Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनाव से पहले यूपी में एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: सुरेश खन्ना पीलीभीत। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर केवल हृदय से सम्मान की वात कही।
अवधेश गुप्ता
चुनाव से पहले यूपी में एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: सुरेश खन्ना पीलीभीत। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर केवल हृदय से सम्मान की वात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चुनाव से पहले यूपी में एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: सुरेश खन्ना पीलीभीत। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को यह जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर केवल हृदय से सम्मान की वात कही।1
- पीलीभीत में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 17 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार पीलीभीत। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस और सर्विलांस (एसओजी) टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह पीलीभीत के अलावा रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और मुरादाबाद जिलों तक सक्रिय था। इनकी हुई गिरफ्तारी: सुखविंदर सिंह (निवासी: तोता बैरिया, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) सिकंदर सिंह (निवासी: बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश) पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनगढ़ी कोतवाली में मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मॉल और अस्पतालों के बाहर से करते थे चोरी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों—जैसे मॉल, अस्पताल और बाजारों—के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। स्प्लेंडर बाइक थी मुख्य निशाना एएसपी नताशा गोयल ने बताया कि बरामद 17 मोटरसाइकिलों में से अधिकांश 'स्प्लेंडर' मॉडल की हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि इस मॉडल का लॉक अन्य बाइकों की तुलना में आसानी से टूट जाता है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण इसे बेचना भी आसान होता था। मालिकों की पहचान जारी पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उनके असली मालिकों का पता लगाने में जुटी है। इस सफल कार्रवाई के लिए एएसपी ने सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी टीम की सराहना की है।2
- CM योगी से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे विपक्ष ने नहीं भेजा',लखनऊ CM योगी से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे विपक्ष ने नहीं भेजा' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने के बाद चर्चा में आईं पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव ने वायरल आरोपों पर सफाई दी है। दिव्या ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें न समाजवादी पार्टी, न कांग्रेस और न ही किसी अन्य विपक्षी दल ने भेजा था। उन्होंने कहा कि वह खुद पत्रकार हैं और जनता से जुड़े सवाल पूछना उनका काम है। उन्होंने कहा कि वह पहले अखिलेश यादव, संजय सिंह और कांग्रेस नेताओं से भी सवाल पूछ चुकी हैं। दिव्या ने यह भी कहा कि उन्हें CM योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके समर्थकों और प्रवक्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे अपशब्दों और ट्रोलिंग से वह परेशान हैं। � Oneindia Hindi मामला तब चर्चा में आया जब 12 सितंबर को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिव्या ने CM योगी से सवाल किया और इसके बाद योगी मंच से चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। �1
- अमरिया में सपा की पीडीए पंचायत और जनसंवाद, संविधान-लोकतंत्र और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा1
- पीलीभीत पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया एंकर /- यूपी के पीलीभीत की थाना सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 17 स्प्लेंडर बाइकें बरामद हुई हैं। यह गिरोह बरेली जोन के रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अस्पतालों व मॉल्स के बाहर से मोटरसाइकिलें उड़ाता था,, फिलहाल आरोपियों को जेल भेज पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वीओ 01 /- पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये वही शातिर वाहन चोर हैं, जो पलक झपकते ही अस्पतालों और मॉल्स के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर देते थे। पीलीभीत के एसपी और एएसपी के निर्देशन में थाना सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुखविंदर सिंह और सिकंदर सिंह नाम के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुखविंदर सिंह उत्तराखंड का रहने वाला है, जबकि सिकंदर सिंह रामपुर का निवासी है। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ बरेली व रामपुर में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह खासतौर पर स्प्लेंडर बाइकों को ही अपना निशाना बनाता था, क्योंकि इसका लॉक तोड़ना बेहद आसान होता था। चोरी के बाद ये आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाइकों के चेसिस नंबर और नंबर प्लेट हटा देते थे और फिर उन्हें दूसरे इलाकों में औने-पौने दामों में बेच दिया करते थे। हाल ही में पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी पर दर्ज मुकदमा संख्या 405/24, 407/24 और 324/24 की जांच करते हुए पुलिस इन चोरों तक पहुंची। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 17 चोरी की स्प्लेंडर बाइकें बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर गिरोह के अन्य नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। बाइट सहायक अपर पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल3
- देवहा नदी किनारे हुआ हादसा, 14 वर्षीय आशीष की गई जान | परिवार में पसरा मातम1
- बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने की शिवमन्दिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा। कुंदनपुर गौटिया में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य मंदिर में हुई शिवलिंग स्थापना निजी कोष से मंदिर निर्माण कराकर श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल ने नगरवासियों को समर्पित किया धार्मिक स्थल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 स्थित कुंदनपुर गौटिया में सोमवार को उस समय पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जब नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना एवं मंदिर का प्रारंभ दिवस मनाया गया। धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों एवं आयोजकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निजी कोष से कराया मंदिर का निर्माण कुंदनपुर गौटिया में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा अपने निजी कोष से कराया गया। मंदिर निर्माण के बाद शिवलिंग स्थापना एवं प्रारंभ दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस धार्मिक स्थल को नगरवासियों को समर्पित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल द्वारा निजी कोष से धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं विकास का कार्य कराया गया हो। इससे पूर्व भी दोनों द्वारा वार्ड नंबर 9 स्थित देवी स्थान, वार्ड नंबर 5 स्थित महादेव मंदिर तथा वार्ड नंबर 7 स्थित सिद्धबाबा देवस्थान का निर्माण अपने निजी कोष से कराया जा चुका है। धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन कार्यों की नगर एवं क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है। स्थानीय लोगों ने कुंदनपुर गौटिया में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। श्रद्धालुओं ने श्याम बिहारी भोजवाल एवं ममता भोजवाल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। पूरन लाल लोधी ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल का जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र माननीय पूरन लाल लोधी जी ने केक काटकर श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में एक ओर भगवान शिव की भक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे, वहीं दूसरी ओर जन्मदिन की खुशियां भी लोगों ने उत्साह के साथ साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महेश योगी सहित भाजपा एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर से मनोज सक्सेना, संतोष भारती, कुलदीप गौतम, प्रदीप सक्सेना सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और श्याम बिहारी भोजवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नामित सभासद जगदीश भोजवाल, लक्ष्मी कान्त भोजवाल, भोजवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल भोजवाल सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने कुंदनपुर गौटिया में आस्था और भक्ति का ऐसा वातावरण बना दिया कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से नगर एवं क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्याम बिहारी भोजवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।4
- BRICS समिट में PM मोदी ने दी ग्लोबल लीडर्स को गाला डिनर पार्टी 🇮🇳🌍 BRICS समिट में PM मोदी ने दी ग्लोबल लीडर्स को गाला डिनर पार्टी 🇮🇳🌍 नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में BRICS नेताओं और अन्य प्रतिनिधियों के सम्मान में गाला डिनर की मेजबानी की। डिनर के दौरान भारत समेत BRICS देशों के कलाकारों ने ‘BRICS Symphony’ की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारतीय व्यंजनों से सजा खास डिनर भी परोसा गया। � India Today +1 📌 Fact Check: दावा सही, लेकिन तारीख स्पष्ट करें—गाला डिनर 12 सितंबर 2026 को हुआ था। #BRICS2026 #PMModi #NarendraModi #BRICSSummit #India #BharatMandapam #FactCheck #News #BreakingNews #BRICS1