हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्यगोष्ठी, बाबू जी को दी श्रद्धांजलि में कवियों ने रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को किया भावविभोर सिद्धार्थनगर जिले में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम की सिद्धार्थनगर इकाई के तत्वावधान में गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डा. सुशील श्रीवास्तव सागर के बांसी स्थित आवास पर ‘काव्य कुंज’ पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी (बाबू जी) को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डा. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने की, जबकि संचालन डा. सुशील श्रीवास्तव सागर ने किया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव (विजय बाबू) रहे। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, साहित्य और समाज के प्रति कवि की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। वरिष्ठ कवि डा. दिनेश त्रिपाठी शम्स, ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज, कृष्ण कुमार मिश्र किशन सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और समाज के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। काव्यगोष्ठी में दीप नारायण पांडेय, बालजी श्रीवास्तव, सचिन, सुवर्णना श्रीवास्तवा, रमेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर आजाद पांडेय सहित नगर के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन साहित्य, हिंदी भाषा और राष्ट्रहित में निरंतर रचनात्मक कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्यगोष्ठी, बाबू जी को दी श्रद्धांजलि में कवियों ने रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को किया भावविभोर सिद्धार्थनगर जिले में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम की सिद्धार्थनगर इकाई के तत्वावधान में गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डा. सुशील श्रीवास्तव सागर के बांसी स्थित आवास पर ‘काव्य कुंज’ पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी (बाबू जी) को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डा. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने की, जबकि संचालन डा. सुशील श्रीवास्तव सागर ने किया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव (विजय बाबू) रहे। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, साहित्य और समाज के प्रति कवि की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। वरिष्ठ कवि डा. दिनेश त्रिपाठी शम्स, ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज, कृष्ण कुमार मिश्र किशन सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और समाज के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। काव्यगोष्ठी में दीप नारायण पांडेय, बालजी श्रीवास्तव, सचिन, सुवर्णना श्रीवास्तवा, रमेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर आजाद पांडेय सहित नगर के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन साहित्य, हिंदी भाषा और राष्ट्रहित में निरंतर रचनात्मक कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
- मोहाना से ककरहवा तक आठ किमी निकली स्वागत रैली, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में उनके स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को उनके स्वागत में मोहाना चौराहे से ककरहवा तक करीब आठ किलोमीटर लंबी स्वागत रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काफिले को रोककर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रैली में भाजपा नेता संतोष पासवान, बालमुकुंद जायसवाल, मयंक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री के समर्थन में नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर क्षेत्र की जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी ने लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास और सहयोग के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर ही पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। कन्हैया पासवान ने कहा कि वह पासी समाज से आते हैं और भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ पासी समाज को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करना और टीम के साथ मिलकर भाजपा को विजय दिलाना उनका दायित्व और लक्ष्य होगा।1
- सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित सांसद जगदंबिका पाल का क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित सांसद जगदंबिका पाल का क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत सिद्धार्थनगर / बांसी: डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल को प्रतिष्ठित 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने के बाद, क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। क्षेत्र में पहुंचने के बाद सांसद ने सबसे पहले माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद लेकर आगे के कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान किया। बांसी विधानसभा से दावेदार पूजा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच सांसद जगदंबिका पाल को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा उन्हें इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि 'सांसद रत्न पुरस्कार' सांसदों की संसद में उत्कृष्ट कार्यशैली, निरंतर सक्रियता, प्रभावी जनप्रतिनिधित्व तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रदान किया जाता है। सांसद जगदंबिका पाल को यह सम्मान मिलना न केवल डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय माना जा रहा है। इस भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला महामंत्री पवन मिश्रा, जिला मंत्री व कार्यक्रम के संयोजक बजरंगी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, जिला कार्यालय प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव 'गगन', विष्णु