मिर्च पाउडर डालकर की थी 8 लाख की लूटःफतेहाबाद में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, एक घायल; 4 लाख बरामद फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात को 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। यह घटना 6 मार्च को अई मोड़ पर हुई थी। किसान बैनामा कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर मिर्च पाउडर डालकर 8 लाख रुपये लूट लिए थे। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, 8 लाख रुपये की लूट के तीनों आरोपी सर्विस रोड के रास्ते से निकलने वाले थे। फतेहाबाद, डौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की। भरापुर अंडरपास के पास रात करीब 2:40 बजे अपाचे बाइक पर जा रहे तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर बदमाशों की गाड़ी फिसल गई। एक बदमाश, वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे दो अन्य आरोपी श्याम पुत्र नेमीचंद और रविंद्र पुत्र पप्पू, निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई 4 लाख 500 रुपये की रकम के साथ-साथ डौकी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक भी बरामद की है।

- फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात को 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। यह घटना 6 मार्च को अई मोड़ पर हुई थी। किसान बैनामा कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर मिर्च पाउडर डालकर 8 लाख रुपये लूट लिए थे। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, 8 लाख रुपये की लूट के तीनों आरोपी सर्विस रोड के रास्ते से निकलने वाले थे। फतेहाबाद, डौकी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की। भरापुर अंडरपास के पास रात करीब 2:40 बजे अपाचे बाइक पर जा रहे तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। रोकने पर बदमाशों की गाड़ी फिसल गई। एक बदमाश, वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वेद प्रकाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे दो अन्य आरोपी श्याम पुत्र नेमीचंद और रविंद्र पुत्र पप्पू, निवासी महल बादशाही, थाना बमरौली कटारा, आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई 4 लाख 500 रुपये की रकम के साथ-साथ डौकी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक भी बरामद की है।1
- ➡️दिनांक 06.03.2026 को थाना फतेहाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिन्नापुरा से हुई लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल ,श्यामू पुत्र नेमीचंद्र व रवीन्द्र पुत्र पप्पू निवासीगण महल बादशाही थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा को थाना फतेहाबाद पुलिस ,थाना डौकी पुलिस टीम एवं सर्विलांस/एसओजी टीम पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/11-03-2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर प्रताप पुरा मोड भरापुर अण्डरपास के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार। ➡️पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त वेद प्रकाश पुत्र छोटेलाल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। ➡️अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर , 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल ( घटना मे प्रयुक्त) व ग्राम पिन्नापुरा लूट से संबंधित 4 लाख 500 रुपये , मु0अ0सं0174/25 थाना डौकी से संबंधित सफेद एवं पीली धातु के आभुषण बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में *सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद* आगरा द्वारा दी गई बाइट।1
- करहरा में उमड़ा आस्था का समंदर: भजन गायक कन्हैया मित्तल के सुरों से गुंजायमान हुआ सामोर बाबा महोत्सव, उमड़ा जनसैलाब.1
- इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई 3 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, साथ ही खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।1
- ❤️❤️1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- फतेहाबाद: फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे मैक्स गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैक्स सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव महाराजपुर में मंगलवार को त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर दावत का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जगराजपुर निवासी रामबरन पुत्र कालीचरन, उनकी बेटी गोलू, मनीष पुत्र बलवीर सिंह, किट्टू पुत्र भोगेंद्र सिंह, खुशबू पुत्री भूरी सिंह, रूची पुत्री कामराज और अमित पुत्र मनोज मैक्स गाड़ी से महाराजपुर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग मैक्स गाड़ी से वापस अपने गांव जगराजपुर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी मैक्स गाड़ी फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार और थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1