logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे। पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

14 hrs ago
user_बरेली की ताजा खबरें
बरेली की ताजा खबरें
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे। पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया, पैसे दिए बिना भागे और कर दी फायरिंग; पुलिस ने आरोपी को तमंचे संग दबोचा बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और चैंबर में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को हरियाली पेट्रोल पंप पर कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग गए थे और फायरिंग भी की थी। घटना के दौरान आरोपी का रेडमी मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और कैफ के जरिए आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर की शाम निखिल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और पंजाब में कपड़े सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसका छोटा भाई अर्जुन भी घटना में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक निखिल के खिलाफ बहराइच और गोंडा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
    1
    पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया, पैसे दिए बिना भागे और कर दी फायरिंग; पुलिस ने आरोपी को तमंचे संग दबोचा
बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और चैंबर में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को हरियाली पेट्रोल पंप पर कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग गए थे और फायरिंग भी की थी। घटना के दौरान आरोपी का रेडमी मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और कैफ के जरिए आरोपी की पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर की शाम निखिल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और पंजाब में कपड़े सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसका छोटा भाई अर्जुन भी घटना में शामिल था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक निखिल के खिलाफ बहराइच और गोंडा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/ Adhikar dwara Di ki jankari/ loot mamle ki girftari/ faridpur petrol pump per/ faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/ Adhikar dwara Di ki jankari/ loot mamle ki girftari/ faridpur petrol pump per/ faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari
    1
    Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/
Adhikar dwara Di ki jankari/
loot mamle ki girftari/
faridpur petrol pump per/
faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari

Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/
Adhikar dwara Di ki jankari/
loot mamle ki girftari/
faridpur petrol pump per/
faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ छोटा-सा सपना आज बना 46 शाखाओं का महिला सशक्तिकरण आंदोलन टैलेंटेड रितु इंसां की प्रेरणादायक यात्रा बरेली तक पहुंची, 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ छोटा-सा सपना आज बना 46 शाखाओं का महिला सशक्तिकरण आंदोलन टैलेंटेड रितु इंसां की प्रेरणादायक यात्रा बरेली तक पहुंची, 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं बरेली। कुछ यात्राएं केवल सफलता की कहानी नहीं होतीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और सामाजिक बदलाव की ऐसी मिसाल बन जाती हैं, जो हजारों लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुई टैलेंटेड रितु इंसां की ऐसी ही प्रेरणादायक यात्रा अब बरेली तक पहुंच चुकी है। महिलाओं और बेटियों को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का उनका प्रयास आज एक बड़े महिला सशक्तिकरण अभियान का रूप ले चुका है। ग्रामीण परिवेश और सामाजिक चुनौतियों के बीच रितु इंसां ने अपने लिए अलग पहचान बनाने का सपना देखा। परिस्थितियां आसान नहीं थीं, लेकिन उन्होंने चुनौतियों के आगे झुकने के बजाय साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प को अपनी ताकत बनाया। आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह संकल्प लिया कि महिलाओं और बेटियों को ऐसा व्यावहारिक हुनर दिया जाए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और सम्मान के साथ रोजगार या स्वरोजगार का रास्ता चुन सकें। इस सफर में उनके भाई रविंदर सिवाच ने भी लगातार सहयोग दिया। दोनों का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना रहा है। 