना के बाद एडिशनल एसपी और सीओ नानपारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जल्द लूट की घटना के खुलासे के दिए दे आदेश घटना के बाद से एस ओ जी व मटेरा पुलिस ने चैन की लूट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा दूसरा साथी मौका पाकर हुआ फरार,,,, देर रात मौके पर पहुँचे एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव,,,,,,,
    1
    मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय 
बहराइच ब्रेकिंग
*मटेरा क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गा पुरवा रोड पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन की छिनौती करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई ठाय ठाय 
आपको बतादे नानपारा टोल प्लाजा से पहले वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवार दो बदमाश कैमरे में हुए थे कैद,,,,
घटना के बाद एडिशनल एसपी और सीओ नानपारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जल्द लूट की घटना के खुलासे के दिए दे आदेश 
घटना के बाद से एस ओ जी व मटेरा पुलिस ने चैन की लूट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा दूसरा साथी मौका पाकर हुआ फरार,,,,
देर रात मौके पर पहुँचे एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव,,,,,,,
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • चुनाव से 4 महीने पहले 2 करोड़ टैबलेट का ऐलान: युवाओं के लिए तोहफा या चुनावी झुनझुना? उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की तैयारी तेज। साढ़े नौ साल की बेरोजगारी और पेपर लीक के दर्द के बाद अचानक इस फैसले पर प्रदेश का युवा क्या सोचता है? देखिए तीखा राजनीतिक विश्लेषण। ​अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अपने जिले के साथियों के साथ शेयर करें।
    1
    चुनाव से 4 महीने पहले 2 करोड़ टैबलेट का ऐलान: युवाओं के लिए तोहफा या चुनावी झुनझुना?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की तैयारी तेज। साढ़े नौ साल की बेरोजगारी और पेपर लीक के दर्द के बाद अचानक इस फैसले पर प्रदेश का युवा क्या सोचता है? देखिए तीखा राजनीतिक विश्लेषण।
​अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं और अपने जिले के साथियों के साथ शेयर करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आउट सोर्स कार्मिकों को मिला उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का तोहफा बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लान्चिंग के साथ-साथ निगम के लोगों का अनावरण किया तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ अवसर पर कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अन्य अतिथि व अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग सेवा निगम के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को डेमो चेक तथा जनपद में चयनित ई.सी.सी.ई. एजूकेटर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा आउटसोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत कन्या विवाी सहायता योजना के तहत श्रमिक श्रीमती शीला देवी, सुरेश जायसवाल, सावित्री देवी व रीना मिश्रा को रू. 85-85 हज़ार, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 06 लाभार्थियों अलग-अलग धनराशि के कुल रू. 3 लाख 22 हज़ार 635 के डेमो चेक का वितरण किया गया। अतिथिगण द्वारा सभी लाभान्वित लाभार्थियों एवं आउट सोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्सिंग से जुड़ी सूचनाएं, सेवाएं एवं प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा भर्ती एवं सेवाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा संबंधित अभ्यर्थियों एवं विभागों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पात्र लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन रवि पाठक ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सभासदगण तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।
    2
    आउट सोर्स कार्मिकों को मिला उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का तोहफा
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित समारोह में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल एवं वेबसाइट की लान्चिंग के साथ-साथ निगम के लोगों का अनावरण किया तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक का वितरण किया गया।  उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ अवसर पर कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अन्य अतिथि व अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग सेवा निगम के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व किट, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को डेमो चेक तथा जनपद में चयनित ई.सी.सी.ई. एजूकेटर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  तथा आउटसोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत कन्या विवाी सहायता योजना के तहत श्रमिक श्रीमती शीला देवी, सुरेश जायसवाल, सावित्री देवी व रीना मिश्रा को रू. 85-85 हज़ार, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 06 लाभार्थियों अलग-अलग धनराशि के कुल रू. 3 लाख 22 हज़ार 635 के डेमो चेक का वितरण किया गया। अतिथिगण द्वारा सभी लाभान्वित लाभार्थियों  एवं आउट सोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्सिंग से जुड़ी सूचनाएं, सेवाएं एवं प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगी। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा भर्ती एवं सेवाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा संबंधित अभ्यर्थियों एवं विभागों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पात्र लोगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन रवि पाठक ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सभासदगण तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ई-रिक्शा चालक को छोड़ने के विवाद में पीआरडी जवान की पिटाई का आरोप सिपाही पर डंडे से हमला करने और चौकी पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग बहराइच। नानपारा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ने पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जवान ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला 27 अगस्त की रात राजा बाजार पुलिस चौकी का बताया गया है। पीआरडी जवान कामता प्रसाद यादव के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे चौकी पर ड्यूटी के दौरान सिपाही शुभम यादव नशे की हालत में ई-रिक्शा से पहुंचे। आरोप है कि सिपाही ई-रिक्शा छोड़कर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो जवान से ई-रिक्शा चालक के बारे में पूछताछ की। जवान ने जानकारी होने से इनकार किया तो आरोप है कि सिपाही ने पास में रखे सागौन के डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जवान का आरोप है कि मारपीट में उसके हाथ की कलाई के पास गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। पीठ व सिर में भी चोटें लगीं, जिससे वह बेहोश हो गया। उपचार के बाद उसने घटना की लिखित शिकायत चौकी पर दी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उस पर सुलह का दबाव बनाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सुलह से इनकार करने पर एसआई रिजवान उल्ला ने कथित रूप से धमकाया। जवान ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से आरोपी सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की बात सामने आई है।
    1
    ई-रिक्शा चालक को छोड़ने के विवाद में पीआरडी जवान की पिटाई का आरोप
सिपाही पर डंडे से हमला करने और चौकी पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
बहराइच। नानपारा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ने पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जवान ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला 27 अगस्त की रात राजा बाजार पुलिस चौकी का बताया गया है। 
पीआरडी जवान कामता प्रसाद यादव के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे चौकी पर ड्यूटी के दौरान सिपाही शुभम यादव नशे की हालत में ई-रिक्शा से पहुंचे। आरोप है कि सिपाही ई-रिक्शा छोड़कर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो जवान से ई-रिक्शा चालक के बारे में पूछताछ की। जवान ने जानकारी होने से इनकार किया तो आरोप है कि सिपाही ने पास में रखे सागौन के डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जवान का आरोप है कि मारपीट में उसके हाथ की कलाई के पास गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। पीठ व सिर में भी चोटें लगीं, जिससे वह बेहोश हो गया। उपचार के बाद उसने घटना की लिखित शिकायत चौकी पर दी, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उस पर सुलह का दबाव बनाया गया। 
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सुलह से इनकार करने पर एसआई रिजवान उल्ला ने कथित रूप से धमकाया। जवान ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से आरोपी सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस स्तर पर जांच की बात सामने आई है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    3
    चैन स्नैचिंग की घटना करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 
मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी  क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.