logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा। कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निजी कोष से कराया मंदिर का निर्माण कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

57 min ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
57 min ago
d00b3c13-f541-454e-9aac-78ceced4239e

बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा। कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निजी कोष से कराया मंदिर

e0018c39-ea65-410f-afdd-cc70908bfcb6

का निर्माण कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम

ccc32b57-ef99-4f04-9342-afd319de71a8

बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना,

संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम। बेटी का दर्द—“उधर आरोपियों का बुलडोजर चलेगा, इधर मेरे पिता की अर्थी उठेगी” बलिया। रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की कथित रूप से निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई का बनारस में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक की बेटी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “उधर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा और इधर मेरे पिता की लाश उठेगी।” बेटी के इस बयान ने परिवार के दर्द और आक्रोश को सामने ला दिया। परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
    1
    रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम।

बेटी का दर्द—“उधर आरोपियों का बुलडोजर चलेगा, इधर मेरे पिता की अर्थी उठेगी”
बलिया। रिटायर्ड CRPF जवान अमरेंद्र सिंह की कथित रूप से निर्मम हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई का बनारस में उपचार चल रहा है।
घटना के बाद मृतक की बेटी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “उधर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा और इधर मेरे पिता की लाश उठेगी।” बेटी के इस बयान ने परिवार के दर्द और आक्रोश को सामने ला दिया।
परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कथित अभद्र टिप्पणी पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा, राजीव चौक पर गरजे पत्रकार—कार्रवाई की मांग शाहजहांपुर ब्रेकिंग: डॉ. केपी गुप्ता की कथित अभद्र टिप्पणी पर भड़के पत्रकार, पुंवाया राजीव चौक पर प्रदर्शन-नारेबाजी ➡️ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM-CO को सौंपा ➡️ कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की उठाई मांग ➡️ पुवायां के साथ बंडा, खुटार और सिंधौली के पत्रकार भी रहे मौजूद
    3
    कथित अभद्र टिप्पणी पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा, राजीव चौक पर गरजे पत्रकार—कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर ब्रेकिंग: 
डॉ. केपी गुप्ता की कथित अभद्र टिप्पणी पर भड़के पत्रकार, पुंवाया राजीव चौक पर प्रदर्शन-नारेबाजी
➡️ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन SDM-CO को सौंपा
➡️ कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की उठाई मांग
➡️ पुवायां के साथ बंडा, खुटार और सिंधौली के पत्रकार भी रहे मौजूद
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Voice of people पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चुनाव से पहले यूपी में एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: सुरेश खन्ना पीलीभीत। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर केवल हृदय से सम्मान की वात कही।
    1
    चुनाव से पहले यूपी में एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: सुरेश खन्ना 
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर केवल हृदय से सम्मान की वात कही।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे। वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    1
    फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन बेच रहे थे नकली दवाएं, तीन गिरफ्तार
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन माध्यम से लोगों को शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस टीम ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान में कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग लैपटॉप और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कथित फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बिना वैध लाइसेंस के दवाइयां बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद मलिक ने बताया कि उसने अपने भाई रऊफ और साथी रिजवान मियां के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई थी। ऑनलाइन वेबसाइट और कॉल के माध्यम से ऑर्डर लेकर कूरियर से शुगर व अन्य बीमारियों की दवाएं भेजी जाती थीं। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए जाते थे।
वहीं आरोपी इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी का टेक्निकल काम संभालता था। उसके अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी को तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले फर्जी विज्ञापन बनाए जाते थे। उसने Shopify पर वेबसाइट तैयार करने और कैश ऑन डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को पार्सल भेजने की बात भी बताई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक निवासी ग्राम जादोपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, इस्लाम निवासी एजाजनगर गौटिया, थाना बारादरी और मो. जफर निवासी पशुपति विहार, थाना बारादरी के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी रऊफ और रिजवान मियां फरार बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बरामदगी: 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, 75 फर्जी दवाइयां, जिनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care शामिल हैं, फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डाटा बरामद किया गया।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे। पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    फर्जी दवा कंपनी का बड़ा खेल! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 100% शुगर ठीक करने का दावा, 3 गिरफ्तार
बरेली के बारादरी पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर ऑनलाइन आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुगर की बीमारी तीन दिन में 100 प्रतिशत ठीक करने के दावे वाले विज्ञापन चलाते थे और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए दवाएं भेजते थे।