2022 में 30 विद्यार्थियों से हुई थी शुरुआत संस्था के अनुसार इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में महज 30 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। पहली शाखा, जो अब संस्थान के मुख्यालय के रूप में संचालित है, से शुरू हुआ यह छोटा-सा प्रयास देखते ही देखते विस्तार लेता गया। आज संस्थान की 46 शाखाएं संचालित हो रही हैं। संस्था का दावा है कि अब तक 3.5 लाख से अधिक बेटियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सिलाई और फैशन डिजाइनिंग के हुनर के जरिए अनेक महिलाओं ने रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बरेली में 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं इसी अभियान की कड़ी में अब बरेली की महिलाओं और युवतियों के लिए भी प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया गया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु इंसां और रविंदर सिवाच ने बताया कि बरेली केंद्र पर 1 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशिक्षण में शुरुआती स्तर से लेकर एडवांस स्तर तक सिलाई और फैशन डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। संस्था की ओर से प्रैक्टिकल प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि अपने हुनर का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार के लिए कर सकें। तीन माह के कोर्स की फीस 14 हजार रुपये संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार तीन माह के कोर्स की फीस एकमुश्त जमा करने पर 14 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं किस्तों में फीस जमा करने पर इसकी कुल फीस 17 हजार रुपये होगी। प्रशिक्षण में सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग की बुनियादी जानकारी से लेकर एडवांस तकनीकों तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही गई है। बरेली में इन स्थानों पर मिलेगा प्रशिक्षण बरेली में प्रशिक्षण केंद्र मालियों की पुलिया के पास, सिंधु नगर, शाहजहांपुर रोड तथा सैटेलाइट बस डिपो के पास, सिविल लाइंस क्षेत्र में बताया गया है। इच्छुक महिलाएं और युवतियां प्रवेश एवं प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी के लिए संस्था से संपर्क कर सकती हैं।
    1
    हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ छोटा-सा सपना आज बना 46 शाखाओं का महिला सशक्तिकरण आंदोलन
टैलेंटेड रितु इंसां की प्रेरणादायक यात्रा बरेली तक पहुंची, 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं


हरियाणा के ग्रामीण अंचल से शुरू हुआ छोटा-सा सपना आज बना 46 शाखाओं का महिला सशक्तिकरण आंदोलन
टैलेंटेड रितु इंसां की प्रेरणादायक यात्रा बरेली तक पहुंची, 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं
बरेली। कुछ यात्राएं केवल सफलता की कहानी नहीं होतीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और सामाजिक बदलाव की ऐसी मिसाल बन जाती हैं, जो हजारों लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुई टैलेंटेड रितु इंसां की ऐसी ही प्रेरणादायक यात्रा अब बरेली तक पहुंच चुकी है। महिलाओं और बेटियों को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का उनका प्रयास आज एक बड़े महिला सशक्तिकरण अभियान का रूप ले चुका है।
ग्रामीण परिवेश और सामाजिक चुनौतियों के बीच रितु इंसां ने अपने लिए अलग पहचान बनाने का सपना देखा। परिस्थितियां आसान नहीं थीं, लेकिन उन्होंने चुनौतियों के आगे झुकने के बजाय साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प को अपनी ताकत बनाया। आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह संकल्प लिया कि महिलाओं और बेटियों को ऐसा व्यावहारिक हुनर दिया जाए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और सम्मान के साथ रोजगार या स्वरोजगार का रास्ता चुन सकें।
इस सफर में उनके भाई रविंदर सिवाच ने भी लगातार सहयोग दिया। दोनों का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना रहा है।
2022 में 30 विद्यार्थियों से हुई थी शुरुआत
संस्था के अनुसार इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में महज 30 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। पहली शाखा, जो अब संस्थान के मुख्यालय के रूप में संचालित है, से शुरू हुआ यह छोटा-सा प्रयास देखते ही देखते विस्तार लेता गया। आज संस्थान की 46 शाखाएं संचालित हो रही हैं।
संस्था का दावा है कि अब तक 3.5 लाख से अधिक बेटियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सिलाई और फैशन डिजाइनिंग के हुनर के जरिए अनेक महिलाओं ने रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
बरेली में 1 अक्टूबर से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं
