Shuru
Apke Nagar Ki App…
मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल औरैया ब्रेकिंग मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। प्रशांत मिश्रा ने कई लोगों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि मंडी समिति के पास अपना ढाबा पर खाना खाने पहुंचे मादक पदार्थ की गंध महसूस होने पर किया विरोध, विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप। पीड़ितों का आरोप—मारपीट के साथ उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वहीं पीड़ित का आरोप अवैध तरीके से संचालित है अपना ढाबा, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल औरैया ब्रेकिंग मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। प्रशांत मिश्रा ने कई लोगों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि मंडी समिति के पास अपना ढाबा पर खाना खाने पहुंचे मादक पदार्थ की गंध महसूस होने पर किया विरोध, विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप। पीड़ितों का आरोप—मारपीट के साथ उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वहीं पीड़ित का आरोप अवैध तरीके से संचालित है अपना ढाबा, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मकान बैठने से सरकारी भवन में रहने को मजबूर परिवार, 10 साल से जर्जर सड़क बनी मुसीबत औरैया। लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनासी गांव में एक मकान अचानक बैठ गया। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार गांव की सरकारी इमारत में रहने को मजबूर है। वहीं कई अन्य मकानों में भी दरारें आने और उनके बैठने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम गुरुवार शाम गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मकानों के बैठने के कारणों की जांच कराने की मांग की। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जांच कराने का प्रयास करेंगे, ताकि मकानों के अचानक बैठने का कारण सामने आ सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने अनंतराम से सोनासी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 वर्षों से सड़क जर्जर है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश में मार्ग पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है। आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। गांव के युवाओं ने बताया कि सड़क की बदहाली का असर शादी-विवाह के रिश्तों पर भी पड़ रहा है। युवाओं के अनुसार कई बार शादी के लिए लोग गांव आए, लेकिन सड़क की खराब हालत देखकर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि गांव तक पहुंचने वाला रास्ता ही खराब हो तो बाहर के लोग यहां रिश्ता करने से भी कतराते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग का निर्माण मंडी समिति से कराया जाना था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह जिला प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। जरूरत पड़ी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से विधानसभा में भी सड़क का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण गांव के युवाओं के विवाह संबंध प्रभावित होना गंभीर विषय है। इस दौरान सपा के कई नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।2
- औरैया,रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, तीन दिन मुफ्त रोडवेज बस सेवा; बहनों के साथ भाई भी कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों और भाइयों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 27, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार की इस पहल को लेकर यात्रियों में खुशी का माहौल है। यात्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए इस योजना को रक्षाबंधन पर परिवारों के लिए राहत भरा कदम बताया।1
- भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।2
- सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।1
- खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच 42 मरीजों में मिले बुखार के लक्षण, मेडिकल टीम ने जांच के बाद वितरित की दवाएं संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के खालागांव में तेजी से फैल रहे बुखार एवं संक्रमण संबंधी बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर की मेडिकल टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेडिकल टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान बुखार से पीड़ित 42 मरीज पाए गए। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और आसपास गंदगी न होने देने की सलाह दी। मेडिकल टीम में डॉ. जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश और एलटी विवेक सिंह शामिल रहे। डॉ. जितेंद्र वर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि खालागांव में बुखार और संक्रमण की सूचना मिलने पर टीम को भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई गई। जांच में 42 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई हैं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।1
- ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी का आरोप, औरैया,थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पदेवरा में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, पदेवरा निवासी लालता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनका पुत्र तेज प्रताप घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में सुरेश का ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश सिंह ने तेज प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित को गले में फांसी लगाने का प्रयास किया गया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में सुरेश सिंह, आनंद कुमार और उचित कुमार को नामजद किया गया है। तीनों के पते पदेवरा, अजीतमल, औरैया दर्ज हैं। थाना अजीतमल में 23 अगस्त 2026 को शाम 5:39 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी अजीतमल को सौंपी गई है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।1
- रक्षाबंधन पर औरैया सदर में सजी मिठाइयों की दुकानें, महंगाई ने फीकी की त्योहार की मिठास औरैया रक्षाबंधन के पर्व को लेकर औरैया सदर क्षेत्र में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक दिखाई देने लगी है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों पर कई प्रकार की मिठाइयां सजी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदती नजर आ रही हैं, तो वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के लिए मिठाई और अन्य सामान खरीदते दिखाई दे रहे हैं।1
- सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर इटखुदा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बुलेट मोटरसाइकिल पर शिवम नायक (24) पुत्र दिनेश नायक, निवासी ग्राम खानपुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया सवार थे। वहीं दूसरी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर गनेश उर्फ आशुतोष कुमार (38), उनकी पत्नी गायत्री देवी (34), पुत्र अभय प्रताप (8) और पुत्री पल्लवी (6) सवार थे, जो ग्राम बहादुरपुर जौहरा रोहिणी, थाना कोतवाली औरैया के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से निकटवर्ती पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवम नायक, गनेश उर्फ आशुतोष कुमार और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गायत्री देवी और अभय प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।3
- इटखुदा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; मां-बेटा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जनपद के बहादुरपुर निवासी आशुतोष उर्फ गनेश अपनी पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अभय प्रताप और पुत्री पल्लवी के साथ बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, औरैया के खानपुर निवासी शिवम नायक राजपुर से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इटखुदा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आशुतोष उर्फ गनेश, उनकी पुत्री पल्लवी और शिवम नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गायत्री देवी और अभय प्रताप को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1