पुलिस ने सैलानी मोहल्ले में एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 2 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां बरामद की हैं। इनमें Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care के पैकेट शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बिल, शिपिंग लेबल और वेबसाइट का डेटा भी मिला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक महीने से सैलानी में यह काम कर रहे थे और इससे पहले सीबीगंज क्षेत्र में सक्रिय थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पीलीभीत में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 17 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार ​पीलीभीत। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस और सर्विलांस (एसओजी) टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ​पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह पीलीभीत के अलावा रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और मुरादाबाद जिलों तक सक्रिय था। ​इनकी हुई गिरफ्तारी: ​सुखविंदर सिंह (निवासी: तोता बैरिया, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) ​सिकंदर सिंह (निवासी: बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश) ​पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनगढ़ी कोतवाली में मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ​मॉल और अस्पतालों के बाहर से करते थे चोरी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों—जैसे मॉल, अस्पताल और बाजारों—के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। ​स्प्लेंडर बाइक थी मुख्य निशाना एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि बरामद 17 मोटरसाइकिलों में से अधिकांश 'स्प्लेंडर' मॉडल की हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि इस मॉडल का लॉक अन्य बाइकों की तुलना में आसानी से टूट जाता है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण इसे बेचना भी आसान होता था। ​मालिकों की पहचान जारी पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उनके असली मालिकों का पता लगाने में जुटी है। इस सफल कार्रवाई के लिए एएसपी ने सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी टीम की सराहना की है।
    2
    पीलीभीत में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 17 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
​पीलीभीत। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस और सर्विलांस (एसओजी) टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह पीलीभीत के अलावा रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और मुरादाबाद जिलों तक सक्रिय था।
​इनकी हुई गिरफ्तारी:
​सुखविंदर सिंह (निवासी: तोता बैरिया, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड)
​सिकंदर सिंह (निवासी: बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश)
​पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनगढ़ी कोतवाली में मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
​मॉल और अस्पतालों के बाहर से करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों—जैसे मॉल, अस्पताल और बाजारों—के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे।
​स्प्लेंडर बाइक थी मुख्य निशाना
एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि बरामद 17 मोटरसाइकिलों में से अधिकांश 'स्प्लेंडर' मॉडल की हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि इस मॉडल का लॉक अन्य बाइकों की तुलना में आसानी से टूट जाता है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण इसे बेचना भी आसान होता था।
​मालिकों की पहचान जारी
पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उनके असली मालिकों का पता लगाने में जुटी है। इस सफल कार्रवाई के लिए एएसपी ने सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी टीम की सराहना की है।
    user_संवाददाता अमित दीक्षित
    संवाददाता अमित दीक्षित
    Court reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।
    1
    थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी
थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प पर बाइकों में पैट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किये फायर कर मौके से भागने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया, पैसे दिए बिना भागे और कर दी फायरिंग; पुलिस ने आरोपी को तमंचे संग दबोचा बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और चैंबर में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को हरियाली पेट्रोल पंप पर कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग गए थे और फायरिंग भी की थी। घटना के दौरान आरोपी का रेडमी मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और कैफ के जरिए आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर की शाम निखिल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और पंजाब में कपड़े सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसका छोटा भाई अर्जुन भी घटना में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक निखिल के खिलाफ बहराइच और गोंडा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
    1
    पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया, पैसे दिए बिना भागे और कर दी फायरिंग; पुलिस ने आरोपी को तमंचे संग दबोचा
बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और चैंबर में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को हरियाली पेट्रोल पंप पर कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग गए थे और फायरिंग भी की थी। घटना के दौरान आरोपी का रेडमी मोबाइल फोन मौके पर गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और कैफ के जरिए आरोपी की पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर की शाम निखिल कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और पंजाब में कपड़े सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसका छोटा भाई अर्जुन भी घटना में शामिल था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक निखिल के खिलाफ बहराइच और गोंडा में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/ Adhikar dwara Di ki jankari/ loot mamle ki girftari/ faridpur petrol pump per/ faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/ Adhikar dwara Di ki jankari/ loot mamle ki girftari/ faridpur petrol pump per/ faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari
    1
    Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/
Adhikar dwara Di ki jankari/
loot mamle ki girftari/
faridpur petrol pump per/
faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari

Bareilly janpad Uttar Pradesh ke Thana faridpur Kotwali faridpur Ka mamla/
Adhikar dwara Di ki jankari/
loot mamle ki girftari/
faridpur petrol pump per/
faridpur Kshetra vahan ke Adhikari Ne Di jankari
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.