जायसवाल, रामकिंकर मिश्रा, राजेंद्र पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, केशभान राय, विजयकांत चतुर्वेदी, प्रतिमा वर्मा, अनुपमा सिंह दुबे, मनीषा निषाद, जया निषाद, महेश वर्मा, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार तिवारी उर्फ बबलू भैया, शनि जायसवाल, भवानी सिंह, विकास, संजयन त्रिपाठी के जिला प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, हरगोविंद साहू और पिंटू सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रथम आगमन पर बांसी पहुंचने पर सांसद जगदंबिका पाल का भव्य स्वागत किया गया बांसी। प्रतिष्ठित ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम आगमन पर रविवार को बांसी पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया किया गया सर्वप्रथम सांसद जगदंबिका पाल ने पेट्रोल पंप पर स्थित माधव बाबू पार्क में माधव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ,गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी हरगोविंद साहू, विष्णु जयसवाल (सोनू) अनुपमा सिंह दुबे, प्रतिभा वर्मा, मनीषा निषाद, बजरंगी वर्मा, प्रोफेसर केपी त्रिपाठी,आकाश मोदनवाल, अजय गुप्ता, अमित वाधवा, अवधेश शुक्ला, डाॅ.अनूप अग्रहरि, आनन्द किशोर सिंह, अनिल अग्रहरि, देवव्रत वर्मा, रतनेश, उमेश पाठक, विजय, जीशान राईनी, राकेश गुप्ता, हषिॅत वाधवा , मनीष वर्मा, राहुल अग्रहरि आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक ने सांसद जी को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया साथ ही पूर्व नगर पालिका पद के प्रत्याशी हर गोविन्द साहू ने संसद जी को भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।साथ ही समर्थकों ने सांसद को सांसद रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए इसे डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर जिले के लिए गौरव का विषय बताया। सांसद जगदंबिका पाल का जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सक्रियता लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।1
- संतकबीरनगर- कायस्थ समाज ने दिखाया दम: शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एकजुटता का लिया संकल्प। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले रविवार को संतकबीर नगर में कायस्थ समाज की एकता का विराट शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 'कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह' एवं शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उमड़ पड़े। समारोह में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बेचैन का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवार की तरह एकजुट रहें। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। सभी पदाधिकारी समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ें। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है। संरक्षक डॉ. आलोक सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश निर्माण में योगदान दिया है। आज एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने याद किया कि जब संतकबीर नगर जिला भी नहीं था, तब उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। आज उमड़ा जनसैलाब उस संघर्ष को सार्थक कर रहा है। अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे। समारोह में सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव राजू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- गणपति बप्पा मोरया न्यू वीडियो सॉन्ग.....!...…????.…........1
- आकाशवाणी🙏 14-09-2026 ई० !! गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!! गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया मोरया रे बप्पा मोर्या रे! -:- स्लोगन -:- 1 2 3 4 -गणपति की जय जयकार, 5 6 7 8 - गणपति जी हमारे साथ 9 10 11 12 -गणपति जी है सबसे न्यारे 13 14 15 16 - गणपति जी है सबसे भोले 17 18 19 20 - गणपति जी हमारे बीच चाइना हो या कोरिया गणपति बप्पा मोरया चना समोसा पापड़ा गणपति बप्पा मोर्या। गणपति बप्पा आए हैं खुशियां सन्ग लाए हैं। रिद्धि सिद्धि के दाता, जय हो गणपति बप्पा। गणपति की चौखट पर जो आता है खाली हाथ कभी नहीं जाता है। एक ही नारा एक ही नाम- जय श्री गणेश जय श्री गणेश!1
- 14/9/2026= 🚩🔥 👑🔥 मैं पानी नहीं, अपना असर बहाता हूँ— गणपति बाप्पा मौर्या 🌊⚡🔥🚩1
- हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्यगोष्ठी, बाबू जी को दी श्रद्धांजलि में कवियों ने रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को किया भावविभोर सिद्धार्थनगर जिले में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम की सिद्धार्थनगर इकाई के तत्वावधान में गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डा. सुशील श्रीवास्तव सागर के बांसी स्थित आवास पर ‘काव्य कुंज’ पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी (बाबू जी) को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डा. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने की, जबकि संचालन डा. सुशील श्रीवास्तव सागर ने किया। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव (विजय बाबू) रहे। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, साहित्य और समाज के प्रति कवि की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। वरिष्ठ कवि डा. दिनेश त्रिपाठी शम्स, ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज, कृष्ण कुमार मिश्र किशन सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि साहित्य और समाज के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। काव्यगोष्ठी में दीप नारायण पांडेय, बालजी श्रीवास्तव, सचिन, सुवर्णना श्रीवास्तवा, रमेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर आजाद पांडेय सहित नगर के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन साहित्य, हिंदी भाषा और राष्ट्रहित में निरंतर रचनात्मक कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।1