Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली विभाग से संबंधित है जो में शिकायत करता हु उसको बिना कार्रवाई के निरस्त कर दिया जाता है
राकेश कुमार जांगिड़
बिजली विभाग से संबंधित है जो में शिकायत करता हु उसको बिना कार्रवाई के निरस्त कर दिया जाता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राकेश कुमार जांगिड़1
- मंडावा। मुकुंदगढ़ रोड स्थित कामधेनु निराश्रित गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में सोमवार को उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी ने निरीक्षण किया। समिति के मीडिया प्रभारी जेपी सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गर्मी के मौसम को देखते हुए गायों की सुरक्षा को लेकर की गई छाया, पंखों व कूलर की व्यवस्था की सराहना की। साथ ही पानी आदि की माकूल व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से गौवंश को तरबूज और गुड़ खिलाया। इस दौरान समिति अध्यक्ष किशोर चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रकाश स्वामी, वंश, विक्रम, मोहनलाल, गजेंद्र आदि उपस्थित रहे।3
- Post by सम्राट vlog नवलगढ़1
- Post by Bhajan lal sharma1
- चिड़ावा। शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित अरडावतिया कॉलोनी और रानी सती मंदिर के आसपास के इलाकों में जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले करीब दस दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के साथ अत्यधिक गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नलों से आने वाला पानी इतना प्रदूषित है कि उसका उपयोग पीने के लिए तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता। पानी से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में पेट दर्द, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों में इस स्थिति को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।वार्डवासियों ने बताया कि वे कई बार जलदाय विभाग के कार्यालय जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को बोतलों में भरकर गंदा पानी भी दिखाया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को वार्डवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और SDM डॉ. नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं और शीघ्र समाधान करने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में विष्णु अग्रवाल, विशाल गौड़, रामावतार पारीक, घीसाराम शर्मा और संत कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।1
- राजस्थान के सीकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी फोन कॉल/संदेश के माध्यम से दी गई थी (अधिकृत पुष्टि के अनुसार)। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर आमजन की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई और प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी1
- #sikar #neetexam #neetpaper1
- Post by सम्राट vlog नवलगढ़1