Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।2
- सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।1
- खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच खालागांव में फैला बुखार और संक्रमण का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच 42 मरीजों में मिले बुखार के लक्षण, मेडिकल टीम ने जांच के बाद वितरित की दवाएं संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के खालागांव में तेजी से फैल रहे बुखार एवं संक्रमण संबंधी बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर की मेडिकल टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मेडिकल टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान बुखार से पीड़ित 42 मरीज पाए गए। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और आसपास गंदगी न होने देने की सलाह दी। मेडिकल टीम में डॉ. जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट योगेश और एलटी विवेक सिंह शामिल रहे। डॉ. जितेंद्र वर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि खालागांव में बुखार और संक्रमण की सूचना मिलने पर टीम को भेजकर ग्रामीणों की जांच कराई गई। जांच में 42 मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गई हैं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।1
- महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की। युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।2
- डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डीएम ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाने की अपील की।1
- सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रियांशी सिंह ने प्रैग्नेंसी के दौरान 80,km सिंहीरामपुर से अपने गांव टेढ़ी चढ़ाई डाक कांवड़ .. औरैया बात करते है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शिवानी एंड प्रियांशी सिंह चौहान जी की जो कि मूल रूप से औरैया जिला के बिधूना के पास टेढ़ी की रहने वाली है प्रियांशी सिंह जी प्रेग्नेंसी की हालत में 80km दौड़ के डाक कावड़ श्रंगीरामपुर से अपने गांव नगला टेढ़ी में चढ़ाई भगवान के प्रति उनकी ऐसी भावना देख कर लोगो ने उनको बहुत बधाई दी को उन्होंने प्रेग्नेसी की हालत में 80km का सफर पूरा कर भोले नाथ की कांवड़ उठाई ऐसा हौसला हर किसी के नहीं होता है । बता दे कि प्रियांशी सिंह जी तिर्वा में रह कर वीडियो बनाती है हाला की अभी वो ज्यादा विडियो नहीं डाल रही है लेकिन बो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर उनको अच्छी खासी फ्रेंड फ़ॉलोइंग है लाखों में और उनकी कावड़ वाली विडियो उनकी तेजी से वायरल हो रही है और वह सोशल मीडिया से अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है ऐसे में उनको कावड़ लाते हुए देख लोग उनकी बहुत प्रशंसा के रहे है कि क्या कोई ऐसा भी शिव भक्त हो सोता है कि आराम करने के समय में बह भगवान की भागती में अपना सब कुछ भुला हो हम सभी की तरफ से प्रियांशी सिंह जी को बहुत बहुत बधाई हो बह नरी शक्ति का एक खास प्रतीक है उनको देख कर काफी महिलाओं को हौसला मिलता है आपकी क्या राय है उनके लिए ..आपको आपके हौसले के लिय दिल से सैल्यूट करते है सभी ..1
- सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर इटखुदा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बुलेट मोटरसाइकिल पर शिवम नायक (24) पुत्र दिनेश नायक, निवासी ग्राम खानपुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया सवार थे। वहीं दूसरी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर गनेश उर्फ आशुतोष कुमार (38), उनकी पत्नी गायत्री देवी (34), पुत्र अभय प्रताप (8) और पुत्री पल्लवी (6) सवार थे, जो ग्राम बहादुरपुर जौहरा रोहिणी, थाना कोतवाली औरैया के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से निकटवर्ती पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवम नायक, गनेश उर्फ आशुतोष कुमार और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गायत्री देवी और अभय प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।3
- इटखुदा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; मां-बेटा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, औरैया जनपद के बहादुरपुर निवासी आशुतोष उर्फ गनेश अपनी पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अभय प्रताप और पुत्री पल्लवी के साथ बाइक से राजपुर की ओर जा रहे थे। वहीं, औरैया के खानपुर निवासी शिवम नायक राजपुर से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इटखुदा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आशुतोष उर्फ गनेश, उनकी पुत्री पल्लवी और शिवम नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गायत्री देवी और अभय प्रताप को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1