Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में भीषण सड़क हादसा हुआ दमोह दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में भीषण सड़क हादसा हुआ ट्रक और बोलेरो और टू व्हीलर की हुई टक्कर जिसमें 4 लोगों की मौत , दमोह सागर हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा मौके पर दमोह एसडीएम, तहसीलदार, देहात थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी ,
Reeport 100
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में भीषण सड़क हादसा हुआ दमोह दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में भीषण सड़क हादसा हुआ ट्रक और बोलेरो और टू व्हीलर की हुई टक्कर जिसमें 4 लोगों की मौत , दमोह सागर हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा मौके पर दमोह एसडीएम, तहसीलदार, देहात थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी ,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बताया जा रहा है कि कुंदन आदिवासी ने समन्ना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक गणेश और रूपेश सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में नाबालिग से दुराचार के मामले में कुंदन आदिवासी पर आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।1
- 6 एकड़ भूमि में 8 से 10 लाख की फसल दमोह ...1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- *Pyar Kiya To Darna Kya..* By.... *Jyotirmoyee* *Indian Idol 🎤🎵*1
- की अवैध दिवस1
- धुनों के साथ नौकरी का मौका: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजी भर्ती की जानकारी 🎺 जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निकाली गई पुलिस बैंड भर्ती 2026 को लेकर अनोखे अंदाज में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 6वीं वाहिनी, एसएएफ (SAF) जबलपुर के पुलिस बैंड ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और युवाओं को भर्ती की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वर्दीधारी पुलिसकर्मी विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर परफॉर्म करते नजर आए। इस अनूठी पहल ने न केवल माहौल को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया। पीछे लगे बैनर में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार: पद: कॉन्स्टेबल (बैंड) कुल पद: 679 योग्यता: 8वीं पास (ST) एवं 10वीं पास (SC/Gen/EWS) आवेदन तिथि: 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन पुलिस विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों और युवाओं ने खूब सराहा। खासकर संगीत के माध्यम से दी गई जानकारी ने युवाओं में भर्ती को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी। 👉 संदेश साफ है—अगर आपके अंदर संगीत का हुनर है, तो वर्दी पहनने का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है।1
- *थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई* *बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (स्लीमनाबाद) श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 10/04/2026 को थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 10/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ा, थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक 10 चक्का ट्रक (क्रमांक KA 51 MA 3375, अशोक लीलैंड) में रोटरी बोर मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था। पास में ही सपोर्ट वाहन ट्रक (क्रमांक KA 45 AH 2812) खड़ा था। जिसे चालक प्रिया स्वामी पिता राजू स्वामी (उम्र 40 वर्ष), निवासी तमिलनाडु आपरेट कर रहा था। दोनों चालकों से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परंतु उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश अनुसार जिले में लागू प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों ट्रकों को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्य प्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मुख्य भूमिका इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग के बमनौरा थाना क्षेत्र माता अबार में आयोजित संत रविदास मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम उस वक्त सियासी अखाड़े में बदल गया, जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मंच से ही पुलिस प्रशासन पर जमकर बरसे। कार्यक्रम के बीच उन्होंने बमनौरा थाना प्रभारी शिशिर तिवारी को सीधे निशाने पर लेते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी। वही पटवारी ने खुले मंच से सवाल दागते हुए कहा कि अगर बीजेपी के दबाव में आकर गरीबों पर अत्याचार किया गया, तो आने वाले समय में इसका करारा जवाब मिलेगा। उनका बयान याद रखना, मंच से उन्होंने कहा कि 3 साल बाद ऐसा सबक सिखाएंगे कि जिंदगी भर याद रखोगे” वही इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। जहां समर्थकों ने इसे गरीबों की आवाज बताया, वहीं विरोधियों ने इसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सीधा हस्तक्षेप करार दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक पारा चढ़ गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन इस बयान ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में छतरपुर की राजनीति और ज्यादा उग्र होने वाली है।1
- Post by Rahul Lakhera1