झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके से मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भंडारे के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने भाजपा पार्षद और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को चमनगंज में धार्मिक भंडारे का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि प्रसाद वितरण के दौरान कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में सीपरी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके से मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भंडारे के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने भाजपा पार्षद और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को चमनगंज में धार्मिक भंडारे का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि प्रसाद वितरण के दौरान कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में सीपरी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- सहकार भारती की बैठक में संगठन विस्तार की बनी रूपरेखा, डॉ. संदीप सरावगी को मिली प्रदेश स्तरीय नई जिम्मेदारी संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हुई अभ्यास वर्ग एवं योजना बैठक, दो दिवसीय अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन झाँसी। सहकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सहकार भारती की झाँसी विभाग अभ्यास वर्ग एवं योजना बैठक का आयोजन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में किया गया। बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभाग एवं महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान झांसी में विभाग एवं महानगर स्तर पर अपेक्षित सक्रियता न होने को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। संगठनात्मक कार्यों में निष्क्रिय पाए गए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्णय लिया गया, वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी को सहकार भारती में नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। उनके सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। वहीं सर्वेश पटेल को महानगर के कार्यवाहक विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता में निहित होती है। सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि परस्पर सहयोग, सामूहिक विकास और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। सभी से समन्वय और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सहकार भारती उत्तर प्रदेश अरविंद द्विवेदी, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी झांसी विभाग सतीश चंद्र कठेरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख सुशील कुमार, प्रदेश विभाग सहसंयोजक झांसी सर्वेश पटेल, प्रदेश एसएसजी सह प्रमुख गीता त्रिपाठी, प्रदेश जिला सह संगठन प्रमुख झांसी महानगर नैना पाखरे, प्रदेश जिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष खरेला, प्रदेश जिला अध्यक्ष जालौन धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रदेश जिला महामंत्री महानगर,झांसी महानगर उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह झांसी, संतोष गुप्ता, प्रदेश जिला महामंत्री झांसी , संदीप नामदेव झाँसी महानगर उपाध्यक्ष,ग्रामीण प्रभाकर शास्त्री, प्रदेश जिला महामंत्री जालौन प्रेम कुमार पाठक, प्रदेश जिला संगठन प्रमुख झांसी ग्रामीण अजय रावत तथा प्रदेश जिला उपाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जोगेंदर सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर गंभीरता से मंथन हुआ और सहकारिता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने पर जोर दिया गया। सहकार भारती की यह बैठक संगठनात्मक पुनर्संरचना, आगामी अधिवेशन की तैयारियों और नई जिम्मेदारियों के निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।4
- झांसी भाजपा पार्षद एवं उनके पुत्र की मारपीट वीडियो हुआ वायरल वीडियो झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पुलिस जांच में जुटी,,,,1
- संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा का प्रतीक: बिहारीलाल आर्य संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर ,कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है - पवन गौतम1
- सहकार भारती की बैठक में संगठन विस्तार की बनी रूपरेखा, डॉ. संदीप सरावगी को मिली प्रदेश स्तरीय नई जिम्मेदारी संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हुई अभ्यास वर्ग एवं योजना बैठक, दो दिवसीय अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन झाँसी। सहकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सहकार भारती की झाँसी विभाग अभ्यास वर्ग एवं योजना बैठक का आयोजन संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में किया गया। बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में संगठन के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभाग एवं महानगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान झांसी में विभाग एवं महानगर स्तर पर अपेक्षित सक्रियता न होने को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। संगठनात्मक कार्यों में निष्क्रिय पाए गए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्णय लिया गया, वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी को सहकार भारती में नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया। उनके सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। वहीं सर्वेश पटेल को महानगर के कार्यवाहक विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता में निहित होती है। सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि परस्पर सहयोग, सामूहिक विकास और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी दो दिवसीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। सभी से समन्वय और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सहकार भारती उत्तर प्रदेश अरविंद द्विवेदी, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी झांसी विभाग सतीश चंद्र कठेरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख सुशील कुमार, प्रदेश विभाग सहसंयोजक झांसी सर्वेश पटेल, प्रदेश एसएसजी सह प्रमुख गीता त्रिपाठी, प्रदेश जिला सह संगठन प्रमुख