कच्ची छत भरभराकर गिरी, आठ लोग घायल पुलिस ने सभी को उपचार के लिए भेजा , झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खनतलैया गांव में शुक्रवार को कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के आठ लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों में रघुराज (55), रामकली (45), प्यारे लाल उर्फ अखिलेश (14), लक्ष्मी देवी (37), मानवी (3), सीता देवी (35), आरोही (3) और प्रतीक्षा (6) शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल रहा।
कच्ची छत भरभराकर गिरी, आठ लोग घायल पुलिस ने सभी को उपचार के लिए भेजा , झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खनतलैया गांव में शुक्रवार को कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के आठ लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों में रघुराज (55), रामकली (45), प्यारे लाल उर्फ अखिलेश (14), लक्ष्मी देवी (37), मानवी (3), सीता देवी (35), आरोही (3) और प्रतीक्षा (6) शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल रहा।
- मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल औरैया ब्रेकिंग मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। प्रशांत मिश्रा ने कई लोगों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि मंडी समिति के पास अपना ढाबा पर खाना खाने पहुंचे मादक पदार्थ की गंध महसूस होने पर किया विरोध, विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप। पीड़ितों का आरोप—मारपीट के साथ उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वहीं पीड़ित का आरोप अवैध तरीके से संचालित है अपना ढाबा, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रियांशी सिंह ने प्रैग्नेंसी के दौरान 80,km सिंहीरामपुर से अपने गांव टेढ़ी चढ़ाई डाक कांवड़ .. औरैया बात करते है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी एंड प्रियांशी सिंह चौहान जी की जो कि मूल रूप से औरैया जिला के बिधूना के पास टेढ़ी की रहने वाली है प्रियांशी सिंह जी प्रेग्नेंसी की हालत में 80km दौड़ के डाक कावड़ श्रंगीरामपुर से अपने गांव नगला टेढ़ी में चढ़ाई भगवान के प्रति उनकी ऐसी भावना देख कर लोगो ने उनको बहुत बधाई दी को उन्होंने प्रेग्नेसी की हालत में 80km का सफर पूरा कर भोले नाथ की कांवड़ उठाई ऐसा हौसला हर किसी के नहीं होता है । बता दे कि प्रियांशी सिंह जी तिर्वा में रह कर वीडियो बनाती है हाला की अभी वो ज्यादा विडियो नहीं डाल रही है लेकिन बो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर उनको अच्छी खासी फ्रेंड फ़ॉलोइंग है लाखों में और उनकी कावड़ वाली विडियो उनकी तेजी से वायरल हो रही है और वह सोशल मीडिया से अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है ऐसे में उनको कावड़ लाते हुए देख लोग उनकी बहुत प्रशंसा के रहे है कि क्या कोई ऐसा भी शिव भक्त हो सोता है कि आराम करने के समय में बह भगवान की भागती में अपना सब कुछ भुला हो हम सभी की तरफ से प्रियांशी सिंह जी को बहुत बहुत बधाई हो बह नरी शक्ति का एक खास प्रतीक है उनको देख कर काफी महिलाओं को हौसला मिलता है आपकी क्या राय है उनके लिए ..आपको आपके हौसले के लिय दिल से सैल्यूट करते है सभी ..1
- रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा। रक्षाबंधन पर भावुक हुआ औरैया कोतवाली का माहौल, पुलिसकर्मियों ने कोतवाल राजकुमार को बांधी राखी औरैया: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी पारिवारिक भावनाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी पूजा सिंह राठौड़ के साथ महिला पुलिस कर्मियों सहित कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टरों ने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल राजकुमार के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कोतवाल राजकुमार ने भी पुलिस कर्मियों को भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उपहार स्वरुप भेंट दी। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए पुलिस की रोजमर्रा की सख्त ड्यूटी के बीच पारिवारिक माहौल नजर आया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि त्योहार पर भले ही वे अपने परिवार से दूर रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हों, लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार की तरह है। इसी भावना के साथ उन्होंने कोतवाल राजकुमार को अपना बड़ा भाई मानकर राखी बांधी। इस अवसर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। रक्षाबंधन के इस भावुक अवसर ने औरैया कोतवाली के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाल को राखी बांधने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा और इस पहल ने पुलिस परिवार के बीच आपसी लगाव और पारिवारिक रिश्तों की भावना को भी सामने रखा।1
- झींझक कंचौसी रोड के गड्ढों में जलभराव से लोग परेशान याए दिन होते हादशे1
- डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीएम ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाने की अपील की।1
- जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पर्व को लेकर समस्त जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व को बड़े ही सौहार्द एवं आपसी भाईचारा तथा शांतपूर्ण से मनाये। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह रक्षाबंधन का त्यौहार है।1
- इटखुदा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; मां-बेटा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जनपद के बहादुरपुर निवासी आशुतोष उर्फ गनेश अपनी पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अभय प्रताप और पुत्री पल्लवी के साथ बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, औरैया के खानपुर निवासी शिवम नायक राजपुर से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इटखुदा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आशुतोष उर्फ गनेश, उनकी पुत्री पल्लवी और शिवम नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गायत्री देवी और अभय प्रताप को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बारिश में कच्ची छत गिरी, सात लोग दबे, तीन गंभीर डेरापुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खांतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सात लोग चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरने से सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।1
- इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर इकरामपुर के खनतलैया में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी, सात लोग मलबे में दबे, तीन गंभीर मंगलपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम इकरामपुर के खनतलैया मौजा में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय परिवार के सात सदस्य घर के अंदर चारपाइयों पर सो रहे थे। छत गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में रामकली (55), लक्ष्मी (30), सीता (28), प्यारेलाल उर्फ अखिलेश (14), मानवी (3), प्रतिज्ञा (6) और आरोही (3) घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि कच्ची छत गिरने से कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। सम्बंधित अधिकरियो को सूचना दे दी गई है1