इसी अभियान की कड़ी में अब बरेली की महिलाओं और युवतियों के लिए भी प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया गया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु इंसां और रविंदर सिवाच ने बताया कि बरेली केंद्र पर 1 अक्टूबर से नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रशिक्षण में शुरुआती स्तर से लेकर एडवांस स्तर तक सिलाई और फैशन डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। संस्था की ओर से प्रैक्टिकल प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं केवल तकनीकी जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि अपने हुनर का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार के लिए कर सकें।
तीन माह के कोर्स की फीस 14 हजार रुपये
संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार तीन माह के कोर्स की फीस एकमुश्त जमा करने पर 14 हजार रुपये निर्धारित की गई है। वहीं किस्तों में फीस जमा करने पर इसकी कुल फीस 17 हजार रुपये होगी।
प्रशिक्षण में सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग की बुनियादी जानकारी से लेकर एडवांस तकनीकों तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही गई है।
बरेली में इन स्थानों पर मिलेगा प्रशिक्षण
बरेली में प्रशिक्षण केंद्र मालियों की पुलिया के पास, सिंधु नगर, शाहजहांपुर रोड तथा सैटेलाइट बस डिपो के पास, सिविल लाइंस क्षेत्र में बताया गया है। इच्छुक महिलाएं और युवतियां प्रवेश एवं प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी के लिए संस्था से संपर्क कर सकती हैं।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश से मीरगंज हाईवे रोड पर हुआ जलभराव संवाददाता रवि यादव मूसलाधार बारिश के बाद मीरगंज हाईवे की ओर जाने वाले रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक भरने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब नजर आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर जमा पानी को जल्द हटाने की मांग की है।
    1
    मूसलाधार बारिश से मीरगंज हाईवे रोड पर हुआ जलभराव संवाददाता रवि यादव
मूसलाधार बारिश के बाद मीरगंज हाईवे की ओर जाने वाले रोड पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक भरने के कारण सड़क की स्थिति भी खराब नजर आई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर जमा पानी को जल्द हटाने की मांग की है।
    user_Ravi Yadav
    Ravi Yadav
    मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
    1
    सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग
सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे।
मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
बरेली:मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की ओर से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।
    1
    बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ
थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा फर्जी दवा बेचने की कम्पनी बनाकर आयुर्वैदिक दवा बेचने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 14 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 02 चार्जर, 75 फर्जी दवाइयाँ (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care), फर्जी बिल, फर्जी शिपिंग लेबल वेबसाइट का डेटा सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ASP/CO CITY 3rd की बाइट।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • UP crime is prakar aaiae Jaan lete Hain/ mamla up ke Noida se hai karaenge Puri tarah padtaal/ Noida kidnapping news/ Puja Ka asar Nahin hua to mangi ek lakh ki rangdari/ Noida ki anokhi ajibogarib vardat/ Mannat Puri na hone ki aisi Saja/ pandit Ko banaya bandhak Noida police ne kiya girftar/ UP crime is prakar aaiae Jaan lete Hain/ mamla up ke Noida se hai karaenge Puri tarah padtaal/ Noida kidnapping news/ Puja Ka asar Nahin hua to mangi ek lakh ki rangdari/ Noida ki anokhi ajibogarib vardat/ Mannat Puri na hone ki aisi Saja/ pandit Ko banaya bandhak Noida police ne kiya girftar/
    1
    UP crime is prakar aaiae Jaan lete Hain/
mamla up ke Noida se hai karaenge Puri tarah padtaal/
Noida kidnapping news/
Puja Ka asar Nahin hua to mangi ek lakh ki rangdari/
Noida ki anokhi ajibogarib vardat/
Mannat Puri na hone ki aisi Saja/
pandit Ko banaya bandhak Noida police ne kiya girftar/

UP crime is prakar aaiae Jaan lete Hain/
mamla up ke Noida se hai karaenge Puri tarah padtaal/
Noida kidnapping news/
Puja Ka asar Nahin hua to mangi ek lakh ki rangdari/
Noida ki anokhi ajibogarib vardat/
Mannat Puri na hone ki aisi Saja/
pandit Ko banaya bandhak Noida police ne kiya girftar/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य 
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.