Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूसलाधार बारिश से मीरगंज हाईवे रोड पर हुआ जलभराव संवाददाता रवि यादव मूसलाधार बारिश के बाद मीरगंज हाईवे की ओर जाने वाले रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक भरने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब नजर आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर जमा पानी को जल्द हटाने की मांग की है।
Ravi Yadav
मूसलाधार बारिश से मीरगंज हाईवे रोड पर हुआ जलभराव संवाददाता रवि यादव मूसलाधार बारिश के बाद मीरगंज हाईवे की ओर जाने वाले रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक भरने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब नजर आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर जमा पानी को जल्द हटाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मूसलाधार बारिश से मीरगंज हाईवे रोड पर हुआ जलभराव संवाददाता रवि यादव मूसलाधार बारिश के बाद मीरगंज हाईवे की ओर जाने वाले रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक भरने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब नजर आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर जमा पानी को जल्द हटाने की मांग की है।1
- बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- मीरगंज हाईवे पर जलभराव, राहगीर परेशान सम्वाददाता आयुष मिश्रा मीरगंज हाईवे मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान मीरगंज। कस्बा मीरगंज में हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। जलभराव के चलते टुक-टुक सहित छोटे वाहन भी मार्ग से निकलने में परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/ farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/1
- फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे। वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।1
- फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे। पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट। थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।1
- बरेली: फर्जी आयुर्वेदिक दवा कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार बरेली: फर्जी आयुर्वेदिक दवा कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार बरेली। पुलिस थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर नकली आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी "Diabo Diabetic Powder" और "Brahm Sugar Care" जैसी फर्जी दवाइयां ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बेचकर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयों के डिब्बे, फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा बरामद किया है। एएसपी/क्षेत्राधिकारी (नगर तृतीय) का बयान: "थाना बारादरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी आयुर्वेदिक दवा कंपनी चला रहे थे। आरोपी बिना किसी प्रामाणिकता के मधुमेह (शुगर) की दवाइयां तैयार कर फर्जी बिलों और वेबसाइट के जरिए लोगों को बेचते थे। आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भारी मात्रा में फर्जी दवाइयां बरामद की गई हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।"1