सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।
सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।
- भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।2
- सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।1
- खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच 42 मरीजों में मिले बुखार के लक्षण, मेडिकल टीम ने जांच के बाद वितरित की दवाएं संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के खालागांव में तेजी से फैल रहे बुखार एवं संक्रमण संबंधी बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर की मेडिकल टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेडिकल टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान बुखार से पीड़ित 42 मरीज पाए गए। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और आसपास गंदगी न होने देने की सलाह दी। मेडिकल टीम में डॉ. जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश और एलटी विवेक सिंह शामिल रहे। डॉ. जितेंद्र वर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि खालागांव में बुखार और संक्रमण की सूचना मिलने पर टीम को भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई गई। जांच में 42 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई हैं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।1
- yah Ek Ladka Gaurav Nagar ke naam ka hai yah raat ko ya sham ko nikalega Galiyon se to Gali dete Hue nikalega man bahan ki Galiyan deta hai Kabhi Daru pi ke aaega FIR Galiyan dega kya prashasan Iske Upar Koi karyvahi Nahin Karega kya aap log please madad Kijiye Jyada Se Jyada isko share Kijiye Jo yah Pakda Jaaye isko Saja mile ki Sabke ghar mein man bahan hoti hain lekin Aisi Galiyan Kaun deta hai3
- 11 गोल्ड मेडल हासिल करने वाले डॉ. रमन सेंगर ने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियों का राज बताया। बड़ी खबर | औरैया औरैया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 11 गोल्ड मेडल हासिल करने वाले डॉ. रमन सेंगर ने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियों का राज बताया। उन्होंने बताया कि आखिर 11 गोल्ड मेडल उन्होंने कैसे हासिल किए और उनकी सफलता के पीछे क्या कहानी है। वहीं डॉ. रमन सेंगर अपनी ज्योतिष विद्या के जरिए भविष्यवाणी करने का भी दावा करते हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि सर्पदंश समेत कई बीमारियों में वे लोगों की निशुल्क मदद और उपचार करते हैं। अब देखना होगा कि डॉ. रमन सेंगर की इन उपलब्धियों और दावों पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया रहती है। कैमरामैन के साथ, पत्रकार शान मोहम्मद—औरैया।1
- मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल औरैया ब्रेकिंग मादक पदार्थ की गंध आने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। प्रशांत मिश्रा ने कई लोगों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि मंडी समिति के पास अपना ढाबा पर खाना खाने पहुंचे मादक पदार्थ की गंध महसूस होने पर किया विरोध, विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप। पीड़ितों का आरोप—मारपीट के साथ उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वहीं पीड़ित का आरोप अवैध तरीके से संचालित है अपना ढाबा, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर इटखुदा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बुलेट मोटरसाइकिल पर शिवम नायक (24) पुत्र दिनेश नायक, निवासी ग्राम खानपुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया सवार थे। वहीं दूसरी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर गनेश उर्फ आशुतोष कुमार (38), उनकी पत्नी गायत्री देवी (34), पुत्र अभय प्रताप (8) और पुत्री पल्लवी (6) सवार थे, जो ग्राम बहादुरपुर जौहरा रोहिणी, थाना कोतवाली औरैया के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से निकटवर्ती पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवम नायक, गनेश उर्फ आशुतोष कुमार और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गायत्री देवी और अभय प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।3
- इटखुदा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; मां-बेटा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जनपद के बहादुरपुर निवासी आशुतोष उर्फ गनेश अपनी पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अभय प्रताप और पुत्री पल्लवी के साथ बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, औरैया के खानपुर निवासी शिवम नायक राजपुर से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इटखुदा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आशुतोष उर्फ गनेश, उनकी पुत्री पल्लवी और शिवम नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गायत्री देवी और अभय प्रताप को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1