झांसी महानगर नैना पाखरे, प्रदेश जिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष खरेला, प्रदेश जिला अध्यक्ष जालौन धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रदेश जिला महामंत्री महानगर,झांसी महानगर उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह झांसी, संतोष गुप्ता, प्रदेश जिला महामंत्री झांसी , संदीप नामदेव झाँसी महानगर उपाध्यक्ष,ग्रामीण प्रभाकर शास्त्री, प्रदेश जिला महामंत्री जालौन प्रेम कुमार पाठक, प्रदेश जिला संगठन प्रमुख झांसी ग्रामीण अजय रावत तथा प्रदेश जिला उपाध्यक्ष झांसी ग्रामीण जोगेंदर सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर गंभीरता से मंथन हुआ और सहकारिता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने पर जोर दिया गया। सहकार भारती की यह बैठक संगठनात्मक पुनर्संरचना, आगामी अधिवेशन की तैयारियों और नई जिम्मेदारियों के निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।1
- झांसी हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई झांसी। रविवार, 27 सितंबर को हंसारी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-1 में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों को कुछ लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद जांच की गई। जांच के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में संलिप्त बताए जा रहे रामप्रकाश, सागर अहिरवार और अंश सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित लोगों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर लिए गए पैसे भी वापस कर दिए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी इकाई की मासिक बैठक एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन झाँसी, 27 सितंबर 2026 इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी इकाई की मासिक बैठक आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को वेटरन सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन जनक सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस कॉलोनी, करगुआ मंदिर प्रांगण, झाँसी में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिजनों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर चिरंजीव हॉस्पिटल, झाँसी के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिजनों के रक्त शर्करा, रक्तचाप एवं ऑक्सीजन स्तर की निःशुल्क जाँच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समुचित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सा शिविर के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा 'स्वस्थ जीवनशैली' विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, संयमित दिनचर्या एवं समयबद्ध चिकित्सकीय परामर्श की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन में नव-नामांकित सदस्यों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों द्वारा नव-आगंतुक सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की एकजुटता एवं सुदृढ़ीकरण हेतु संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वश्री मानसिंह यादव, इंद्रपाल कुशवाहा, हरीकिशन सिंह, हसीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष आर.सी. शिवहरे जी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में जलपान की व्यवस्था के उपरांत राष्ट्र-गौरव के उद्घोष “भारत माता की जय” के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अध्यक्ष / महासचिव इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी दिनांक: 27 सितंबर 2026 इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी इकाई की मासिक बैठक एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन झाँसी, 27 सितंबर 2026 इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी इकाई की मासिक बैठक आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को वेटरन सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन जनक सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस कॉलोनी, करगुआ मंदिर प्रांगण, झाँसी में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिजनों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर चिरंजीव हॉस्पिटल, झाँसी के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिजनों के रक्त शर्करा, रक्तचाप एवं ऑक्सीजन स्तर की निःशुल्क जाँच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समुचित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सा शिविर के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा 'स्वस्थ जीवनशैली' विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, संयमित दिनचर्या एवं समयबद्ध चिकित्सकीय परामर्श की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन में नव-नामांकित सदस्यों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों द्वारा नव-आगंतुक सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की एकजुटता एवं सुदृढ़ीकरण हेतु संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वश्री मानसिंह यादव, इंद्रपाल कुशवाहा, हरीकिशन सिंह, हसीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष आर.सी. शिवहरे जी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में जलपान की व्यवस्था के उपरांत राष्ट्र-गौरव के उद्घोष “भारत माता की जय” के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अध्यक्ष / महासचिव इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन, झाँसी दिनांक: 27 सितंबर 20261
- झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी : सीपरी बाजार के चमनगंज में भाजपा पार्षद और बेटे से मारपीट का आरोप, भंडारे के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके से मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भंडारे के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने भाजपा पार्षद और उनके बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को चमनगंज में धार्मिक भंडारे का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि प्रसाद वितरण के दौरान कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में सीपरी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- झांसी सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा, लखनऊ के तत्वाधान में1