logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

4 hrs ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
    1
    सुन्हा में श्रीकृष्ण लीला मेले का भव्य आगाज, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

श्रीकृष्ण लीला मेला: सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन का रहेगा रंग
सुन्हा। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सुन्हा में सात दिवसीय आदर्श श्रीकृष्ण लीला मेले का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेला आयोजक अंकित वर्मा उर्फ सनी की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, रामेश्वर दयाल, जवाहरलाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, शंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितिन पाठक, हरिनिवास पाठक, डालचंद्र मौर्य और समाजसेवी सोनू गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे।
मेले के शुभारंभ के साथ ही आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ पहुंचने लगी। सात दिनों तक चलने वाले मेले में श्रीकृष्ण लीला व धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में भुता पुलिस ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    फ़ैज़ नगर रामलीला में भुता पुलिस का सराहनीय कार्य 
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा। कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निजी कोष से कराया मंदिर का निर्माण कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।
    4
    बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा।
कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना
निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
निजी कोष से कराया मंदिर का निर्माण
कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया।
यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है।
स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।
पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • 86 NBW वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रातभर चला पुलिस का अभियान बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने 12/13 सितंबर की रात वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 86 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों में वांछित आरोपियों तथा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। देर रात तक चले अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12/13 सितंबर की रात्रि जनपद में चलाए गए अभियान में कुल 86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    86 NBW वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रातभर चला पुलिस का अभियान
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने 12/13 सितंबर की रात वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 86 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों में वांछित आरोपियों तथा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। देर रात तक चले अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12/13 सितंबर की रात्रि जनपद में चलाए गए अभियान में कुल 86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गौशाला की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत, लापरवाही के लगाए आरोप उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं और पशुओं की बदहाल स्थिति को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि गौशाला में कीचड़ और गंदगी के कारण गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार गोवंश को समय पर उपचार और पर्याप्त पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने पशुपालन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है। विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के साथ 12 सितंबर को खेड़ा जलालपुर पुख्ता गौशाला के बताए गए फोटो भी संलग्न किए हैं। फोटो पुष्टि हमारी टीम नहीं करती है उनका आरोप है कि बीमार या मृत गोवंश की उचित देखभाल और निस्तारण नहीं होने से चील-कौवे और आवारा कुत्ते उनके शवों को नोचते हैं, जिससे स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई फोटो या शिकायत उनके संज्ञान में आती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    गौशाला की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत, लापरवाही के लगाए आरोप
उसावां। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं और पशुओं की बदहाल स्थिति को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि गौशाला में कीचड़ और गंदगी के कारण गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार गोवंश को समय पर उपचार और पर्याप्त पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने पशुपालन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है।
विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के साथ 12 सितंबर को खेड़ा जलालपुर पुख्ता गौशाला के बताए गए फोटो भी संलग्न किए हैं। फोटो पुष्टि हमारी टीम नहीं करती है उनका आरोप है कि बीमार या मृत गोवंश की उचित देखभाल और निस्तारण नहीं होने से चील-कौवे और आवारा कुत्ते उनके शवों को नोचते हैं, जिससे स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई फोटो या शिकायत उनके संज्ञान में आती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    5 hrs ago
  • farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/ farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/ vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/ davaon ke sath khilvad/ nakali dava ka dhandha benaqab/ Bareilly police ka bada action/ Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
    1
    farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/
vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/
davaon ke sath khilvad/
nakali dava ka dhandha benaqab/
Bareilly police ka bada action/
Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
farji dava ka bada khulasa Bareilly Uttar Pradesh/
vahan ke Adhikari dwara Di Gai jankari/
davaon ke sath khilvad/
nakali dava ka dhandha benaqab/
Bareilly police ka bada action/
Bareilly mein pakda nakali dava Aayeaur bedak giroh/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे। वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    1
    फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे।
वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम। बेटी का दर्द—“उधर आरोपियों का बुलडोजर चलेगा, इधर मेरे पिता की अर्थी उठेगी” बलिया। रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की कथित रूप से निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई का बनारस में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक की बेटी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “उधर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा और इधर मेरे पिता की लाश उठेगी।” बेटी के इस बयान ने परिवार के दर्द और आक्रोश को सामने ला दिया। परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
    1
    रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम।

बेटी का दर्द—“उधर आरोपियों का बुलडोजर चलेगा, इधर मेरे पिता की अर्थी उठेगी”
बलिया। रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की कथित रूप से निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई का बनारस में उपचार चल रहा है।
घटना के बाद मृतक की बेटी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “उधर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा और इधर मेरे पिता की लाश उठेगी।” बेटी के इस बयान ने परिवार के दर्द और आक्रोश को सामने ला दिया।
परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.