Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रक या या 🚗 कार एकस्ट्रा लाइट क्यों लगाना इससे लोगों को ...
Om Singh
ट्रक या या 🚗 कार एकस्ट्रा लाइट क्यों लगाना इससे लोगों को ...
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Om Singh1
- -- हजारीबाग। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के मद्देनजर शनिवार की रात को हजारीबाग में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बस स्टैंड के समीप रुकने की जगह के अभाव में भटक रहे थे। जैसे ही स्थानीय दुकानदार मुन्ना कुमार की नजर इन परीक्षार्थियों पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंजन चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की और नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव से संपर्क कर परीक्षार्थियों के लिए आश्रय गृह उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सूचना मिलते ही दोनों प्रतिनिधि बस स्टैंड पहुंचे और आश्रय गृह खुलवाकर परीक्षार्थियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी को देखते हुए जब तकनीकी कारणों से आश्रय गृह के पंखे नहीं चले, तो रंजन चौधरी ने तत्काल पैराडाइज रिसॉर्ट के संचालक सोनू कुमार के सहयोग से पंखों का इंतजाम कराया गया। इस त्वरित सहायता से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों व स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इधर नगर निगम के डिप्टी में अविनाश कुमार यादव ने आश्रय गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द ही यहां की कमियों को दूर करने का सकारात्मक पहल करने की बात कही ।1
- अमित शाह के इस बयान से घुसपैठियों में मचा हड़कंप?1
- *सोनारडीह में शुभम यादव को अज्ञात अपराधीयों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत* कतरास. सोनारडीह ओपी से महज कुछ ही दुरी पर शाम को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार कर आराम से चलते बने. घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देख धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले की सोनारडीह में हुई गोलीबारी एवं 8 लेन में हुई गोली की घटना ने कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं । शुभम को सिर और पेट में गोली लगने की सूचना मिली है। देर रत इलाज के दौरान उसकी मौत की सुचना मिल रही हैं. सूचना पाकर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी ललॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, बाघमारा डीएसपी पीके सिंह, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, सहित कतरास, धर्माबांध, लोयाबाद,सोनारडीह, मधुबन थाना के थानेदार पूरे दलबल के साथ मौजूद थे. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- अंग्रेज तो चल गए लेकिन अंग्रेजो वाला आदत हजारीबाग प्रशासन मे ही रह गया इसलिए तो निजि स्कूल वही कर रहे है जो अंग्रेज भारतीय के साथ करते थे ,? आखिरकार 38 बच्चो को निजि स्कूल जेवियर कैसे निकाल दिया और अभिभावक आवेदन देकर उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी क्यो है मौन ? उपायुक्त महोदय हम जनता को स्पष्ट कर दिजिए, बाल नि: शुल्क शिक्षा का अनिवार्य अधिकार अधिनियम 2009/11 लागू है तो जिला हजारीबाग मे कहा दिख रहा है ? यदि लागू का अनुपालन उपायुक्त या जिला शिक्षा अधिकारी क्या कर रहे है ? सभी विदित है कि एक बार एडमिशन किसी भी स्कुल मे हो जाए तो उसका नाम नही कटेगा,या फीस दे या नही इसके आलाव बच्चो को मानसिक प्रताड़ित भी नही करना है रिजेल्ट या आचरण गलत बतलाकर तो अभिभावको किसी शिकायत पर करवाई क्यो नही हुआ ? हजारीबाग मे निजि स्कूल मे आम जनता को लुटा जाता है ,इसको लेकर, अभि अभिषेक के द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल दिनांक 17/4/26 को किया गया इसमे चितरंजन प्रसाद गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष भारतीय नागरिक अधिकार रक्षामंच सह.आर टी आई सक्रिय कार्यकर्ता भी भाग लिए, और गौतम कुमार भी भाग लिए और अन्य अभिभावक लोग ने भी बढ चढाकर भाग लिया इस भूख हड़ताल के माध्यम से हजारीबाग उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया गया ,जेवियर स्कूल पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज किया जाए क्योकि अभिभावक के बच्चो का आचरण को खराब किया है इसका सहारा लेकर 38 छात्रो/बच्चो निकाल दिया है इससे बाल नि : शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन हुआ है, इसलिए स्कूल पर करवाई करते हुए सभी बच्चो को जेवियर वापस ले ,बच्चो को जो आचरण खराब स्कूल ने किया है इसका क्षतिपुर्ति भी बच्चो को दिया जाए, और निजी स्कूल जो री एडमिशन का नाम बदलकर जो ऐनूवल चार्ज लिया उसे अभिभावक को वापस दिलवाया जाए, किताब प्रति वर्ष बदलने और चिन्हित दुकान से किया या ड्रेस का खरीद बिक्री पर रोक लगाया जाए, निजि स्कूल जो रवैय है वह पूर्व क्रुरता अंग्रेजी शासक का जैसा है वह खत्म हो और बाल नि: शुल्क शिक्षा का अधिकार को सख्ती से लागू हो सभी निजि स्कूल 25% कमजोर बच्चो का एडमिशन लिया है अथवा नही इसकी गहण जांच किया जाए1
- Post by खबर आप तक1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1